CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » हाईकमान से खुला भिलाई भाजपा अध्यक्ष के नाम का लिफाफा, भीतर लिखा था – “पुरूषोत्तम देवांगन”…. आइए जानते हैं इस कठिन मुकाम को हासिल करने वाले पुरूषोत्तम की संगठन के लिए अब तक की तपस्या, कार्यकर्ताओं में गजब उत्साह, बंटने लगीं मिठाइयां

हाईकमान से खुला भिलाई भाजपा अध्यक्ष के नाम का लिफाफा, भीतर लिखा था – “पुरूषोत्तम देवांगन”…. आइए जानते हैं इस कठिन मुकाम को हासिल करने वाले पुरूषोत्तम की संगठन के लिए अब तक की तपस्या, कार्यकर्ताओं में गजब उत्साह, बंटने लगीं मिठाइयां

By Newsdesk Admin 05/01/2025
Share

भिलाई नगर, 05 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी के भिलाई जिलाध्यक्ष के लिए आज सुपेला कार्यालय में हुई बैठक में पर्यवेक्षक सहित प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों ने दिल्ली से आया बंद लिफाफा खोला तो भीतर एक ही नाम निकला – पुरूषोत्तम देवांगन।

हालांकि इस पद के लिए दर्जन भर दावेदार थे लेकिन अनेक प्रक्रियाओं और सलाह मशविरे के बाद केवल 7 नाम सूची में शामिल हो रायपुर प्रदेश संगठन तक पहुंचे। यहां गहन विमर्श और चिंतन बैठक में जो सूची छन कर बाहर आई उसमें केवल 3 नाम बचे जो कि मजबूत दावेदार माने जा रहे थे। एक नाम था वर्तमान जिलाध्यक्ष महेश वर्मा का, जिनका कार्यकाल काफी बचा हुआ था। दूसरा नाम था अहिवारा नेता नटवर ताम्रकार का और तीसरा नाम भिलाई सुपेला निवासी पुरूषोत्तम देवांगन का। दिल्ली में जब मंथन हुआ तो संगठन स्तर पर पृष्ठभूमि खंगालते हुए छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेताओं से भी राय ली गई जिसमें पुरूषोत्तम देवांगन का नाम तय हो लिफाफे में बंद कर वापस छत्तीसगढ़ भेज दिया गया। आज यही बंद लिफाफा जब भिलाई भाजपा कार्यालय में खुला तो कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सभी ने फूल मालाओं से नये जिलाध्यक्ष को लाद दिया, चारों तरफ आतिशबाजी और मिठाइयां बंटने लगी।

आपको बता दें कि सरल, सहज और मिलनसार पुरूषोत्तम देवांगन वर्तमान में भाजपा संगठन में जिला उपाध्यक्ष के साथ ही जिला समन्वयक सामाजिक, धार्मिक, सामुदायिक एवं सह प्रभारी बूथ सशक्तिकरण अभियान के मंडल प्रवासी (सुपेला मंडल) रहे हैं। पुरूषोत्तम छत्तीसगढ़ देवांगन समाज में अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वो भारतीय जनता पार्टी में वर्ष 1990 से प्राथमिक सदस्य तथा लगातार अब तक सक्रिय सदस्य हैं।

7 जुलाई 1973 को राधेलाल देवांगन और श्रीमती भुलिन बाई के निवास देवांगन पारा, संजय नगर वार्ड क्रमांक 10 लक्ष्मी नगर सुपेला भिलाई में जन्में पुरूषोत्तम ने हायर सेकेण्डरी तक शिक्षा प्राप्त करने के बाद से ही राजनीति से जुड़े। वो भाजपा में 1990 से 1993 तक ईकाई अध्यक्ष, 1993 से 1996 तक वार्ड अध्यक्ष सुपेला मंडल, 1996 से 2000 तक महामंत्री भाजयुमो सुपेला मंडल, 2000 से 2005 तक जिला प्रचार प्रसार मंत्री भारतीय जनता युवा मोर्चा, 2011 से 2017 तक सुपेला मंडल अध्यक्ष, 2017 से 2021 तक जिला मंत्री तथा 2021 से 2023 तक भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई में उपाध्यक्ष रहे।

गौरतलब हो कि 10 लोकसभा चुनाव में पुरूषोत्तम विभिन्न दायित्वों का निर्वाहन कर चुके हैं। उन्होंने 1989 में पुरुषोत्तम कौशिक का जनता दल से चुनाव संचालन, 1991 डॉ. मनराखन लाल साहू का चुनाव संचालन, 1996 भाजपा से ताराचंद साहू जी, 2004 तक चार बार चुनाव संचालन, 2009 में भाजपा से सुश्री सरोज पांडेय का चुनाव संचालन, 2014 में दोबारा सुश्री सरोज पांडेय का चुनाव संचालन, 2019 में पूर्व संसदीय सचिव विजय बघेल का चुनाव संचालन, 2024 में वर्तमान सांसद विजय बघेल का चुनाव संचालन उन्होंने किया है।

