CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » जेठ जी के बेटे से हुआ प्यार, बहू ने उठाया ऐसा कदम, हर कोई बोला- ऐसे चाची-भतीजे पर लानत है..

जेठ जी के बेटे से हुआ प्यार, बहू ने उठाया ऐसा कदम, हर कोई बोला- ऐसे चाची-भतीजे पर लानत है..

By Newsdesk Admin 21/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 21 जून। Chachi-Bhatija Love Story: यूपी के अलीगढ़ से सास-दामाद केस के बाद अब चाची-भतीजे की लव स्टोरी सामने आई है। यहां चाची को अपने ही जेठ के बेटे से प्यार हो गया, जो कि उससे 12 साल छोटा है। बाद में वो मायके जाने के बहाने भतीजे के साथ भाग गई।

कुछ लोग प्यार में ऐसे कदम उठा लेते हैं, जिससे उनकी ही नहीं, बल्कि उनके परिवार की भी बदनामी होती है। ऐसा ही मामला सामने आया है उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से।

जी हां, ये वही अलीगढ़ है जहां दो महीने पहले सास अपने होने वाले दामाद संग भाग गई थी। इस बार भी कुछ ऐसा ही मिलता जुलता मामला फिर से सामने आया है। लेकिन अबकी बार चाची अपने से 12 साल छोटे भतीजे संग भागी है।

मामला हरदुआगंज क्षेत्र के एक गांव का है. यहां तीन बच्चों की मां का अपने ही जेठ के बेटे पर दिल आ गया। 34 साल की ये महिला जिस भतीजे पर मोहित हुई, उम्र में वह उससे 12 साल छोटा है। लेकिन दिल के हाथों मजबूर दोनों ने रिश्ता देखा न उम्र का फासला। पिछले महीने महिला अपने पति से झगड़कर मायके चली गई। 22 दिन पहले दो बच्चों को लेकर वहीं से वह भतीजे के साथ फरार हो गई।

इटावली निवासी जयराम ने बताया- साल 2013 में मेरी शादी अकराबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला से हुई थी। हमारी दो बेटियां और एक बेटा है। करीब तीन साल पहले मेरी बीवी का मेरे भतीजे से अफेयर शुरू हो गया।

23 मई को मेरा साला मेरी पत्नी को मायके से जाने की बात कहकर साथ ले गया. पत्नी मेरी साली के यहां धनीपुर में रह रही थी। वहां से 29 मई को भतीजे के साथ फरार हो गई।

पति ने बताया- अगले दिन मुझे इसकी जानकारी हुई तो मैंने ऑनलाइन एफआइआर कराने के लिए अर्जी डाली। इसके बाद मैं थाना हरदुआगंज पहुंचा।

पुलिस ने महुआखेड़ा थाना क्षेत्र का मामला बताकर मुझे वापस भेज दिया। मैं महुआखेड़ा पहुंचा तो वहां से हरदुआगंज जाने को कहा।

चर्चा का विषय बनी ये कहानी

अब पीड़ित ने बाल कल्याण समिति को पत्र लिखकर कहा है कि पत्नी को भगाने में उसके साले और उसकी बड़ी बहन भतीजे का ही साथ दे रहे हैं।

एसओ हरदुआगंज धीरज कुमार ने बताया कि प्रकरण महुआखेड़ा थाना क्षेत्र का है। प्रार्थना पत्र को वहां भेज दिया है।

पति ने कहा- मेरी बीवी को अगर मेरे साथ रहना है तो मैं उसे माफ करने को तैयार हूं। अगर नहीं रहना साथ तो वो भी उसकी मर्जी है। पर बच्चों को मैं ही रखूंगा। मेरी बेटी से मारपीट की गई है। इसलिए मैं बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें पत्नी के पास नहीं रहने दूंगा।

उधर, ये खबर अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग बस यही कह रहे हैं- ऐसे चाची-भतीजे पर तो लानत है।

You Might Also Like

Cuba Tension Crisis: ट्रंप के संकेत से बढ़ी हलचल, वेनेजुएला के बाद क्यूबा पर टिकी दुनिया की नजर

Essential Supply Control: अफवाहों पर ब्रेक, जरूरी वस्तुओं की उपलब्धता पर सरकार की सख्त नजर

Bastar Naxal Endgame: सरेंडर की लहर से ढहता नेटवर्क, 31 मार्च बन सकता है निर्णायक मोड़

Raipur Bike Clash: मामूली टक्कर से भड़का विवाद, दो पक्षों में हिंसक झड़प के बाद तनाव

Hanumant Katha Korba: कथा मंच से धर्मांतरण पर कड़ा संदेश, श्रद्धालुओं की भारी भीड़

Newsdesk Admin 21/06/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Virat Kohli IPL Record: रन चेज में किंग कोहली का जलवा, वॉर्नर पीछे, 6 टीमों के खिलाफ बने नंबर 1

आईपीएल 2026 के ओपनिंग मुकाबले में Virat Kohli…

Cuba Tension Crisis: ट्रंप के संकेत से बढ़ी हलचल, वेनेजुएला के बाद क्यूबा पर टिकी दुनिया की नजर

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump के हालिया…

Essential Supply Control: अफवाहों पर ब्रेक, जरूरी वस्तुओं की उपलब्धता पर सरकार की सख्त नजर

जगदलपुर समेत पूरे राज्य में मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों…

Bastar Naxal Endgame: सरेंडर की लहर से ढहता नेटवर्क, 31 मार्च बन सकता है निर्णायक मोड़

बस्तर में दशकों से सक्रिय नक्सलवाद अब अपने…

Raipur Bike Clash: मामूली टक्कर से भड़का विवाद, दो पक्षों में हिंसक झड़प के बाद तनाव

रायपुर के आजाद चौक थाना क्षेत्र में शनिवार…

You Might Also Like

देश-दुनिया

Cuba Tension Crisis: ट्रंप के संकेत से बढ़ी हलचल, वेनेजुएला के बाद क्यूबा पर टिकी दुनिया की नजर

29/03/2026
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Raipur Bike Clash: मामूली टक्कर से भड़का विवाद, दो पक्षों में हिंसक झड़प के बाद तनाव

29/03/2026
अपराधघटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Goat Theft Case Exposed: CCTV Footage से खुला राज, बकरा चोरी कर बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

29/03/2026
अपराधघटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Police Custody Escape: रायपुर में चलती गाड़ी से कूदे तीन नाबालिग, एक पकड़ा; दो अब भी फरार

29/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?