CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पाकिस्तानी हैंडलर्स से बात करने के लिए पेड ऐप का इस्तेमाल कर रहे आतंकी… NIA की जांच में खुलासा

पाकिस्तानी हैंडलर्स से बात करने के लिए पेड ऐप का इस्तेमाल कर रहे आतंकी… NIA की जांच में खुलासा

By Newsdesk Admin
29/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 29 अप्रैल। पहलगाम आतंकी हमले की जांच कर रही NIA की छह सदस्यीय टीम, 2 फोरेंसिक टीम के मेंबर, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ बटालियन के अधिकारियों के साथ बैसरन के जंगल में जांच कर रही है. एनआईए के शीर्ष अधिकारियों का कहना है कि आतंकवादियों द्वारा “मोबाइल पेड एप्लीकेशन” का इस्तेमाल किया जा रहा है.

सूत्रों के मुताबिक, जंगल की इस जांच का नेतृत्व एनआईए के एसपी को सौंपी गई है. एनआईए द्वारा वन क्षेत्र और आतंकवादियों के संभावित एग्जिट पॉइंट की वीडियोग्राफी की गई है.

’45 लोगों से पूछताछ’

इसके अलावा एनआईए की टीम ने बैसरन घाटी में मौदूज सभी दुकानदारों, पोन्नी गाइड के 45 से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर रही है. सूत्रों के मुताबिक, एनआईए के शीर्ष अधिकारियों का कहना है कि आतंकवादियों द्वारा “मोबाइल पेड एप्लीकेशन” का इस्तेमाल किया जा रहा है. वे पाकिस्तान में अपने हैंडलर से “पेड एन्क्रिप्टेड मोबाइल” कम्यूनिकेश के जरिए से बात कर रहे हैं.

एजेंसी का कहना है कि पाकिस्तानी ISI पाकिस्तान में बैठे कश्मीरी आतंकवादियों को अपने हैंडलर के रूप में इस्तेमाल कर रही है. इस मामले में आदिल थोकर के शामिल होने के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि हमले में स्थानीय लोगों का भी समर्थन था, क्योंकि छह महीने पहले आदिल को दक्षिण कश्मीर में देखा गया था. हालांकि, बाद में जानकारी मिली थी कि वह पाकिस्तान वापस लौट गया है.

दक्षिण कश्मीर में जारी है सर्च ऑपरेशन

NIA अधिकारियों का कहना है कि हम 20/21/22 अप्रैल से सीक्वेंस और क्रोनोलोजी की जांच कर रहे हैं. आतंकवादियों और OGWs के बीच मिलकर कार्रवाई चल रही है. सुरक्षा अधिकारियों के सूत्रों के अनुसार, दक्षिण कश्मीर के भी कई इलाकों में सर्च ऑपरेशन जारी है.

‘घोड़े और खच्चर वालों की भी की पूछताछ’

इसके अलावा नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी NIA ने 25 विक्टिम- आईविटनेस के बयान दर्ज कर लिए हैं और मौके से बरामद किए कारतूस के खाली खोखे को FSL जांच के लिए भेज दिया है. साथ ही जांच एजेंसी ने आज सैलानियों को बैसरन घाटी ले जाने वाले घोड़े और खच्चर चलाने वालों को भी पूछताछ के लिए बुलाया है.

सूत्रों के मुताबिक चश्मदीदों ने जो बताया उसके मुताबिक दो आतंकी एंट्री से दाखिल हुए थे. जबकि एक आतंकी एग्जिट गेट से अंदर पहुंचा था. इस दौरान 2 आतंकियों ने ट्रैक सूट में थे और एक आतंकी कश्मीरी कपड़ा फिरन पहना हुआ था.

‘3 आतंकियों ने की गोलीबारी’

जांच एजेंसी को मिले सुराग में पता चला है कि बैसरन घाटी में 3 आतंकियों ने गोलीबारी की थी. इन फोटोज, वीडियो एजेंसी के हाथ लगे हैं.

जांच एजेंसियों के मुताबिक चौथा आतंकी जंगल में कहीं मौजूद था, जबकि तीन आतंकी गोलीबारी कर रहे थे. अनुमान लगाया जा रहा कि चौता आतंकी हेल्प के लिए मौजूद था.

जांच में ये भी पता चला है कि एग्जिट गेट पर मौजूद आतंकी ने फायरिंग शुरू की थी, जिससे टूरिस्ट एंट्री गेट की ओर भागे. ये आतंकियों के प्लान का हिस्सा था, क्योंकि गोली चलने से टूरिस्ट एंट्री गेट की तरफ भागे और वहां पहले से 2 आतंकी मौजूद थे.

बता दें कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम स्थित बैसरन घाटी में आतंकियों ने पर्यटकों के निशाना बनाते हुए हमला किया था. इस हमले में 26 सैलानी मारे गए थे और कई लोग घायल हो गए थे. इसके बाद पुलिस और सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई को तेज कर दिया है.

Census of India : जनगणना 2027 के लिए ₹11,718 करोड़ का बजट मंजूर
IGI एयरपोर्ट पर सब चौक गए…! जांच में तनु वैद निकला जसनप्रीत, फर्जी पासपोर्ट में बड़ा खुलासा
‘I Love You चंदा…’, पत्नी से बेइंतहां इश्क, फिर उसी के लिए दे दी पति ने जान; रुला देगा ये सुसाइड नोट
Iran Supreme Leader Funeral : ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अली खामेनेई को अंतिम विदाई
Work From Home : सरकार की नई सलाह, अब हफ्ते में 2 दिन घर से काम करने पर जोर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhilai Molestation Case
Bhilai Molestation Case : छात्रा से सरेआम छेड़छाड़, चाय की दुकान पर जबरन किस करने वाला आरोपी हिरासत में

Bhilai Molestation Case :पीड़िता ने स्मृति नगर चौकी…

Raipur Marriage Fraud
Raipur Marriage Fraud : पहचान छिपाकर शादी का आरोप, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव

Raipur Marriage Fraud :पुलिस का कहना है कि…

Spider-Man Box Office Collection
Spider-Man Box Office Collection : तीन दिन में 215 करोड़ रुपये की कमाई

Spider-Man Box Office Collection : भारतीय बॉक्स ऑफिस…

PhonePe Loan Scam
PhonePe Loan Scam : व्हाट्सएप मैसेज से साइबर ठगी का नया तरीका, रहें सतर्क

PhonePe Loan Scam :यदि कोई व्यक्ति गलती से…

Chhattisgarh Liquor Scam
Chhattisgarh Liquor Scam : लॉकडाउन में शराब ढोने वाला ट्रक जब्त, EOW-ACB की जांच तेज

Chhattisgarh Liquor Scam :प्रवर्तन निदेशालय (ED) पहले से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?