CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » कब्जा तोड़ने पहुंचा बुलडोजर विधायक रिकेश के कलेक्टर से चर्चा बाद लौटा, देखिए विडियो

कब्जा तोड़ने पहुंचा बुलडोजर विधायक रिकेश के कलेक्टर से चर्चा बाद लौटा, देखिए विडियो

By Newsdesk Admin 11/09/2025
Share
Oplus_131072

300 परिवारों के लिए पहल, कहा – “इस प्रक्रिया से व्यवस्थापन बाद ही हटे कब्जा”

सीजी भास्कर, 11 सितंबर। भिलाई नगर रेल्वे की जमीन पर झुग्गी बना पिछले 40 वर्षों से निवास कर रहे लगभग 300 परिवारों के व्यवस्थापन में रेल्वे से मुआवजा राशि लिये जाने वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने दुर्ग कलेक्टर से चर्चा कर प्रभावित परिवारों को बड़ी राहत दिलाने की पहल कर दी है।

Contents
300 परिवारों के लिए पहल, कहा – “इस प्रक्रिया से व्यवस्थापन बाद ही हटे कब्जा”सेक्टर-7 भिलाई के 300 झुग्गीवासियों का है मामला

सेक्टर-7 भिलाई के 300 झुग्गीवासियों का है मामला

आपको बता दें कि नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्रांतर्गत सेक्टर-07 भिलाई नगर रेलवे स्टेशन के पास भारत सरकार रेलवे विभाग की स्वामित्व की भूमि पर स्लम बस्ती स्थित है। यहाँ लगभग 300 परिवार निवासरत हैं।

वर्तमान में भिलाई नगर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का कार्य प्रगतिरत होने से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मण्डल की ओर से वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (कार्य) दुर्ग द्वारा रेलवे की भूमि पर निवासरत व्यक्तियों को तीन दिवस के अंदर झुग्गी झोपड़ी हटाने के सबंध में नोटिस जारी किया गया है।

आज इन कब्जों को हटाया जाना था, लेकिन विधायक रिकेश सेन ने कहा कि बस्ती के रहवासियों द्वारा लगभग 50-60 वर्षों से निवासरत होना नजूल और शासकीय दस्तावेजों में दर्ज है।

आज इन्हें मौके से हटा कर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभान्वित करने तथा प्रधानमंत्री आवास आबंटन होने तक बेदखली की कार्यवाही पर रोक लगाने की सार्थक पहल की गई है।

जिला प्रशासन से उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्था जरूरी है कि प्रभावित परिवार से अधिकतम 75 हजार रूपये ही लिए जाएं।

श्री सेन ने बताया कि इस बस्ती का दौरा करने वे स्वयं गए। इस दौरान प्रभावित लोगों ने पीएम आवास योजना के तहत जमा की जाने वाली राशि 3 लाख 75 हजार जमा करने में असमर्थता जताई थी।

इस निवेदन पर उन्होंने राशि का एक बड़ा हिस्सा रेल्वे विभाग से पीड़ित परिवार को दिलाए जाने के संबंध में दुर्ग कलेक्टर से चर्चा की है और जब तक इस संबंध में कोई सार्थक पहल नहीं हो जाती तब तक बस्ती वासियों के कब्जे को न तोड़ा जाए।

विधायक वैशाली नगर रिकेश सेन ने कहा कि अगर प्रभावित लगभग 300 परिवारों को रेल्वे प्रशासन से आर्थिक सहयोग मिल जाता है तो इस राशि में अपनी व्यवस्था से राशि मिला कर प्रधानमंत्री आवास में शिफ्ट हो सकेंगे।

उनके वर्षों से इस बस्ती में रहने की वजह से अचानक हटाना मानवता के दृष्टिकोण से उचित नहीं होगा। रेल्वे प्रभावितों को सहयोग करे तो वास्तविक रूप से व्यवस्थापन की प्रक्रिया अनुरूप भिलाई नगर स्टेशन के व्यवस्थित स्वरूप में प्रभावित 300 परिवार भी आसानी से सहयोगी होंगे और उन्हें वास्तविक रूप से अपने सपनों का घर भी मिल सकेगा।

श्री सेन ने कहा कि वर्तमान में वर्षाकाल होने से उपरोक्त स्लमवासियों के लिए नियमानुसार वैकल्पिक आवास व्यवस्था किये बिना वर्षाकाल में बेदखली कार्यवाही नहीं करने राज्य शासन के स्थायी निर्देश हैं।

स्लमवासियों को नियमानुसार प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित करने पर विचार करते हुए इस संबंध में जिला प्रशासन एवं नगर पालिक निगम भिलाई के साथ रेलवे की संयुक्त बैठक आयोजित कर विकल्पों पर विचार अवश्य किया जाए।

You Might Also Like

Bhilai Multi Level Parking Project: आकाशगंगा के बाद लाल मैदान-पावर हाउस में बनेगा मल्टी लेवल पार्किंग कॉम्प्लेक्स

Mungeli Robbery Attempt Case: 24 घंटे में लूट और हत्या के प्रयास का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

Holi Skin Care Tips: केमिकल रंगों से बचें, बेसन-दही से सुरक्षित तरीके से हटाएं रंग

Kukdur Robbery Gang Busted: सुनसान रास्तों पर लूट मचाने वाला ‘छल्ला’ गैंग बेनकाब, 6 आरोपी गिरफ्त में

Iran Leader Death Reactions India: भारत में प्रतिक्रियाओं का सिलसिला जारी, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती ने जताया दुख

Newsdesk Admin 11/09/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhilai Multi Level Parking Project: आकाशगंगा के बाद लाल मैदान-पावर हाउस में बनेगा मल्टी लेवल पार्किंग कॉम्प्लेक्स

भिलाई नगर में बढ़ती वाहनों की संख्या को…

JP Rajya Sabha Nominees
JP Rajya Sabha Nominees : भाजपा की पहली सूची जारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बिहार से प्रत्याशी

सीजी भास्कर, 3 मार्च। राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव…

Kashmiri Gate Firing Case: मुख्य शूटर रोहित सोलंकी गिरफ्तार, गोदारा गैंग कनेक्शन उजागर

Kashmiri Gate Firing Case: दिल्ली पुलिस ने कश्मीरी…

Israel Iran Conflict Update: खामेनेई पर हमले को ‘जरूरी कदम’ बताने वाला बयान, क्षेत्र में बढ़ा तनाव

Israel Iran Conflict Update: इजराइल के विदेश मंत्री…

Raipur Drug Network Exposed: 620 लोगों की ‘नशे वाली कुंडली’ तैयार, नव्या-विधि गैंग को हर माह 20 लाख तक भुगतान

Raipur Drug Network Exposed: राजधानी रायपुर में ड्रग्स…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Bhilai Multi Level Parking Project: आकाशगंगा के बाद लाल मैदान-पावर हाउस में बनेगा मल्टी लेवल पार्किंग कॉम्प्लेक्स

03/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Mungeli Robbery Attempt Case: 24 घंटे में लूट और हत्या के प्रयास का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

03/03/2026
ट्रेंडिंग

Holi Skin Care Tips: केमिकल रंगों से बचें, बेसन-दही से सुरक्षित तरीके से हटाएं रंग

03/03/2026
ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Iran Leader Death Reactions India: भारत में प्रतिक्रियाओं का सिलसिला जारी, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती ने जताया दुख

01/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?