CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » आम्रपाली फेस-1 में दूसरे को आबंटित पीएम आवास में रह रहे 7 कब्जेधारियों को निगम ने खदेड़ा, ताला तोड़ टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, डबल बेड अलमारी, सोफा, डाइनिंग टेबल से सजा लिया था आशियाना

आम्रपाली फेस-1 में दूसरे को आबंटित पीएम आवास में रह रहे 7 कब्जेधारियों को निगम ने खदेड़ा, ताला तोड़ टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, डबल बेड अलमारी, सोफा, डाइनिंग टेबल से सजा लिया था आशियाना

By Newsdesk Admin 29/09/2024
Share

सीजी भास्कर, 29 सितंबर। आज निगम टीम ने पुलिस बल के साथ पीएम आवास योजना के तहत आबंटित मकानों पर अवैध कब्जा कर रह रहे 7 कब्जेधारियों को खदेड़ दिया है। इन प्रधानमंत्री आवास को खाली कराया गया है।

आपको बता दें कि नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के प्रधानमंत्री आवास योजना एचपी अमरपाली फेस वन में आज यह कार्रवाई की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर निगम भिलाई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना में हितग्राहियों को मकान आबंटित किया गया था।

https://www.facebook.com/share/v/XNTpgiTKq1auA4FK/?mibextid=oFDknk

आम्रपाली फेस वन में 7 कब्जाधारियो में से पांच कब्जे धारी को नगर निगम से मकान आबंटित हो चुका था। उनके द्वारा पूरा पैसा जमा नहीं किया गया तथा दूसरे के आबंटित मकान में कब्जा करके रह रहे थे, उनका मकान खाली कराया गया। उनको पूर्व में नोटिस द्वारा सूचना दी गई थी कि जिस मकान में रह रहे हो, वह आपका नहीं है। नियमानुसार पूरा पैसा जमा करके ही भौतिक आधिपत्य प्राप्त करके ही अपने मकान में निवास कर सकते हैं।

दो कब्जे धारी ऐसे थे जो पूरी तरह अवैध रूप से ताला तोड़कर के निवास कर रहे थे। कब्जे का मकान दूसरे व्यक्ति को लॉटरी द्वारा आबंटित किया जा चुका है। नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा स्वयं सभी सामान बाहर किया गया। इन अवैध मकान में टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, डबल बेड अलमारी, सोफा, डाइनिंग टेबल, पूरा घर सामग्री से सजा लिया गया था। मकान खाली करने में बहुत समय लग रहा था। नगर निगम की टीम एवं पुलिस विभाग की टीम मौके पर उपस्थित रही। सूचना देने के बाद जब खाली नहीं किया तो जोन कमिश्नर बीके वर्मा स्वयं मौके पर उपस्थित होकर नगर निगम के कर्मचारियों के सहयोग से घर को खाली करवा रहे थे।

जोन कमिश्नर ने बताया कि नगर निगम भिलाई द्वारा लोन की सुविधा बैंकों से प्रदान करवाई जा रही है। हितग्राही बैंक से लोन ले सकते हैं, लोन लेकर पैसा जमा कर देवे फिर नियमानुसार निवास करें। इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी की जाएगी। प्रधानमंत्री आवास योजना में बने मकान में अवैध रूप से घुसने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। अवैध कब्जा करके खरीदी बिक्री भी न करें। ऐसी भी जानकारी मिल रही है कि कुछ लोग अवैध कब्जा करके मकान की सौदेबाजी कर रहे थे, दूसरों को बेचने के लिए। यह पूरी तरह से अवैध होगा। संबंधित के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की जाएगी इसलिए ऐसे सौदे से लोग सावधान रहें। कार्रवाई के दौरान अभियंता अजय गौर, राजस्व अधिकारी मलखान सिंह सोरी, प्रभारी अधिकारी विद्याधर देवांगन, निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

भिलाई : दिव्यांगों के लिए ‘वरदान’ बन रही Shapath Foundation की हेल्पलाइन, 24 घंटे मिल रही है मदद

SAIL New Chairman: डॉ. अशोक कुमार पांडा बनेंगे सेल के नए CMD, इंटरव्यू के बाद नाम पर लगी मुहर

Takhatpur Municipal Dispute: विकास कार्यों पर टकराव तेज, पार्षदों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Bird Flu Impact: बिलासपुर में चिकन-अंडा कारोबार ठप, व्यापारियों का विधायक बंगले पर घेराव

Drug Smuggling Busted: तरबूज की आड़ में 1.12 करोड़ का गांजा, पुलिस ने 6 तस्करों को दबोचा

Newsdesk Admin 29/09/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

भिलाई : दिव्यांगों के लिए ‘वरदान’ बन रही Shapath Foundation की हेल्पलाइन, 24 घंटे मिल रही है मदद

छत्तीसगढ़ में पहली बार: निजी संस्था की 365…

FSNL Strike Protest: निजीकरण के विरोध में भिलाई में उबाल, 30 मार्च को मुर्गा चौक पर महा-हड़ताल का ऐलान

भिलाई नगर, 28 मार्च। फेरो स्क्रैप निगम लिमिटेड…

SAIL New Chairman: डॉ. अशोक कुमार पांडा बनेंगे सेल के नए CMD, इंटरव्यू के बाद नाम पर लगी मुहर

नई दिल्ली/भिलाई, 28 मार्च। देश की प्रमुख स्टील…

MPT Testing Facility: बीएसपी में शुरू हुई आधुनिक एमपीटी जांच सुविधा, रेल गुणवत्ता में होगा बड़ा सुधार

भिलाईनगर, 28 मार्च। भिलाई इस्पात संयंत्र में आधुनिक…

Suicide Note Case: पेंटर की मौत ने लिया नया मोड़, सुसाइड नोट में ब्लैकमेलिंग और सट्टा गिरोह के गंभीर आरोप

भिलाई नगर, 28 मार्च। स्मृति नगर चौकी क्षेत्र…

You Might Also Like

ट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्गसामाजिकस्वास्थ्य

भिलाई : दिव्यांगों के लिए ‘वरदान’ बन रही Shapath Foundation की हेल्पलाइन, 24 घंटे मिल रही है मदद

28/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

SAIL New Chairman: डॉ. अशोक कुमार पांडा बनेंगे सेल के नए CMD, इंटरव्यू के बाद नाम पर लगी मुहर

28/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

Bilaspur Court Bomb Threat: तीसरी बार धमकी से दहशत, हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां …

27/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

IPS Dangi Suspension Case: आरोपों के बीच कार्रवाई, वायरल इंटरव्यू और चैट्स ने बढ़ाई सियासी हलचल….

27/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?