CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » नवादा में किशोर को गोलियों से भूना, पुलिस कॉन्स्टेबल ने दी थी हत्या की धमकी, लोगों ने काटा बवाल

नवादा में किशोर को गोलियों से भूना, पुलिस कॉन्स्टेबल ने दी थी हत्या की धमकी, लोगों ने काटा बवाल

By Newsdesk Admin 29/04/2025
Share

नवादा , 28 अप्रैल 2025 :

Bihar News: नवादा के नगर थाना क्षेत्र के राम नगर मोहल्ले में सोमवार (28 अप्रैल) की शाम एक किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान गोपाल नगर मोहल्ला निवासी रामपदारथ यादव के 17 वर्षीय बेटे काजू कुमार के रूप में हुई है. पुरानी रंजिश में घटना को अंजाम देने की बात सामने आ रही है. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने राम नगर के पास सड़क को जाम कर दिया. लगभग 5 घंटे के बाद रात के 12 बजे एसपी अभिनव धीमान पहुंचे. उन्होंने लोगों को समझाकर मामले को शांत कराया.

…और किशोर को खदेड़कर मारी गोली

जानकारी के मुताबिक काजू कुमार राम नगर मोहल्ले से गुजर रहा था. इसी दौरान बदमाशों ने उस पर फायरिंग शुरू कर दी. बचने के लिए जब काजू भागने लगा तो उसे खदेड़ते हुए गोली मारी गई. भागते हुए काजू गोपाल नगर स्थित अपनी बुआ के घर के नजदीक पहुंचा. लहुलूहान हालत में जमीन पर गिर पड़ा. इसके बाद बदमाश वहां से फरार हो गए.

पुलिस कांस्टेबल पर धमकी देने का आरोप

गोलीबारी की आवाज सुनकर लोग सहम उठे. घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई. घायल किशोर को सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिवार के लोगों का आरोप है कि 10 दिन पहले एक उदय कुमार नाम के पुलिस कॉन्स्टेबल ने किशोर को जान से मारने की धमकी दी थी. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

हत्या मामले में जेल जा चुका है काजू

बताया जाता है कि काजू हत्या से जुड़े एक मामले में जेल जा चुका था. हाल में ही वह बाहर निकला था. पिछले साल (2024) 3 अगस्त को शहर के संकटमोचन मंदिर के समीप नवल कुमार यादव के बेटे राहुल कुमार और भतीजे श्रवण कुमार पर चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया गया था. उसी रात इलाज के दौरान राहुल कुमार की मौत हो गई थी. राहुल के पिता की शिकायत पर काजू कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था.

वहीं गोलीबारी की घटना की सूचना पर सदर एसडीपीओ हुलास कुमार, नगर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार समेत कई पुलिस पदाधिकारी और जवान घटनास्थल पर पहुंचे. फॉरेसिंक टीम ने भी घटनास्थल पर बारीकी से पड़ताल की. डीएसपी हुलास कुमार के अनुसार, मृतक और आरोपी के बीच पुराना विवाद चल रहा था. मृतक के परिजनों का कहना है कि आरोपी उदय कुमार एक पुलिसकर्मी है जिसने 10 दिन पहले किशोर को धमकी दी थी. पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

बता दें कि काजू को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया था लेकिन वह किशोर था. कोर्ट में खुद को नाबालिग बताया. इसके बाद उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया था. जुवेनाइल कोर्ट से जमानत लेकर बाहर आया था.

You Might Also Like

Supreme Court CGPSC Verdict : CGPSC 2021 पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सरकार की याचिका खारिज, चयनित अभ्यर्थियों को ज्वाइनिंग का रास्ता साफ”

PNG vs LPG India : “PNG अपनाओ या LPG बंद, सरकार का सख्त आदेश, 3 महीने में करना होगा गैस कनेक्शन बदलना”

LPG Booking Rules India : “LPG बुकिंग पर बड़ा भ्रम टूटा, 25-45 दिन वाली लिमिट की खबर निकली गलत, सरकार ने किया साफ”

Kanpur Road Accident : “10 साल की मन्नत पूरी हुई, 5 घंटे में उजड़ गया संसार, बेटे के जन्म के बाद पिता की दर्दनाक मौत”

LPG Shortage India Impact : “गर्मी से पहले महंगाई का झटका, LPG संकट से बढ़ेंगे AC के दाम, जेब पर पड़ेगा असर”

Newsdesk Admin 29/04/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ambikapur Flight Schedule : “समर शेड्यूल में बड़ा बदलाव, बिलासपुर-दिल्ली फ्लाइट बढ़ी, प्रयागराज में कटौती, अंबिकापुर को मिला कोलकाता कनेक्शन”

सीजी भास्कर, 25 मार्च। छत्तीसगढ़ में हवाई यात्रियों…

Supreme Court CGPSC Verdict : CGPSC 2021 पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सरकार की याचिका खारिज, चयनित अभ्यर्थियों को ज्वाइनिंग का रास्ता साफ”

सीजी भास्कर, 25 मार्च। छत्तीसगढ़ में लंबे समय…

Chhattisgarh Shocking Incident : “छत्तीसगढ़ में दिल दहला देने वाली वारदात, 4 माह के मासूम को मां ने पटककर मार डाला, गांव में सनसनी”

सीजी भास्कर, 25 मार्च। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले…

Bhilai Illegal Oxygen Plant Controversy 2026: स्पर्श हॉस्पिटल पर गंभीर आरोप, राजभवन तक पहुंची शिकायत

Bhilai Illegal Oxygen Plant Controversy 2026

Dhamtari Hanuman Temple Vandalism 2026: मंदिर में तोड़फोड़ के बाद धमतरी में बढ़ा तनाव, थाने का घेराव

Dhamtari Hanuman Temple Vandalism 2026 : Dhamtari में…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़देश-दुनियाशिक्षा

Supreme Court CGPSC Verdict : CGPSC 2021 पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सरकार की याचिका खारिज, चयनित अभ्यर्थियों को ज्वाइनिंग का रास्ता साफ”

25/03/2026
देश-दुनिया

PNG vs LPG India : “PNG अपनाओ या LPG बंद, सरकार का सख्त आदेश, 3 महीने में करना होगा गैस कनेक्शन बदलना”

25/03/2026
देश-दुनिया

LPG Booking Rules India : “LPG बुकिंग पर बड़ा भ्रम टूटा, 25-45 दिन वाली लिमिट की खबर निकली गलत, सरकार ने किया साफ”

25/03/2026
घटना दुर्घटनादेश-दुनिया

Kanpur Road Accident : “10 साल की मन्नत पूरी हुई, 5 घंटे में उजड़ गया संसार, बेटे के जन्म के बाद पिता की दर्दनाक मौत”

25/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?