CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पहलगाम के शहीदों का लहू रंगा लाया बदलाव: इंद्रेश कुमार ने आतंकवादियों के ‘धर्म’ पर उठाया सवाल

पहलगाम के शहीदों का लहू रंगा लाया बदलाव: इंद्रेश कुमार ने आतंकवादियों के ‘धर्म’ पर उठाया सवाल

By Newsdesk Admin
29/04/2025
Share

सीजी भास्कर 29 अप्रैल आरएसएस के आनुषंगिक संगठन मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (MRM) के मुख्य संरक्षक डॉ. इंद्रेश कुमार ने आज पहलगाम में आतंकवादियों के हालिया हमले और 26 पर्यटकों की हत्या की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इस घटना ने पूरे देश को जगा दिया है. उन्होंने कहा कि पहलगाम के शहीदों का खून व्यर्थ नहीं गया. इस त्रासदी के बाद पूरा देश एकजुट है. इस घटना से पूरा विश्व दुखी है. साथ ही उन्होंने इस पर भी आपत्ति जताई कि आतंकवादियों का कोई धर्म नहीं होता.इंद्रेश कुमार ने कहा, ‘

अगर आतंकवादियों का कोई धर्म नहीं होता तो उनके लिए जनाजे की नमाज़ क्यों पढ़ी जाती है? लोग आतंकवादियों के जनाजे में क्यों शामिल होते हैं? इसका मतलब है कि आतंकवादियों का कोई धर्म होता है. मुसलमानों को आतंकियों के लिए जनाजे की नमाज पढ़ना बंद कर देना चाहिए, उनके जनाजे में भाग लेना भी बंद कर देना चाहिए. अगर यह कदम 30-40 साल पहले उठाया गया होता तो जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद नहीं होता.’आरएसएस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य इंद्रेश कुमार ने पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों का स्मारक बनाने की मांग की. उन्होंने कहा कि यह लोगों को पाकिस्तानी आतंकवादियों की क्रूरता की याद दिलाएगा.

इंद्रेश कुमार ने कहा कि स्मारक से लोगों में देशभक्ति की भावना भी जागृत होगी. उन्होंने कहा कि समय आ गया है कि आतंकवादियों का सच में धर्म निकाला कर दिया जाए, केवल बयानबाजी से काम नहीं चलेगा कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता, इसे सच में साबित करना पड़ेगा.जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर आए इंद्रेश कुमार ने गांधी नगर में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रमुख नेताओं को संबोधित करते हुए कहा,

‘आइए संकल्प लें कि हम आतंकवादियों के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होंगे और न ही उनके शवों को हमारे कब्रिस्तानों में दफनाया जाएगा.’ स्थानीय नेताओं को चुनौती देते हुए उन्होंने कहा, ‘मैं अक्सर उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती से पूछता हूं कि आप कब तक कश्मीरी लोगों को धोखा देते रहेंगे और उनकी भावनाओं से खिलवाड़ करते रहेंगे?’

Women Fraud Case Chhattisgarh : ननकीराम कंवर की शिकायत पर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सख्त, मुख्य सचिव को व्यक्तिगत पेशी का निर्देश
Noida Murder Mystery: सिर कटी लाश से मचा हड़कंप, नोएडा पुलिस के सामने नई चुनौती
पुष्पा 2 – भगदड़ से महिला की गई जान, 9 साल का बच्चा हुआ बेहोश, थिएटर संचालक और एक्टर अल्लू अर्जुन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का जुर्म दर्ज
11/05/2025
काशी में सावन की बंपर तैयारी: 1.25 करोड़ शिवभक्तों की सुरक्षा के लिए पुलिस का ‘फुलप्रूफ प्लान’, ड्रोन-CCTV से होगी निगरानी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Student Suicide Durg : दुर्ग में 11वीं की छात्रा ने घर में लगाई फांसी
Student Suicide Durg : दुर्ग में 11वीं की छात्रा ने घर में लगाई फांसी

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में छात्रा आत्महत्या (Student…

Tiger Reserve Chhattisgarh : अचानकमार बना बाघों का सबसे सुरक्षित ठिकाना, दूसरे जंगलों से आए 8 बाघ बढ़ा रहे कुनबा
Tiger Reserve Chhattisgarh : अचानकमार बना बाघों का सबसे सुरक्षित ठिकाना, दूसरे जंगलों से आए 8 बाघ बढ़ा रहे कुनबा

छत्तीसगढ़ का अचानकमार टाइगर रिजर्व (Tiger Reserve Chhattisgarh)…

Gariaband Nala Accident : उफनते सरगी नाले में बहा ग्रामीण, 5 किमी दूर मिला शव
Gariaband Nala Accident : उफनते सरगी नाले में बहा ग्रामीण, 5 किमी दूर मिला शव

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में लगातार हो रही…

Mallikarjun Kharge : कांग्रेस अध्यक्ष की मुश्किलें बढ़ीं, कोर्ट ने जारी किया वारंट, क्या है पूरा मामला
Mallikarjun Kharge : कांग्रेस अध्यक्ष की मुश्किलें बढ़ीं, कोर्ट ने जारी किया वारंट, क्या है पूरा मामला

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) से जुड़ा…

Kharif Sowing 2026 : प्रदेश में खेती-किसानी का काम तेज़ी के साथ जारी, 80 प्रतिशत बोनी पूर्ण
Kharif Sowing 2026 : प्रदेश में खेती-किसानी का काम तेज़ी के साथ जारी, 80 प्रतिशत बोनी पूर्ण

छत्तीसगढ़ में खरीफ सीजन के दौरान खेती-किसानी (Kharif…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?