CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सुहागरात से ही साथ में चाकू लेकर सोती रही प्रयागराज की सितारा, “पति से बोली छूना मत”

सुहागरात से ही साथ में चाकू लेकर सोती रही प्रयागराज की सितारा, “पति से बोली छूना मत”

By Newsdesk Admin
24/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 24 जून। शादी के बाद सितारा हर रात चाकू लेकर सोने लगी। उसने सख्त चेतावनी दी कि यदि पति नजदीक आया तो या तो वह खुद की जान ले लेगी या उसे मार देगी।

Contents
  • रात को चाकू लेकर सोने लगी
  • समझौते की कोशिश और फिर भाग जाना
  • कप्तान की मां और बहन का दर्द
  • पुलिस और प्रशासन से न्याय की मांग

यह सब इतनी गंभीरता से हुआ कि परिवार भी धीरे-धीरे आशंकित होने लगा। एक दिन पति कप्तान को सितारा के व्हाट्सएप चैट्स के बारे में पता चला। जिसमें लिखा था कि अगर कप्तान कुछ बोलेगा तो 10–20 लड़कों से मरवा दूंगा।

ये कहानी है प्रयागराज के कप्तान और सितारा की।‌ दोनों की शादी परिवार वालों की रजामंदी से हुई। शादी के लिए लड़की से भी सहमति मांगी गई तो उसने भी हां कर दी। यह अरेंज मैरिज थी, शादी धूमधाम से हुई।

मेहमान आए, मंगलगीत गूंजे और दुल्हन को ससुराल विदा किया गया। दोनों परिवार खुश थे। एक नई जिंदगी की शुरुआत के लिए. लेकिन इस शादी की पहली रात ही मानो सारी उम्मीदें दम तोड़ गईं।

कप्तान बताता है कि सुहागरात के दिन सितारा ने न सिर्फ दूरी बनाए रखी, बल्कि उसे सीधे शब्दों में धमकी दी। छूना मत, वरना खुद को खत्म कर लूंगी या तुम्हें मार दूंगी। यह सुनकर कप्तान सन्न रह गया। लेकिन अगले कुछ दिनों में मामला चौंकाने वाले मोड़ पर पहुंच गया।

रात को चाकू लेकर सोने लगी

कप्तान के अनुसार शादी के बाद सितारा हर रात चाकू लेकर सोने लगी। उसने सख्त चेतावनी दी कि यदि वह नजदीक आया तो या तो वह खुद की जान ले लेगी या उसे मार देगी।

यह सब इतनी गंभीरता से हुआ कि परिवार भी धीरे-धीरे आशंकित होने लगा. एक दिन कप्तान को सितारा के व्हाट्सएप चैट्स के बारे में पता चला।

सितारा के कथित प्रेमी अमन, जो रिश्ते में उसका भतीजा लगता है, ने खुलेआम लिखा था अगर कप्तान कुछ बोलेगा तो 10–20 लड़कों से मरवा दूंगा।

कप्तान कहता है कि जिस लड़की ने पहली ही रात चाकू उठाया, वो मुझे कहीं अकेले में लेकर क्या कर सकती थी। सोच कर आज भी रूह कांप जाती है।

समझौते की कोशिश और फिर भाग जाना

कप्तान और उसके परिवार ने सितारा के घर वालों से बात की. दोनों पक्षों की मौजूदगी में एक लिखित समझौता हुआ, जिसमें यह तय किया गया कि सितारा अपने पति के साथ सामान्य तरीके से जीवन बिताएगी।

वह कुछ दिनों के लिए अपने मायके गई, फिर दोबारा ससुराल लौटी। कुछ दिन तक सब कुछ शांत रहा… लेकिन फिर एक दिन सितारा छत से कूदकर पिलर के सहारे भाग गई। जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ, जिसमें वह एकदम चुपचाप घर से निकलती दिख रही है। उसके बाद से वह वापस नहीं लौटी।

कप्तान की मां और बहन का दर्द

कप्तान की मां जब इस घटनाक्रम को याद करती हैं, आँखों से आंसू थमते नहीं। वह कहती हैं कि अगर मेरे बेटे को कुछ हो जाता तो मैं क्या करती? मेरी तो दुनिया उजड़ जाती।

कप्तान की बहन कहती है कि शुक्र है कि मेरा भाई बच गया. अगर कुछ हो जाता, तो हम समाज में मुंह दिखाने लायक नहीं रहते।

कप्तान खुद कहता है  कि अब शादी शब्द से डर लगता है। भरोसा ही टूट गया है। कप्तान का कहना है कि वह हर दिन डर के साए में जी रहा था। अपने ही घर में एक अजनबी सा महसूस करता था।

पुलिस और प्रशासन से न्याय की मांग

अब कप्तान का पूरा परिवार पुलिस और प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहा है. उनका सवाल सीधा है कि अगर शादी सहमति और समझौते से हुई थी, तो फिर यह सब धोखा क्यों?

कोई लड़की इस तरह किसी की जिंदगी से खेल कैसे सकती है? परिवार चाहता है कि पुलिस निष्पक्ष जांच करे और दोषियों को सामने लाया जाए।

सितारा के परिजन खुद थाने में कोई शिकायत नहीं कर रहे हैं, लेकिन अन्य रिश्तेदारों के ज़रिए कप्तान के परिवार पर दवाब बना रहे हैं कि हमें दहेज का सारा सामान वापस कर दो।
व्यापमं सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा 2025: बिलासपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच सख्ती से आयोजित परीक्षा, कठिन सवालों से परीक्षार्थी परेशान
Putpura plunges into darkness after transformer failure : ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी
Massive fire in Balodabazar : 5 करोड़ का सामान जलकर राख
CG Big Breaking : भिलाई, धमतरी, रायपुर में पुलिस की लगातार दबिश के बाद बिलासपुर में पकड़ाई सहायक संचालक गीताजंली गजभिए, भेजी गई जेल, मछली पालन विभाग में 2.16 करोड़ का घोटाला कर हुई थी “9 दो 11”
भोपाल में मरीज की बाद मौत के बाद परिजन और डॉक्टर भिड़े, एक-दूसरे पर जमकर बरसाए लात-घूंसे..
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Abhanpur Dilapidated School
Abhanpur Dilapidated School : जर्जर स्कूल भवन पर फूटा पालकों का गुस्सा, स्कूल में जड़ा ताला

सीजी भास्कर, 17 जुलाई : रायपुर जिले के…

Bilaspur Rain Flood
Bilaspur Rain Flood : 20 साल बाद बिलासपुर में बाढ़ जैसे हालात, शहर पानी-पानी

सीजी भास्कर, 17 जुलाई : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर…

Re NEET UG 2026 Result
Re NEET UG 2026 Result : छत्तीसगढ़ के शिपराक और चार्वी बने संयुक्त स्टेट टॉपर

Re NEET UG 2026 Result

Balodabazar SP Raigaurav Rampravesh
Balodabazar SP Raigaurav Rampravesh : बलौदाबाजार-भाटापारा को मिले नए एसपी, राय गौरव रामप्रवेश ने संभाली कमान

सीजी भास्कर, 17 जुलाई : बलौदाबाजार एसपी राय…

Nakti Bulldozer Action
Nakti Bulldozer Action : नकटी मामले में राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता, मिला ये भरोसा

सीजी भास्कर, 17 जुलाई : नकटी बुलडोजर कार्रवाई…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?