CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » विदा होते ही किडनैप हो गई दुल्हन, फिर पता चला ऐसा खुफिया सीक्रेट… दूल्हे राजा के उड़ गए होश

विदा होते ही किडनैप हो गई दुल्हन, फिर पता चला ऐसा खुफिया सीक्रेट… दूल्हे राजा के उड़ गए होश

By Newsdesk Admin 15/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 14 जून| बिहार के कैमूर में एक दूल्हे के शादी के बाद ऐसा फटका लगा है जिससे वो सदमे में चला गया. पैसा भी गया और दुल्हन भी नहीं मिली. कुछ ऐसा ही हुआ दूल्हे राजा के साथ.

दरअसल, वो लुटेरी दुल्हन गैंग का शिकार हुआ था. मामला चैनपुर का है. यहां शादी के बाद दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर जा रहा था. साथ में कुछ रिश्तेदार भी थे. तभी उनकी गाड़ी को बीच रास्ते कुछ बदमाशों ने रोका. दूल्हे को लूटा और दुल्हन का किडनैप करके ले गए.बाद में जब इस किडनैपिंग की सच्चाई सामने आई तो दूल्हा हक्का-बक्का रह गया.

जानकारी के मुताबिक, NH-219 पर गेहुअनवा नदी के पास शुक्रवार रात को कुछ बदमाशों ने दूल्हा-दुल्हन की गाड़ी रोकी. बदमाशों न सिर्फ जेवर और पैसे छीन लिए, बल्कि दुल्हन को भी बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गए.पीड़ित दूल्हा पवन कुमार हरियाणा के पृथला गांव का रहने वाला है. उसे गिरोह के हाथों लुट जाने का पता तब चला, जब आसपास के लोगों से उसने बात की. हालांकि, लड़की से शादी कराने के एवज में इस गिरोह के सदस्यों ने पहले ही 1.10 लाख रुपए ले लिए थे.

दूल्हे के जीजा सुरेश ने इस बारे में थाने में FIR दर्ज करवाई है.13 जून को खरिगावां में हुई थी शादीसुरेश ने बताया कि वह अपने साले पवन कुमार (दूल्हा), पत्नी सीमा देवी और पंडित रमन के साथ शादी रचाने के लिए चैनपुर थाना क्षेत्र के खरिगावां में देर शाम आया था. चैनपुर प्रखंड के ही एक गांव की लड़की से शादी करने की बात फोन पर तय हुई थी. शादी की डेट 13 जून और जगह खरिगावां निर्धारित हुई. उन्होंने दुल्हन के लिए हाटा शहर से कपड़े, शृंगार की सामग्री, फल, और मिठाई की खरीदारी की थी. दुल्हन को गिफ्ट में देने के लिए आभूषण हरियाणा से ही लाए थे.

लुटेरी दुल्हन गैंग से पड़ गया पालाशादी की रस्म शुरू होने से पहले लड़की के परिजनों ने उनसे 1.10 लाख रुपए लिए. फिर दूल्हा पक्ष ने बरनेत में लड़की को जेवर सहित अन्य सामान चढ़ा दिए. एक घंटे में ही शादी हो गई. दूल्हे के जीजा ने बताया- लड़की पक्ष के लोगों ने फिर ऑटो मंगाकर दुल्हन के साथ उन्हें पंडित दीनदयालय उपाध्याय जंक्शन के लिए रवाना कर दिया. लेकिन, वो जैसे ही तीन किलोमीटर दूर पहुंचे, कुछ बदमाशों उन्हें लूट लिया और दुल्हन को भी अपने साथ ले गए. उन्हें बाद में पता चला कि वो लोग शादी करवाने के नाम पर लुटेरों का गिरोह संचालित करते हैं.

You Might Also Like

SIT Kumaraswamy News : कांग्रेस सरकार ने केंद्रीय मंत्री के खिलाफ जांच के लिए एसआइटी का किया गठन…सुप्रीम कोर्ट ने लगाई अंतरिम रोक…

5 गवाहों की गवाही बाद कोर्ट ने नाबालिग बेटी से रेप के दोषी पिता को सुनाई कड़ी सजा

लालू यादव का शंखनाद ‘हर हाल में तेजस्वी होंगे CM’ क्या कांग्रेस देगी साथ?

थरूर का ट्रंप-पाक बैठक पर तीखा वार: ‘आतंकवाद भेजने वालों और खदेड़ने वालों में समानता नहीं, मध्यस्थता का सवाल ही नहीं

चाकू से हमला कर भिलाई में रूपये लूट भागने वाले आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

Newsdesk Admin 15/06/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article पश्चिम बंगाल: मुर्शिदाबाद में तैनात BSF जवान की ड्यूटी के दौरान सहकर्मी ने गोली मारकर हत्या की
Next Article उसके साथ दो और लोग भी थे, बस में साथ बैठी लड़की का दावा, राजा की Reels देखते ही भड़क गई थी सोनम

You Might Also Like

देश-दुनिया

SIT Kumaraswamy News : कांग्रेस सरकार ने केंद्रीय मंत्री के खिलाफ जांच के लिए एसआइटी का किया गठन…सुप्रीम कोर्ट ने लगाई अंतरिम रोक…

19/06/2025
अपराधघटना दुर्घटनाट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

5 गवाहों की गवाही बाद कोर्ट ने नाबालिग बेटी से रेप के दोषी पिता को सुनाई कड़ी सजा

19/06/2025
देश-दुनियाराजनीतिराज्य

लालू यादव का शंखनाद ‘हर हाल में तेजस्वी होंगे CM’ क्या कांग्रेस देगी साथ?

19/06/2025
देश-दुनियाराजनीति

थरूर का ट्रंप-पाक बैठक पर तीखा वार: ‘आतंकवाद भेजने वालों और खदेड़ने वालों में समानता नहीं, मध्यस्थता का सवाल ही नहीं

19/06/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2024 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?