CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » आतंकियों के पास इतना समय नहीं कि वह धर्म पूछ कर…, कांग्रेस नेता के बयान पर हुआ विवाद तो अब बोले..?

आतंकियों के पास इतना समय नहीं कि वह धर्म पूछ कर…, कांग्रेस नेता के बयान पर हुआ विवाद तो अब बोले..?

By Newsdesk Admin 28/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 28 अप्रैल। (Kashmir Terror Attack) जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले को लेकर महाराष्ट्र (Maharastra) में कांग्रेस के विधायक (MLA) विजय वडेट्टीवार ने विवादित बयान दिया है।

उन्होंने कहा कि आतंकियों के पास इतना समय नहीं कि वह धर्म पूछकर मारें। आज मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि पहलगाम में जो आतंकी घटना हुई इसकी जिम्मेदारी तो सरकार को लेनी चाहिए। 26 पर्यटकों की जान गई। वहां पर सुरक्षा की व्यवस्था क्यों नहीं थी? आतंकी घुस कर पर्यटकों को मार देते हैं। इसे लेकर खुफिया विभाग क्या कर रहा था?

विजय वडेट्टीवार ने आगे कहा कि यह सब सरकार की विफलता है। इन सब चीजों पर सरकार बात नहीं करती है। अगर उन्हें बात करनी है तो सिर्फ यह कि धर्म पूछकर आतंकियों ने पर्यटकों को मारा।

कांग्रेस नेता ने कहा कि आतंकियों के पास इतना समय कहां होता है कि वह मारने वाले के कान में जाकर पूछे कि तुम हिंदू हो या फिर मुसलमान। इस पूरे मामले में कई बातें हैं, लोग अलग-अलग बातें बता रहे हैं। भिन्न-भिन्न प्रकार की बातें हो रही हैं।

उन्होंने कहा कि आतंकियों का कोई मजहब नहीं होता है। आतंकियों ने देश पर हमला किया है और इसलिए उन्हें पकड़कर कठोरतम कार्रवाई करनी चाहिए। पूरे देश की आज यही भावना है लेकिन, तरह-तरह की बातें कर मूल मुद्दों से भटकाना गलत है।

विवाद बढ़ने लगा तो यह दी सफाई

बयान पर विवाद बढ़ने के बाद विजय वडेट्टीवार ने सफाई भी दी है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से आए आतंकवादियों ने लोगों का धर्म पूछा, कलमा पढ़ने को कहा, पाकिस्तान ने हमारे देश को धर्म के आधार पर बांटने की ये साजिश की, इसलिए देश में हिंदू-मुस्लिम की राजनीति न हो। सरकार आतंकवादियों पर कड़ी कार्रवाई करे, हम सरकार के साथ हैं।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना में 26 लोगों को आतंकवादियों ने मौत के घाट उतार दिया था। उनके परिजनों ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया था कि वह मंजर कैसा था, जब आतंकवादियों की ओर से गोलियां बरसाई जा रही थीं। इस घटना में मारे गए लोगों के परिजनों ने मीडिया के सामने दावा किया है कि आतंकवादियों ने धर्म के आधार पर इस नरसंहार को अंजाम दिया।

आतंकियों ने मारने से पहले धर्म पूछा। शक होने पर कलमा पढ़ने को कहा. जब आतंकियों ने यह सुनिश्चित किया कि पर्यटक हिंदू हैं तो गोली चलाकर मार डाला। साथ ही आतंकियों ने यह भी कहा कि यह संदेश देश के पीएम मोदी को दे देना।

You Might Also Like

Pakistan Karachi Protest US Consulate : कराची में अमेरिकी कॉन्सुलेट पर हमला, फायरिंग में 10 की मौत

Vladimir Putin Reaction : खामेनेई की हत्या पर पुतिन का बयान, बोले- अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन

Iran Leader Death Reactions India: भारत में प्रतिक्रियाओं का सिलसिला जारी, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती ने जताया दुख

Israel US Strikes in Iran LIVE : 1 मिनट में 40 कमांडर ढेर, सऊदी में मॉल में आग

Iran Airstrike Claims: ईरान पर कथित संयुक्त हमले की सनसनी, 30 सेकेंड में कई ठिकानों पर स्ट्राइक की खबर

Newsdesk Admin 28/04/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Pakistan Karachi Protest US Consulate : कराची में अमेरिकी कॉन्सुलेट पर हमला, फायरिंग में 10 की मौत

सीजी भास्कर, 1 मार्च। ईरान के सुप्रीम लीडर…

Vladimir Putin Reaction : खामेनेई की हत्या पर पुतिन का बयान, बोले- अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन

सीजी भास्कर, 1 मार्च। ईरान के सुप्रीम लीडर…

Iran Leader Death Reactions India: भारत में प्रतिक्रियाओं का सिलसिला जारी, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती ने जताया दुख

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की…

Israel US Strikes in Iran LIVE : 1 मिनट में 40 कमांडर ढेर, सऊदी में मॉल में आग

सीजी भास्कर, 1 मार्च। मिडिल-ईस्ट में हालात बेहद…

Shadashtak Yog 2026 : चंद्रग्रहण से पहले शुक्र-चंद्रमा का षडाष्टक योग, 3 राशियों के लिए चेतावनी

सीजी भास्कर, 1 मार्च। 3 मार्च 2026 को…

You Might Also Like

देश-दुनिया

Pakistan Karachi Protest US Consulate : कराची में अमेरिकी कॉन्सुलेट पर हमला, फायरिंग में 10 की मौत

01/03/2026
देश-दुनिया

Vladimir Putin Reaction : खामेनेई की हत्या पर पुतिन का बयान, बोले- अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन

01/03/2026
ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Iran Leader Death Reactions India: भारत में प्रतिक्रियाओं का सिलसिला जारी, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती ने जताया दुख

01/03/2026
देश-दुनिया

Israel US Strikes in Iran LIVE : 1 मिनट में 40 कमांडर ढेर, सऊदी में मॉल में आग

01/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?