CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » चार दिन में 2 भाइयों की मौत, पवन सिंह को आया हार्ट अटैक, बड़े ने सदमे में तोड़ा दम

चार दिन में 2 भाइयों की मौत, पवन सिंह को आया हार्ट अटैक, बड़े ने सदमे में तोड़ा दम

By Newsdesk Admin 14/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 14 जून। 25 वर्षीय पवन सिंह की अचानक मौत हो गई। इसके बाद बड़े भाई 45 वर्षीय मोनू सिंह इस सदमे को सह नहीं सके। शुक्रवार को उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

बहन प्रियंका ने कहा कि भैया को बहुत समझाया, लेकिन वो कहते थे कि अब किसके लिए जिएं? भाई के गम में उन्होंने खाना-पीना छोड़ दिया था और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी जान चली गई। आपको बता दें कि यह मामला लखनऊ के सरोजनी नगर थाना क्षेत्र के बंथरा गांव का है।

पवन सिंह की मौत 9 जून को हुई थी। वह पेशे से वकील थे और बिजनौर में रजिस्ट्री का काम निपटाकर तहसील लौटे थे। तहसील परिसर में अचानक उन्हें चक्कर आया और वे वहीं गिर पड़े। सिर दीवार से टकराया और फिर होश नहीं आया।

साथी वकील उन्हें आनन-फानन में SGPGI लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें ‘ब्रॉट डेड’ लाया गया। ECG में हार्ट बीट पूरी तरह फ्लैट लाइन थी।

पवन की मौत के बाद से मोनू सिंह बुरी तरह टूट गए थे. उनकी बहन प्रियंका बताती हैं कि वह डिप्रेशन में चले गए थे। वह बार-बार कहते थे कि पवन को तो कभी बुखार भी नहीं आया, फिर ऐसा कैसे हो गया?

मोनू की हालत लगातार बिगड़ती गई और अंतत: दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। प्रियंका कहती हैं कि मां बेसुध हैं, पापा कोने में बैठे रोते रहते हैं। बेटी दिन भर मामा-मामा करती है, उसे कैसे समझाऊं कि अब उसके मामा नहीं रहे।

 परिजनों और रिश्तेदारों का मानना है कि यह मौतें हीटवेव और अत्यधिक गर्मी का नतीजा भी हो सकती हैं। एडवोकेट मनोज यादव ने कहा कि पवन मेरा जूनियर था। घटना से पहले ही चैंबर में मिला था। उसके जाने के बाद मोनू की मौत ने हमें झकझोर दिया। दोनों भाइयों का रिश्ता राम-लक्ष्मण जैसा था।

गांव के बुजुर्ग शेर बहादुर यादव कहते हैं कि पवन 15 साल से मेरे बेटे के साथ कोर्ट आता-जाता था, बहुत सेवा करता था। इन दोनों भाइयों की मौत से परिवार उजड़ गया है।

पवन की फरवरी में शादी तय थी और घर में तैयारियां चल रही थीं. अब परिवार मातम में डूबा है। बहन प्रियंका मोबाइल में तस्वीर दिखाते हुए कहती हैं कि दोनों भाई मेरी शादी में साथ खड़े थे, अब दोनों नहीं रहे।
 

You Might Also Like

Raipur Murder Conspiracy: रायपुर में प्रेम-प्रसंग की साजिश, सड़क हादसे की आड़ में पति की हत्या का खुलासा

Middle East Airport Shutdown : तेल अवीव, दुबई, अबु धाबी, दोहा, तेहरान समेत कई बड़े एयरपोर्ट बंद, मिडिल ईस्ट में बढ़ा हवाई संकट

Khamenei Palace Attack Report : ‘खामेनेई के महल पर इकट्ठा थे शीर्ष सैन्य अधिकारी’ – कैसे लगी भनक? मोसाद की भूमिका पर उठे सवाल

Indian Embassy Dubai : पुणे के 84 छात्र दुबई में फंसे, मिडिल ईस्ट तनाव के बीच वापसी की कोशिशें तेज

Iran Supreme Leader Succession Process: खामेनेई के बाद ईरान में उत्तराधिकार की संवैधानिक प्रक्रिया शुरू

Newsdesk Admin 14/06/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Murder Conspiracy: रायपुर में प्रेम-प्रसंग की साजिश, सड़क हादसे की आड़ में पति की हत्या का खुलासा

Raipur Murder Conspiracy: रायपुर के खरोरा थाना क्षेत्र…

WhatsApp Status Advertisement Feature : WhatsApp में स्टेटस ऐड और प्रमोटेड चैनल्स की शुरुआत, यूजर्स कर सकेंगे स्वाइप या स्किप

सीजी भास्कर, 1 मार्च। दुनिया की सबसे लोकप्रिय…

Jashpur Festival Security: जशपुर में त्योहारों से पहले प्रशासन अलर्ट मोड में, शांति समिति बैठक में तय हुई सुरक्षा की रूपरेखा

Jashpur Festival Security: आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल…

Farmers Fund Transfer GPM: होली से पहले जीपीएम के 19,380 किसानों को 103 करोड़ से ज्यादा की बड़ी राहत

Farmers Fund Transfer GPM: होली से पहले गौरेला-पेंड्रा-मरवाही…

Holi Date 2025: होलिका दहन और रंगों की होली कब? जानें सही तिथि और शुभ मुहूर्त

होलिका दहन की तिथि को लेकर लोगों में…

You Might Also Like

देश-दुनिया

Raipur Murder Conspiracy: रायपुर में प्रेम-प्रसंग की साजिश, सड़क हादसे की आड़ में पति की हत्या का खुलासा

01/03/2026
देश-दुनिया

Middle East Airport Shutdown : तेल अवीव, दुबई, अबु धाबी, दोहा, तेहरान समेत कई बड़े एयरपोर्ट बंद, मिडिल ईस्ट में बढ़ा हवाई संकट

01/03/2026
देश-दुनिया

Khamenei Palace Attack Report : ‘खामेनेई के महल पर इकट्ठा थे शीर्ष सैन्य अधिकारी’ – कैसे लगी भनक? मोसाद की भूमिका पर उठे सवाल

01/03/2026
देश-दुनिया

Indian Embassy Dubai : पुणे के 84 छात्र दुबई में फंसे, मिडिल ईस्ट तनाव के बीच वापसी की कोशिशें तेज

01/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?