CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » तेंदूपत्ता घोटाला, 5.13 करोड़ रुपये की वित्तीय गड़बड़ी उजागर, माओवादियों तक फंडिंग पहुंचने का आरोप

तेंदूपत्ता घोटाला, 5.13 करोड़ रुपये की वित्तीय गड़बड़ी उजागर, माओवादियों तक फंडिंग पहुंचने का आरोप

By Newsdesk Admin
26/07/2025
Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव और बीजापुर जिलों में तेंदूपत्ता संग्रहण के नाम पर करोड़ों रुपये का घोटाला सामने आया है। रायपुर निवासी विवेक कुमार सिंह की शिकायत पर आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि इस घोटाले से सरकार को कुल 5.13 करोड़ रुपये का सीधा नुकसान हुआ है, साथ ही माओवादियों तक पैसे पहुंचने की आशंका भी जताई गई है।

Contents
    • कैसे हुआ घोटाला?
    • राजनांदगांव में रिकॉर्ड में हेरफेर
    • मजदूरों का भुगतान भी नहीं हुआ
    • माओवादियों को पैसे पहुंचने का आरोप
  • सूचना आयोग के आदेश की अवहेलना पर DFO को नोटिस
    • क्या है पूरा मामला?

कैसे हुआ घोटाला?

शिकायत के अनुसार, साल 2022 में राजनांदगांव निवासी ठेकेदार सुधीर मानेक को बीजापुर जिले के भैरमगढ़ क्षेत्र में तेंदूपत्ता संग्रहण का ठेका दिया गया था। ठेके के मुताबिक 1300 मानक बोरे तेंदूपत्ता ₹7,299 प्रति बोरे की दर से संग्रह किए जाने थे, लेकिन मानेक ने केवल 4,997.54 बोरे ही जमा किए।

इसमें भी 1,476.36 बोरे अवैध रूप से भैरमगढ़ अभयारण्य क्षेत्र से संग्रह किए गए, जिससे सरकार को लगभग ₹3.64 करोड़ का नुकसान हुआ।

राजनांदगांव में रिकॉर्ड में हेरफेर

घोटाले का दूसरा हिस्सा राजनांदगांव से जुड़ा है, जहां मानेक ने 7,348 बोरों में से 2,669 बोरे गुरुकृपा गोदाम में रखे, लेकिन रिकॉर्ड में हेराफेरी कर ₹93.34 लाख का नुकसान पहुंचाया गया। इस मामले में 19 जून 2025 को राजनांदगांव कोतवाली में FIR दर्ज की गई है, जिसमें ठगी, आपराधिक विश्वासघात और साजिश की धाराएं लगाई गई हैं।

मजदूरों का भुगतान भी नहीं हुआ

बीजापुर के 8 गांवों के आदिवासी तेंदूपत्ता संग्राहकों को अब तक ₹44.79 लाख का भुगतान नहीं किया गया है। इससे आदिवासी परिवारों में गहरा आक्रोश है।

माओवादियों को पैसे पहुंचने का आरोप

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि इस घोटाले के जरिये माओवादियों को अप्रत्यक्ष फंडिंग की गई। यदि यह साबित होता है, तो यह सिर्फ भ्रष्टाचार नहीं बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला बन जाएगा।

सूचना आयोग के आदेश की अवहेलना पर DFO को नोटिस

इस पूरे प्रकरण के साथ एक और बड़ा प्रशासनिक मामला जुड़ा है। खैरागढ़ वनमंडल के DFO पंकज राजपूत को सूचना आयोग के आदेश की अवहेलना करने पर वन विभाग ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

क्या है पूरा मामला?

जनवरी 2020 में वन्यजीव प्रेमी नितिन सिंघवी ने महासमुंद वनमंडल से हाथियों द्वारा जन-धन हानि से संबंधित दस्तावेजों की जानकारी मांगी थी। सूचना अधिकारी ने दस्तावेज दिखाने के लिए आवेदक को बुलाया, जबकि आयोग ने निर्देश दिया था कि दस्तावेज निशुल्क भेजे जाएं।

बाद में जब पंकज राजपूत महासमुंद में DFO बने, उन्होंने सूचना आयोग के आदेश को स्थगन आदेश लंबित बताकर टालना चाहा, लेकिन आयोग को कोई वैध कागजात नहीं दिए। आयोग ने अगस्त 2022 में राज्य शासन को अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश की थी, जिस पर 11 जुलाई 2025 को नोटिस जारी किया गया

Absconding accused of robbery and rape arrested : स्टील फैक्ट्री में मजदूर बनकर छिपा था
Bhilai Breaking 🛑 सेक्टर के ग्लोब चौक में देर रात फायरिंग, दो युवकों को घायलावस्था में ले जाया गया रायपुर अस्पताल 🛑 फायरिंग करने वाले आरोपी फरार, घायल विश्रामपुर के रहने वाले
Naxalism Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद अंतिम चरण में, विकास का नया युग शुरू : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
PV App Farmer Verification : धान खरीदी से पहले किसानों को राहत, अब 30 नवंबर तक PV App से कर सकेंगे सत्यापन
Dantewada B-1 Distribution : दंतेवाड़ा में किसानों के लिए खास पहल, निःशुल्क बी-1 वितरण और वाचन अभियान शुरू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jashpur CMO Office Sealed
Jashpur CMO Office Sealed : निरीक्षण में अनुपस्थित मिले सीएमओ, जिला प्रशासन ने कार्यालय किया सील

सीजी भास्कर, 24 जुलाई : जशपुर नगर पालिका…

Sakti Civil Surgeon Arrested
Sakti Civil Surgeon Arrested : सिविल सर्जन 1 लाख रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB ने रंगे हाथों पकड़ा

सीजी भास्कर, 24 जुलाई : सक्ती जिले में…

Road Safety Initiative
Road Safety Initiative : छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा के लिए IIT मद्रास से करार, 10 जिलों में शुरू होगा अभियान

सीजी भास्कर, 24 जुलाई : छत्तीसगढ़ में सड़क…

Sheetla Mata
Sheetla Mata : मां शीतला जुड़वास में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं की भीड़ से भक्तिमय हुआ मंदिर परिसर

अहिवारा में गुरुवार को सुबह से ही धार्मिक…

GGU Re-Exam Cancelled : छात्रों के विरोध के बाद री-एग्जाम का फैसला बदला, 27 जुलाई की परीक्षा अधिसूचना रद्द

सीजी भास्कर, 24 जुलाई : बिलासपुर स्थित गुरु…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?