CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Facebook पर “अल्लाह” के नाम पर आपत्ति जनक टिप्पणी के बाद UP के मुज़फ़्फ़र नगर में तनाव, 500-700 लोगों पर मामला दर्ज

Facebook पर “अल्लाह” के नाम पर आपत्ति जनक टिप्पणी के बाद UP के मुज़फ़्फ़र नगर में तनाव, 500-700 लोगों पर मामला दर्ज

By Newsdesk Admin
20/10/2024
Share

सीजी भास्कर, 20 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश के मुज़फ़्फ़रनगर जिले के बुढ़ाना कस्बे में कल रात फे़सबुक पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद इलाके़ में तनाव फैल गया। इस मामले में अखिल त्यागी नाम के युवक की तरफ से सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद यहां मुस्लिम समुदाय के लोग सड़कों पर उतर आए हैं। कल रात से यह विवाद बढ़ा और सुबह से हज़ारों की संख्या में सड़क पर उतर कर हंगामा कर रहे मुस्लिम समुदाय के लोगों की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की होने के बाद भीड़ बेकाबू हो गई।

हंगामे को देखते हुए मौके़ पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और आला अधिकारी भी मौके़ पर पहुंच गए। पुलिस ने अभियुक्त अखिल त्यागी को गिरफ्तार कर लिया। उग्र भीड़ ने त्यागी की दुकान और घर पर पथराव भी किया। पथराव करती भीड़ का वीडियो भी सामने आया है।इस मामले में जमीयत-उलेमा-ए-हिंद के नगर अध्यक्ष आस मोहम्मद की तरफ से मुक़दमा दर्ज़ कराया गया है। अभियुक्त अखिल त्यागी को छोड़ दिए जाने की अफवाह के बाद मुज़फ़्फ़र नगर में माहौल बिगड़ा तो पुलिस अधिकारियों ने मोबाइल में अभियुक्त की हवालात वाली फ़ोटो दिखाकर भीड़ का गुस्सा शांत किया। इस पूरे मामले में कुल तीन मुक़दमे दर्ज़ किए गए हैं। पहला मुक़दमा आपत्तिजनक पोस्ट कर माहौल ख़राब करने वाले व्यक्ति के ख़िलाफ़ दर्ज़ हुआ है, दूसरा मुक़दमा भीड़ की ओर से किए गए पथराव के मामले में 20-25 अज्ञात लोगों के ख़िलाफ़ दर्ज़ हुआ है और तीसरा मुक़दमा 500 से 700 अज्ञात लोगों के ख़िलाफ़ भीड़ एकत्र करने, अफ़वाह फैलाने और नारेबाज़ी करने के आरोप में दर्ज़ हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने भीड़ के ख़िलाफ़ दर्ज़ किए मुक़दमे में उपद्रव, बलवा, पत्थरबाजी और रोड जाम करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से लोगों की पहचान भी शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक ने कहा है कि असामजिक तत्वों के ख़िलाफ़ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Supreme Court on Kashmiri Hindus : विस्थापित कश्मीरी हिंदुओं को नौकरी में आयु छूट पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार
मॉर्निंग वॉक पर निकले एक रिटायर्ड कर्मचारी पर बदमाशों ने किया फायर, 4 गोली लगने से मौत
UPSC पुलिस और RPSC एसआई भर्ती, 11-8 sep है लास्ट डेट
MDU Women Harassment Case : एमडीयू में महिलाओं के उतरवाए कपड़े, मानवाधिकार आयोग ने कुलपति और एसपी को जारी किया नोटिस
मेडिकल कॉलेज, डेंटल कॉलेज के पोस्ट ग्रेजुएट छात्रों के निजी प्रेक्टिस व नौकरी करने पर लगा प्रतिबंध
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Love Marriage
Love Marriage : सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती पहुंची शादी तक, घरवालों के सामने युवती ने लिया बड़ा फैसला

सीजी भास्कर, 29 जून। सोशल मीडिया से शुरू…

Korba Crime
Korba Crime : बीस दिन से लापता युवती का जंगल में मिला शव, घटनास्थल से मिली एक चीज ने बढ़ाया रहस्य

सीजी भास्कर, 29 जून। जिले के नवाडीह जंगल…

Elephant Attack
Elephant Attack : भैंस की तलाश में जंगल गया युवक नहीं लौटा वापस, देर रात सामने आई दर्दनाक घटना

सीजी भास्कर, 29 जून। कटघोरा वनमंडल के एक…

Email Tips : गलती से भेज दिया ईमेल, घबराने की जरूरत नहीं, कुछ सेकंड में ऐसे रोक सकते हैं संदेश

सीजी भास्कर, 29 जून। जल्दबाजी में ईमेल भेजने…

Goat Theft : बकरा चोरी के पीछे निकला बड़ा खेल, दूसरे राज्य से आकर ऐसे देते थे वारदात को अंजाम

सीजी भास्कर, 29 जून। जिले में लगातार हो…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?