CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भाई-भाभी का छुपा रिश्ता बना परिवार की बदनामी की वजह, 20 साल की शादी तोड़कर…

भाई-भाभी का छुपा रिश्ता बना परिवार की बदनामी की वजह, 20 साल की शादी तोड़कर…

By Newsdesk Admin 01/08/2025
Share

मुजफ्फरपुर, बिहार। प्यार की हदें जब रिश्तों की मर्यादा तोड़ देती हैं, तो पूरा समाज हैरान रह जाता है। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला बिहार के मुजफ्फरपुर से सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने ही देवर के साथ भागकर 20 साल पुराना वैवाहिक रिश्ता तोड़ दिया। महिला न सिर्फ घर छोड़ गई, बल्कि साथ में नगदी और जेवरात भी ले गई।

Contents
ऑटो चलाकर पालता था परिवार, मिला धोखाबेटे की शादी से पहले किया घर से फरारदेवर संग लव मैरिज की आशंका, केस दर्ज

सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि देवर, महिला से उम्र में 19 साल छोटा है और पहले भी दोनों एक बार भाग चुके थे। लेकिन इस बार मामला हद पार कर गया।

ऑटो चलाकर पालता था परिवार, मिला धोखा

घटना मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना क्षेत्र की है। पीड़ित पति गरीबनाथ (बदला हुआ नाम) ऑटो चलाकर अपने दो बेटों और पत्नी का पेट पाल रहा था। घर की जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभा रहा था। लेकिन उसे क्या पता था कि उसकी गैरहाजिरी में घर में चल रही है एक छुपी हुई मोहब्बत की कहानी।

पति ने बताया कि वह दिन भर मेहनत करता था, जबकि पत्नी घर पर अकेली रहती थी। इस दौरान वह अपने रिश्ते के छोटे देवर से नजदीकियां बढ़ा चुकी थी।

बेटे की शादी से पहले किया घर से फरार

पीड़ित ने बताया कि उसके बड़े बेटे की शादी की बातचीत चल रही थी, लेकिन उसी दौरान पत्नी ने एक बार फिर घर से भागने की योजना बनाई। इस बार वह अपने देवर के साथ गहने और कैश लेकर फरार हो गई।

पति ने कहा, “पहले भी दोनों भागे थे, लेकिन तब रिश्तेदारों ने समझा-बुझाकर उन्हें घर वापस भेज दिया था। लेकिन अब उन्होंने सब कुछ पीछे छोड़ दिया।”

देवर संग लव मैरिज की आशंका, केस दर्ज

महिला की हरकत से पीड़ित पति और उसके दोनों बेटे बेहद आहत हैं। उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर पत्नी और देवर की तलाश शुरू कर दी है। प्राथमिक जानकारी में सामने आया है कि महिला ने देवर के साथ प्रेम विवाह कर लिया है।

पति ने बताया, “रिश्ते का भाई अक्सर घर आता था और मजाक में कहता था कि ‘भाभी को भगाकर ले जाएंगे’। तब हम सब हँसते थे, पर अब वही मजाक हमारे लिए सच्चाई बन गया।”

You Might Also Like

Raipur To Jabalpur Train : रायपुर से जबलपुर के बीच दौड़ेगी नई यात्री ट्रेन, रेलवे मंत्रालय ने दी हरी झंडी

Bike Stunt Fine India : एक ही स्कूटी पर सात लड़कों का खतरनाक स्टंट, पुलिस ने ठोका 21 हजार का जुर्माना

Advanced Warship Himgiri : भारतीय नौसेना को मिला एडवांस गाइडेड मिसाइल युद्धपोत ‘हिमगिरि’, सैन्य ताकत में इजाफा

Wife Murder For Affair : प्रेमिका को पाने के लिए पति ने पत्नी को बांके से काट डाला, दिल दहला देने वाली वारदात

Engineer Urine Incident : चपरासी ने इंजीनियर को पानी की जगह पिला दिया पेशाब, थाने में पहुंचा मामला

TAGGED: 20 साल की शादी टूटी, Bihar Breaking News, Hindi viral love story, Muzaffarpur Crime News, देवर भाभी लव अफेयर, देवर से शादी, पति को धोखा, बिहार प्रेम प्रसंग, भाभी का धोखा, भाभी देवर भाग गए, भाभी ने तोड़ा रिश्ता, मुजफ्फरपुर देवर भाभी
Newsdesk Admin 01/08/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article पेड़ पर लटका मिला नाबालिग का शव, आर्थिक तंगी से मौत की आशंका…
Next Article 87 करोड़ की लागत से बदलेगी खाटूश्याम धाम की तस्वीर, जानिए क्या-क्या होगा खास

You Might Also Like

Raipur To Jabalpur Train
देश-दुनिया

Raipur To Jabalpur Train : रायपुर से जबलपुर के बीच दौड़ेगी नई यात्री ट्रेन, रेलवे मंत्रालय ने दी हरी झंडी

01/08/2025
Bike Stunt Fine India
देश-दुनिया

Bike Stunt Fine India : एक ही स्कूटी पर सात लड़कों का खतरनाक स्टंट, पुलिस ने ठोका 21 हजार का जुर्माना

01/08/2025
Advanced Warship Himgiri
देश-दुनिया

Advanced Warship Himgiri : भारतीय नौसेना को मिला एडवांस गाइडेड मिसाइल युद्धपोत ‘हिमगिरि’, सैन्य ताकत में इजाफा

01/08/2025
Wife Murder For Affair
देश-दुनिया

Wife Murder For Affair : प्रेमिका को पाने के लिए पति ने पत्नी को बांके से काट डाला, दिल दहला देने वाली वारदात

01/08/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?