Thailand–Cambodia Clash : थाईलैंड और कंबोडिया के बीच लंबा चला आ रहा तनाव सोमवार तड़के अचानक भड़क गया, जब दोनों देशों ने एक-दूसरे पर ceasefire violation का आरोप लगाया। थाई सेना के अनुसार, कंबोडियाई सीमा से हुई गोलीबारी में एक जवान की मौत हो गई, कई घायल हुए, जिसके बाद हवाई कार्रवाई की गई। उबोन रत्चाथानी के सीमावर्ती इलाकों में सुबह के समय हालात इतने बिगड़ गए कि स्थानीय प्रशासन को कई गांवों में लोगों को घरों में ही रहने की सलाह देने पड़ गई।
कंबोडिया का आरोप—थाईलैंड ने दिया “पहला हवाई वार”
कंबोडिया के रक्षा अधिकारियों ने पुष्टि की कि सुबह 5:04 बजे प्रेह विहियर प्रांत के अन सेस इलाके में थाई जहाजों ने एयर स्ट्राइक की। बयान में उन्होंने इस कार्रवाई को “inhumane attack” बताते हुए कहा कि उनकी ओर से किसी तरह की जवाबी फायरिंग नहीं की गई। कंबोडिया का दावा है कि 45 दिन पहले हुई सीजफायर सहमति का पहला उल्लंघन थाईलैंड ने ही किया।
Thailand–Cambodia Clash : थाई दावों में कहा गया—हमारे जवान पर पहले गोली चली
थाई सेना का कहना है कि घटना की शुरुआत सुबह 3 बजे हुई, जब कंबोडियाई चौकियों की ओर से सीमा पर लगातार गोलाबारी की गई। थाई अधिकारियों के मुताबिक, यह हमला “provoked assault” था, जिसका जवाब देना उनके लिए मजबूरी थी। हवाई हमलों के बाद सीमा पर तनाव इतना बढ़ गया कि दोनों देशों की फॉरवर्ड पोस्टें हाई-अलर्ट मोड में चली गईं।
जुलाई की झड़पों की यादें ताज़ा—सैकड़ों गांवों में डर का माहौल
इस क्षेत्र में जुलाई में भी हिंसक झड़पें हुई थीं, जिनमें करीब 48 लोगों की मौत और तीन लाख से ज्यादा लोगों का विस्थापन हुआ था। पुराने फ्रांसीसी नक्शों, सीमावर्ती मंदिरों और ऐतिहासिक कब्जे के दावों को लेकर दोनों देशों में दशकों से विवाद चला आ रहा है। ताज़ा घटनाओं ने उन यादों को फिर उभार दिया है, जिनसे स्थानीय नागरिक आज भी उबर नहीं पाए हैं।
Thailand–Cambodia Clash : 45 दिन पुरानी Peace Deal पर फिर संकट, मध्यस्थता की विश्वसनीयता पर सवाल
अक्टूबर में अमेरिकी नेतृत्व वाली मध्यस्थता के बाद 45 दिनों की शांति मुश्किल से कायम हो पाई थी। उस समय इसे क्षेत्रीय स्थिरता की बड़ी उम्मीद के तौर पर देखा गया था, लेकिन ताज़ा संघर्ष ने “peace deal under threat” की स्थिति पैदा कर दी है। राजनयिक हलकों में चर्चा है कि अगर तनाव जल्द नहीं कम हुआ, तो सीमा पर एक बार फिर बड़े पैमाने पर सैन्य तैनाती की नौबत आ सकती है।





