सीजी भास्कर, 20 दिसंबर। स्वाशासी सोसायटी, मेडिकल कॉलेज दुर्ग में छत्तीसगढ़ शासन ने वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन सहित 5 जनप्रतिनिधि और स्वास्थ्य क्षेत्र से 2 लोगों को साधारण सभा सदस्य एवं डॉ. शरद पाटनकर को प्रबंध कार्यकारिणी समिति में सदस्य नामित किया है। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर संजय कुमार मरकाम द्वारा इस आशय के जारी आदेश में जनप्रतिनिधि के रूप में विधायक रिकेश सेन के साथ दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, चिकित्सा क्षेत्र से डॉ राहुल गुलाटी, डॉ नरेश तेजवानी, विश्वविद्यालय द्वारा नामांकित प्रतिनिधि सुरेश कोठारी तथा प्रबंध कार्यकारिणी समिति में शासन द्वारा नामित डॉ शरद पाटनकर सदस्य होंगे।
स्वाशासी सोसायटी मेडिकल कॉलेज दुर्ग में विधायक रिकेश सेन सहित कुल 8 सदस्य शासन ने किए नामित, देखिए और कौन बने सदस्य


ताजा खबरें
Hasaud youth murder case : गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी के घर और वाहन में की तोड़फोड़
सीजी भास्कर, 30 मई। रायपुर से लगे मंदिर…
Absconding with jewellery worth Rs 70 lakh : एक पल में टूटा बरसों का भरोसा
सीजी भास्कर, 30 मई। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले…
Boycott of Good Governance Festival : ग्रामीणों ने जनसमस्याओं के समाधान न होने पर जताया विरोध
सीजी भास्कर, 30 मई। बिल्हा के ग्राम गोढ़ी में…
Hi-tech smuggling game : ट्रेन के बाथरूम की फॉल्स सीलिंग में छिपाया लाखों का गांजा
सीजी भास्कर, 30 मई। छत्तीसगढ़ की रायगढ़ GRP ने…
Husband devastated by wife’s death : आत्महत्या की कोशिश के बाद अस्पताल में भर्ती
सीजी भास्कर, 30 मई। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से…


