सीजी भास्कर, 02 सितम्बर।
पटना।
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव का एक नया अंदाज सोशल मीडिया पर छा गया है।
मतदाता अधिकार यात्रा के समापन के बाद उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे नाइट ड्रेस में पटना की सड़कों पर समर्थकों के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं।
यह वीडियो राजधानी के जेपी गंगा पथ का बताया जा रहा है और अब तेजी से वायरल हो रहा है।चुनाव प्रचार गीत पर थिरके तेजस्वी
जानकारी के मुताबिक, यात्रा पूरी होने के बाद तेजस्वी यादव देर रात अपने समर्थकों और भांजे के साथ जेपी गंगा पथ पहुंचे। यहां उन्होंने चुनाव प्रचार के लिए बने गाने पर जमकर ठुमके लगाए।
वीडियो में साफ दिखता है कि एक डांसर उन्हें स्टेप सिखाने की कोशिश करता है और तेजस्वी भी पूरी एनर्जी के साथ उसे फॉलो करने की कोशिश करते हैं।भले ही वे परफेक्ट डांसर न दिखे हों, लेकिन उनके उत्साह ने समर्थकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
मस्ती भरे मूड में नजर आए नेता प्रतिपक्ष
वीडियो के आखिर में तेजस्वी यादव कहते सुनाई देते हैं—
“हम मोदी जी को नचाते हैं।” इसके बाद उनके समर्थक जोरदार नारेबाजी करते हैं— “लालू प्रसाद जिंदाबाद” और “तेजस्वी भैया जिंदाबाद।”
इस दौरान सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मी भी अलर्ट दिखे, जबकि आसपास मौजूद समर्थक इस अनोखे पल को कैमरे में कैद करते रहे।मतदाता अधिकार यात्रा का समापन
बता दें कि तेजस्वी यादव और राहुल गांधी ने 17 अगस्त को सासाराम से मतदाता अधिकार यात्रा की शुरुआत की थी।
करीब दो हफ्तों तक चली इस यात्रा का 1 सितंबर को पटना में समापन हुआ। इस दौरान तेजस्वी ने लगातार सभाओं और रैलियों के जरिए चुनावी प्रचार को धार देने का काम किया।