पुरूषोत्तम देवांगन ने अब विधानसभा चुनाव में भी विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए भाजपा को विजय दिलाने में अहम भूमिका अदा की है। उन्होंने 1989-2018 तक भिलाई नगर विधानसभा से प्रेमप्रकाश पांडेय का चुनाव संचालन, 1989-2008 तक दुर्ग विधानसभा से स्व. हेमचंद यादव का चुनाव संचालन, 2008 में नवनिर्मित विधानसभा वैशालीनगर से सुश्री सरोज पाण्डेय का चुनाव संचालन, 2009 में उपचुनाव विधानसभा वैशालीनगर में जागेश्वर साहू का चुनाव संचालन व प्रबंधन, 2013 में विधानसभा वैशाली नगर में स्व. विद्यारतन भसीन का चुनाव संचालन, 2018 में विधानसभा वैशालीनगर में स्व. विद्यारतन भसीन का चुनाव संचालन, 2023 में वर्तमान विधायक रिकेश सेन का चुनाव संचालन व प्रबंधन किया है।

श्री देवांगन ने 2000 से अब तक नवनिर्मित नगर निगम भिलाई के विभिन्न चुनावों का भी संचालन किया है और नगर निगम भिलाई के 6 बार चुनाव संचालन में महति भूमिका अदा की है। नगर निगम रिसाली चुनाव प्रभारी, नगर निगम चरोदा भिलाई का चुनाव संचालन, नगर पालिका जामुल चुनाव संचालन, नगर पालिका कुम्हारी चुनाव संचालन के आलावा संघ में भी प्रथम वर्ष प्रशक्षण (1990-91), शाररिक प्रमुख, योगा प्रमुख, बाल स्वयं सेवक (1984) रहे हैं।

सामाजिक दायित्वों पर नजर डालें तो पुरूषोत्तम प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ युवा देवांगन समाज, जिला अध्यक्ष युवा देवांगन समाज जिला दुर्ग, नगर अध्यक्ष देवांगन समाज सुपेला भिलाई सहित अन्य जवाबदारियों में रहे हैं।

You Might Also Like

World Radio Day : विश्व रेडियो दिवस पर CM साय का बड़ा ऐलान, अंबिकापुर और सरायपाली में लगेंगे नए ट्रांसमीटर, छत्तीसगढ़ में रेडियो कवरेज होगा मजबूत

Chhattisgarh Wildlife Board Meeting : वन्यजीव संरक्षण पर बड़ा फैसला, सीएम साय की अध्यक्षता में राज्य वन्यजीव बोर्ड की 16वीं बैठक में अहम प्रस्तावों पर सहमति

Bastar Peace Process : बदलता बस्तर, संवरता छत्तीसगढ़: साय सरकार में शांति, विश्वास और विकास का नया अध्याय

Municipal House Uproar : सदन से सड़क तक पहुंचा विवाद, 175 कब्जों का मामला बना निगम की सबसे बड़ी परीक्षा

Brijmohan Agrawal Budget Speech : खर्च नहीं भविष्य की नींव है यह बजट, राहुल गांधी समझ ही नहीं पाए – बृजमोहन अग्रवाल का तीखा प्रहार

Newsdesk Admin 05/01/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

World Radio Day
World Radio Day : विश्व रेडियो दिवस पर CM साय का बड़ा ऐलान, अंबिकापुर और सरायपाली में लगेंगे नए ट्रांसमीटर, छत्तीसगढ़ में रेडियो कवरेज होगा मजबूत

सीजी भास्कर 13 फ़रवरी। विश्व रेडियो दिवस के…

OpenAI Codex Spark
OpenAI Codex Spark : OpenAI का नया धमाका! रियल-टाइम में कोड लिखने वाला AI मॉडल हुआ लॉन्च, डेवलपर्स को मिलेगी जबरदस्त रफ्तार

सीजी भास्कर 13 फ़रवरी। कोडिंग की दुनिया में…

CG Police Action
CG Police Action : CG पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल–कट्टे बरामद

सीजी भास्कर 13 भास्कर। छत्तीसगढ़ पुलिस ने अवैध…

Noise Pollution Action Bilaspur
Noise Pollution Action Bilaspur : ध्वनि प्रदूषण पर सख्ती: रात 10 के बाद डीजे पर रोक, 12 से ज्यादा मॉडिफाइड वाहन जब्त

सीजी भास्कर 13 फ़रवरी। बोर्ड परीक्षाओं के दौरान…

Railway Doubling Bastar
Railway Doubling Bastar : रेल विकास की पटरी पर बस्तर, दोहरीकरण से अमृत स्टेशन तक यात्रियों को मिलेगी नई रफ्तार

सीजी भास्कर 13 फ़रवरी। बस्तर अंचल में रेल…

You Might Also Like

World Radio Day
छत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

World Radio Day : विश्व रेडियो दिवस पर CM साय का बड़ा ऐलान, अंबिकापुर और सरायपाली में लगेंगे नए ट्रांसमीटर, छत्तीसगढ़ में रेडियो कवरेज होगा मजबूत

13/02/2026
Chhattisgarh Wildlife Board Meeting
छत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

Chhattisgarh Wildlife Board Meeting : वन्यजीव संरक्षण पर बड़ा फैसला, सीएम साय की अध्यक्षता में राज्य वन्यजीव बोर्ड की 16वीं बैठक में अहम प्रस्तावों पर सहमति

13/02/2026
Bastar Peace Process
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Bastar Peace Process : बदलता बस्तर, संवरता छत्तीसगढ़: साय सरकार में शांति, विश्वास और विकास का नया अध्याय

13/02/2026
Municipal House Uproar
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Municipal House Uproar : सदन से सड़क तक पहुंचा विवाद, 175 कब्जों का मामला बना निगम की सबसे बड़ी परीक्षा

13/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?