CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पति को करंट देकर मारने मामले में हाई कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित, केमिस्ट्री प्रोफेसर पत्नी ने विश्लेषण कर जजों को चौंकाया

पति को करंट देकर मारने मामले में हाई कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित, केमिस्ट्री प्रोफेसर पत्नी ने विश्लेषण कर जजों को चौंकाया

By Newsdesk Admin 05/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 5 मई |

Contents
आरोपित ने क्या दी दलीलजांच में यह आया था सामनेसेशन कोर्ट ने दोषी मानकर सुनाई उम्र कैद

चिकित्सक रहे पति को करंट लगाकर हत्या में सेशन कोर्ट से उम्र कैद की सजा को चुनौती देने वाली केमिस्ट्री की प्रोफेसर रहीं 65 वर्षीय ममता पाठक की याचिका पर बहस पूरी होने के बाद मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने फैसला सुरक्षित कर लिया। हाई कोर्ट ने कहा है कि जब तक फैसला नहीं आ जाता, महिला प्रोफेसर जमानत पर रिहा रहेगी।

दरअसल, जब इस प्रकरण की सुनवाई चल रही थी, तब आरोपित महिला ने पोस्टमार्टम प्रक्रिया का रसायनिक विश्लेषण कर चौंका दिया। हाई कोर्ट ने उसके बयान को रिकॉर्ड पर ले लिया। इससे पूर्व हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल व न्यायमूर्ति देवनारायण मिश्रा की युगलपीठ ने महिला प्रोफेसर ममता पाठक से सवाल किया कि आप पर अपने पति की इलेक्ट्रिक करंट से हत्या का आरोप है, इस पर आपका क्या कहना है?

आरोपित ने क्या दी दलील

इस पर अपने बचाव में प्रो. ममता ने अपने केमिस्ट्री के ज्ञान के आधार पर तर्क देते हुए कहा कि पोस्टमार्टम रूम में थर्मल बर्न और इलेक्ट्रिक बर्न में अंतर कर पाना संभव नहीं है। जब करंट शरीर से गुजरता है, तो मेडिकल मेटल के कण टिशू में जम जाते हैं। बाद में लैब में उसे एचसीएल या नाइट्रिक एसिड में घोलकर परीक्षण किया जाता है। वहां असली पहचान होती है कि बर्न किस कारण से हुआ।

जांच में यह आया था सामने

उल्लेखनीय है कि अभियोजन पक्ष का मानना यह था कि अपीलकर्ता प्रोफेसर ममता पाठक ने अपने 63 वर्षीय पति डॉ. नीरज पाठक की बिजली का करंट लगाकर हत्या कर दी। 29 अप्रैल, 2021 को डॉ. नीरज छतरपुर जिले में स्थित अपने घर में मृत पाए गए, उनके शरीर पर कई जगह बिजली के जलने के निशान पाए गए। छह मई, 2021 को अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध हत्या की एफआइआर दर्ज की गई।

अभियोजन पक्ष के अनुसार, पोस्टमार्टम से पता चला कि डॉ. नीरज की मौत शरीर के कई स्थानों पर बिजली के करंट से कार्डियो रेस्पिरेटरी फेलियर के कारण हुई। जांच के दौरान दर्ज बयानों के आधार पर प्रोफेसर ममता को मामले में आरोपित बनाया गया।

सेशन कोर्ट ने दोषी मानकर सुनाई उम्र कैद

2022 में छतरपुर की सेशन कोर्ट ने ममता को हत्या का दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी, लेकिन इसके बाद हाई कोर्ट में अपील दायर की और कुछ माह पहले जमानत मिल गई। पुलिस की जांच के अनुसार, घर में डॉ. नीरज पाठक के मृत पाए जाने के बाद पत्नी प्रोफेसर ममता पाठक ने पहले बयान दिया था कि वह बेटे के साथ झांसी गई थी, लौटने पर पति मृत मिले, लेकिन जांच में पाया गया कि प्रोफेसर ममता ने पति को पहले नींद की गोलियां दीं, फिर उन्हें इलेक्ट्रिक शाक देकर मार डाला। ड्राइवर के बयान और मृतक नीरज की एक आडियो क्लिप ने इस केस को मजबूत बना दिया, जिसमें वह कह रहे हैं कि पत्नी ममता उन्हें प्रताड़ित करती हैं।

You Might Also Like

Naxal Free India Debate: संसद में टकराए शाह-बघेल, ‘नक्सल-मुक्त भारत’ दावे पर सियासी घमासान

Middle East War Statement: विधानसभा पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, ईरान के समर्थन में दिया बड़ा बयान

Durg Fire Incident: रात के अंधेरे में भड़की आग, 4 दुकानों का सबकुछ राख…

Raipur Drunk Driving Crackdown: संडे नाइट चेकिंग में टूटा रिकॉर्ड, 159 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Gondia Railway Update 2026: ट्रैक अपग्रेड के बाद फिर पटरी पर लौटी ट्रेनें, समर स्पेशल से यात्रियों को बड़ी राहत

Newsdesk Admin 05/06/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Naxal Free India Debate: संसद में टकराए शाह-बघेल, ‘नक्सल-मुक्त भारत’ दावे पर सियासी घमासान

Naxal Free India Debate: लोकसभा में नक्सलवाद पर…

Mungeli Murder Case
Mungeli Murder Case : संपत्ति के लिए सगा भाई बना हत्यारा, मुंगेली में रिटायर्ड लेखापाल की हत्या का सनसनीखेज खुलासा

सीजी भास्कर, 31 मार्च। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले…

Chhattisgarh VC Appointment : उच्च शिक्षा में बड़ा बदलाव, छत्तीसगढ़ के 2 विश्वविद्यालयों को मिले नए कुलपति

सीजी भास्कर 31 मार्च। छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा…

AK47 Naxal Surrender Chhattisgarh
AK47 Naxal Surrender Chhattisgarh : डेडलाइन के दिन बड़ा सरेंडर! कांकेर में AK-47 के साथ दो इनामी नक्सलियों ने डाले हथियार

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से नक्सल मोर्चे पर…

Middle East War Statement: विधानसभा पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, ईरान के समर्थन में दिया बड़ा बयान

Middle East War Statement : जम्मू-कश्मीर की पूर्व…

You Might Also Like

ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Middle East War Statement: विधानसभा पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, ईरान के समर्थन में दिया बड़ा बयान

30/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

Durg Fire Incident: रात के अंधेरे में भड़की आग, 4 दुकानों का सबकुछ राख…

30/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Raipur Drunk Driving Crackdown: संडे नाइट चेकिंग में टूटा रिकॉर्ड, 159 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

30/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

Gondia Railway Update 2026: ट्रैक अपग्रेड के बाद फिर पटरी पर लौटी ट्रेनें, समर स्पेशल से यात्रियों को बड़ी राहत

30/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?