CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » जम्मू-कश्मीर के माछिल सेक्टर में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, हथियार और गोला-बारूद बरामद

जम्मू-कश्मीर के माछिल सेक्टर में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, हथियार और गोला-बारूद बरामद

By Newsdesk Admin
26/04/2025
Share

सीजी भास्कर 26 अप्रैल जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबल लगातार आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं. इस बीच सुरक्षाबलों ने माछिल सेक्टर में आतंकी ठिकानों का भंडाफोड़ किया है और भारी तादाद में हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया है.

सेना और पुलिस का ज्वाइंट सर्च ऑपरेशन पूरे दक्षिण कश्मीर में जारी है. अनंतनाग, कुलगाम, पुलवामा, कुपवाड़ा और शोपियां में तलाशी जारी है.जानकारी के मुताबिक खुफिया सूचनाओं के आधार पर शनिवार (26 अप्रैल) को स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) कैंप माछिल और भारतीय सेना की 12 सिखली यूनिट ने पुलिस स्टेशन कुपवाड़ा और पुलिस पोस्ट माछिल के अधिकार क्षेत्र में आने वाले सेदोरी नाला, मुश्ताकाबाद माछिल (समशा बेहक वन क्षेत्र) के जंगली इलाके में एक संयुक्त अभियान शुरू किया. इस दौरान एक आतंकवादी ठिकाने का सफलतापूर्वक पता लगाया गया और उसे नष्ट कर दिया गया.हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा बरामद

घटनास्थल से हथियारों और गोला-बारूद का एक बड़ा जखीरा बरामद किया गया, जिसमें 5 एके-47 राइफलें, 8 एके-47 मैगजीन, 1 पिस्तौल और गोला-बारूद के साथ ही अन्य हथियार बरामद किए गए हैं. यह बरामदगी एक बड़ी सफलता है. माना जा रहा है कि आतंकवादी क्षेत्र में शांति और व्यवस्था को बिगाड़ने के मकसद से किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे. सुरक्षा बलों द्वारा समय पर की गई कार्रवाई ने उनके नापाक मंसूबों को बड़ा झटका दिया है और नागरिकों के जीवन और सार्वजनिक सुरक्षा के लिए संभावित खतरों को टाला है.

सेना ने 7 आतंकियों के घर किए तहस-नहसआतंकी हमले के बाद जम्मू कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. हर आने जाने वाले वाहनों की तलाशी ली जा रही है. बीते 48 घंटे में 175 से ज्यादा संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है. अब तक सेना ने 7 आतंकियों के घर तहस-नहस कर दिया है. सेना ने शोपियां में टेररिस्ट शाहिद अहमद कुटी का घर, पुलवामा में टेररिस्ट हारिस अहमद का घर, त्राल में टेररिस्ट आसिफ शेख का घर, अनंतनाग में टेररिस्ट आदिल ठोकेर का घर, पुलवामा में टेररिस्ट हारिस अहमद का घर और कुलगाम में टेररिस्ट जाकिर अहमद गनई का घर तहस-नहस कर दिया है इसके अलावा 2 आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया है.

दो महिला दोस्तों को 9 घंटे तक रखा गया डिजिटल अरेस्ट में, साइबर ठग ने वीडियो कॉल पर कराई शर्मनाक हरकत
India-Pakistan Ceasefire : हाई कमीशन में तैनात पाकिस्तानी अफसर को तुरंत भारत छोड़ने का आदेश, इस वजह से लिया फैसला
कब्जे की जमीन पर रास्ता बनाने पर विवाद, पड़ोसी ने परिवार के साथ मिलकर कर दी किसान की हत्या
Sona- Chandi Ka Bhav : सोने की कीमत में फिर आई तेजी, चांदी के भाव भी बढ़े, जानें छत्तीसगढ़ में कीमत
Chhattisgarh: रायपुर पुलिस का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, हैकर ने डाली अश्लील वीडियो
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Common Krait Snake Bite
Common Krait Snake Bite : सोते वक्त करैत सांप ने 13 साल के बच्चे को डसा, कान और हाथ पर काटने से मौत

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में करैत सांप के…

Nepal Flood Disaster
Nepal Flood Disaster : नेपाल में तबाही के बाद खौफनाक मंजर, पुलिस वैन में भरकर शव ले जाती दिखी, 100 शवों को अस्थायी रूप से दफनाया

नेपाल में भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बाद…

Sukma ACB Raid
Sukma ACB Raid : सुकमा में ACB का बड़ा ट्रैप, शिक्षकों के एरियर्स के नाम पर 10 हजार की रिश्वत लेते BEO गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो…

Chhattisgarhiya Kranti Sena
Chhattisgarhiya Kranti Sena : जामुल में छत्तीसगढ़ महतारी मूर्ति सृजन दिवस की धूम, हजारों की भीड़ के साथ निकली भव्य शोभायात्रा

क्रांति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के संयुक्त…

Kamarchhath Festival Ahivara
Kamarchhath Festival Ahivara : संतान की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना, अहिवारा में श्रद्धा से मनाया गया कमरछठ पर्व

नगर पालिका अहिवारा में महिलाओं ने श्रद्धा और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?