CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मध्य प्रदेश के स्कूलों में छात्रों को पीटना शिक्षकों को पड़ेगा भारी, शारीरिक दंड पर लगा प्रतिबंध

मध्य प्रदेश के स्कूलों में छात्रों को पीटना शिक्षकों को पड़ेगा भारी, शारीरिक दंड पर लगा प्रतिबंध

By Newsdesk Admin 06/03/2025
Share

सीजी भास्कर 6 मार्च अक्सर टीचर द्वारा स्कूल में छात्रों को पीटने की खबरे आते रहती हैं. कई बार तो ऐसा भी होता है कि टीचर की पिटाई से बच्चों की हालत इतनी ज्यादा खराब हो जाती है कि उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाना पड़ता है. लेकिन मध्य प्रदेश के लोक शिक्षण संचालनालय (DPI)ने इन परेशानियों से निपटने के लिए ने एक आदेश जारी किया है.

जिसके अनुसार, मध्य प्रदेश के सरकारी और निजी स्कूलों में टीचर अब छात्रों को पीट नहीं सकेंगे.  लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने इस बाबत आदेश जारी कर दिए हैं. आदेश मध्य प्रदेश के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों पर लागू होगा. शारीरिक दंड देने पर की जाएगी उचित कानूनी कार्रवाई प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी आदेश में लिखा है कि ‘अनिवार्य शिक्षा अधिनियम के अंतर्गत शारीरिक, मानसिक प्रताड़ना और भेदभाव पूर्णतः प्रतिबंधित है और धारा 17(2) के अंतर्गत दंडनीय अपराध है.

इसके साथ ही आईपीसी की धारा 323 के अंतर्गत भी शारीरिक दंड प्रतिबंधित है. इसलिए प्रदेश के समस्त जिलों के सभी शासकीय-अशासकीय शिक्षण संस्थानों में छात्रों को शारीरिक दंड देने की घटनाओं की त्वरित  पहचान करने और इसे रोकने के लिए उचित कदम उठाए. साथ ही किसी विद्यालय एवं शिक्षक द्वारा शारीरिक दंड देने के प्रकरण में तत्काल उचित कानूनी कार्रवाई की जाये. आपको बता दें कि पिछले महीने फरवरी में ही मध्यप्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने स्कूलों में छात्रों को शारीरिक दंड दिए जाने को लेकर  स्कूल शिक्षा विभाग को पत्र लिखा था.

देश भर में होते रहती हैं ऐसी घटनाएंअभी हाल ही में 24 फरवरी को यूपी के हरदोई जिले के एक प्राइवेट स्कूल के टीचर पर तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे की बेरहमी से पिटाई करने का आरोप लगा है. बताया जा रहा है कि टीचर ने 10 वर्षीय छात्र से क्लास में पढ़ाते समय एक सवाल पूछा. पूछे गए सवाल का जवाब न देने पर टीचर वे छात्र की बेरहमी से पिटाई की और उसे क्लास में ही मुर्गा बना दिया.

इसके बाद  वे टीचर मुर्गा बने बच्चे पर सवार भी हो गया, जिससे बच्चा असंतुलित होकर गिर गया और उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया. इस तरह की घटनाएं देश के अलग-अलग राज्यों से आते रहती हैं. इसलिए मध्य प्रदेश में इस तरह का आदेश काफी सराहनीय है. 

You Might Also Like

NCERT Books Mandatory : कक्षा 5वीं–8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा अनिवार्य, एनसीईआरटी व राज्य पुस्तकों से ही पढ़ाई के निर्देश

Amit Shah Chhattisgarh Visit: अमित शाह के दौरे पर कांग्रेस के सवाल, सांसद बृजमोहन का तीखा पलटवार

Chhattisgarh Economy : वैश्विक समझौते से बदलने वाला है खेल, संकेत मिले राज्य की अर्थव्यवस्था को नई उड़ान

Girls Ashram Superstition Case: शासकीय कन्या आश्रम में अंधविश्वास का साया, शिक्षिका पर छात्राओं को डराने के गंभीर आरोप

Nivedita Chatterjee Resignation Row: कांग्रेस में अंदरूनी असंतोष पर गरमाई सियासत, पुरंदर मिश्रा का तीखा हमला

Newsdesk Admin 06/03/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Atmanand School Incident
Atmanand School Incident : क्लासरूम में दहशत फैलाने वाला छात्र पकड़ा गया, चाकू बरामद; तीन नाबालिग CWC के सुपुर्द

सीजी भास्कर, 07 फरवरी। स्कूल के भीतर हुई…

NCERT Books Mandatory
NCERT Books Mandatory : कक्षा 5वीं–8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा अनिवार्य, एनसीईआरटी व राज्य पुस्तकों से ही पढ़ाई के निर्देश

सीजी भास्कर, 07 फरवरी। कक्षा 5वीं और 8वीं…

Divisional Employment Fair
Divisional Employment Fair : 12 फरवरी से युवाओं के लिए खुलेगा मौका, संभागवार रोजगार मेले में होगी सीधी भर्ती

सीजी भास्कर, 07 फरवरी। प्रदेश में निजी क्षेत्र…

Amit Shah Chhattisgarh Visit: अमित शाह के दौरे पर कांग्रेस के सवाल, सांसद बृजमोहन का तीखा पलटवार

सीजी भास्कर, 07 फरवरी | Amit Shah Chhattisgarh…

Tribal Sports Talent
Tribal Sports Talent : अबूझमाड़ का गौरव: मल्लखंब के नन्हे वीरों ने राष्ट्रपति के समक्ष दिखाई अद्भुत कला

सीजी भास्कर, 07 फरवरी। छत्तीसगढ़ के सुदूर वनांचल…

You Might Also Like

NCERT Books Mandatory
छत्तीसगढ़शिक्षा

NCERT Books Mandatory : कक्षा 5वीं–8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा अनिवार्य, एनसीईआरटी व राज्य पुस्तकों से ही पढ़ाई के निर्देश

07/02/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Amit Shah Chhattisgarh Visit: अमित शाह के दौरे पर कांग्रेस के सवाल, सांसद बृजमोहन का तीखा पलटवार

07/02/2026
Chhattisgarh Economy
छत्तीसगढ़देश-दुनिया

Chhattisgarh Economy : वैश्विक समझौते से बदलने वाला है खेल, संकेत मिले राज्य की अर्थव्यवस्था को नई उड़ान

07/02/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Girls Ashram Superstition Case: शासकीय कन्या आश्रम में अंधविश्वास का साया, शिक्षिका पर छात्राओं को डराने के गंभीर आरोप

07/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?