CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दिल्ली से देहरादून की यात्रा सिर्फ ढाई घंटे में होगी पूरी, जानें कबसे हो रही शुरुआत

दिल्ली से देहरादून की यात्रा सिर्फ ढाई घंटे में होगी पूरी, जानें कबसे हो रही शुरुआत

By Newsdesk Admin 22/05/2025
Share

22 मई 2025 :

Delhi Dehradun Expressway: दिल्ली-देहरादून के बीच सफर करने वालों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है. केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग तथा कॉरपोरेट मामलों के राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधिकारियों के साथ दिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवे की पूरी 210 किलोमीटर लंबी परियोजना का निरीक्षण किया और इसके तेज निर्माण को लेकर संतोष जताया.

इस मौके पर मंत्री मल्होत्रा ने कहा कि यह एक्सप्रेसवे दिल्ली के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीटी) में ट्रैफिक के दबाव को कम करेगा और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे समेत अन्य प्रमुख मार्गों पर बोझ घटाएगा. उन्होंने NHAI अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण से जुड़ी चुनौतियों का समाधान जल्द किया जाए और परियोजना को तय समय सीमा में पूरा किया जाए.

ताकि आम जनता इसे निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उपयोग में ला सके. NHAI अधिकारियों के मुताबिक, एक्सप्रेसवे के शेष हिस्से आगामी 2-3 महीनों में पूरे कर लिए जाएंगे.

12 हजार करोड़ की लागत से बन रहे हाई-स्पीड एक्सप्रेसवे

यह अत्याधुनिक एक्सप्रेसवे दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर से शुरू होकर उत्तर प्रदेश के बागपत, बरौत, मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर से गुजरते हुए उत्तराखंड की राजधानी देहरादून तक पहुंचेगा. करीब 12,000 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहा यह हाई-स्पीड एक्सप्रेसवे यात्रा समय को वर्तमान 6.5 घंटे से घटाकर मात्र 2.5 घंटे कर देगा.

इसकी अधिकतम गति सीमा 100 किलोमीटर प्रति घंटा तय की गई है. परियोजना में हरिद्वार के लिए एक अलग मार्ग का भी प्रावधान है जो 4 धाम राजमार्ग से भी जुड़ेगा, जिससे उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हिल स्टेशनों एवं धार्मिक स्थलों तक पहुंच और भी सुगम हो जाएगी.

10-15 हजार वाहनों का आवाजाही

अभी 1 आंकड़े के अनुसार देखा तो मसूरी में वीकेंड पर करीब 10-15 हजार वाहनों का आवागमन होता है. अगर दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे चालू होता है तो यह आंकड़ा बढ़कर 20-25 हजार वाहन (लगभग) प्रतिदिन हो जाएगा. यातायात संबंधी चिंता को दूर करने के लिए स्थानीय अधिकारियों ने एक विशेष मार्ग तैयार किया है.

योजना के अनुसार, यातायात को देहरादून आईएसबीटी से शिमला बाईपास की ओर मोड़ दिया जाएगा और फिर एक विशिष्ट मार्ग से मसूरी पहुंचने से पहले तेलपुर चौक, नयागांव और किमाड़ी जैसे कई चेकप्वाइंट्स से होकर गुजरेगा.

एशिया का सबसे लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर

पर्यावरणीय संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए इस परियोजना में राजाजी राष्ट्रीय उद्यान के भीतर एशिया का सबसे लंबा, 12 किलोमीटर का एलिवेटेड कॉरिडोर भी बनाया जा रहा है, जिससे वन्यजीवों को किसी प्रकार की क्षति न हो. इस महत्त्वाकांक्षी परियोजना के पूरा होते ही न केवल उत्तर भारत की कनेक्टिविटी में क्रांतिकारी बदलाव आएगा, बल्कि पर्यावरण, तीर्थाटन और आर्थिक विकास को भी नई रफ्तार मिलेगी.

You Might Also Like

Nitin Navin Resignation: विधायक पद छोड़ते वक्त छलका दर्द, “20 साल सिर्फ राजनीति नहीं, परिवार था”

Stock Market Crash: खुलते ही बाजार में भूचाल, सेंसेक्स 1200 अंक टूटा, निवेशकों के 7 लाख करोड़ स्वाहा

India China Flights Resumed : 6 साल बाद खुला आसमान का रास्ता, कोलकाता से शंघाई के लिए सीधी उड़ान शुरू, व्यापार और पर्यटन को नई रफ्तार

Udaan Yatri Cafe price India : एयरपोर्ट पर 10 रुपये की चाय! राघव चड्ढा का VIDEO वायरल, बोले – अब जेब पर नहीं पड़ेगा बोझ

Cuba Tension Crisis: ट्रंप के संकेत से बढ़ी हलचल, वेनेजुएला के बाद क्यूबा पर टिकी दुनिया की नजर

Newsdesk Admin 22/05/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Nitin Navin Resignation: विधायक पद छोड़ते वक्त छलका दर्द, “20 साल सिर्फ राजनीति नहीं, परिवार था”

राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद बीजेपी…

Kawardha Fire Incident: एसएलआरएम केंद्र में भीषण आग, फायर ब्रिगेड की सुस्ती पर उठे सवाल

छत्तीसगढ़ के Kawardha में बीती रात उस वक्त…

Bihar Politics Latest : इस्तीफा या सियासी स्क्रिप्ट? नीतीश के कदम पर तेजस्वी का वार – ‘जनता के साथ खेल हुआ’

सीजी भास्कर, 30 मार्च। बिहार की सियासत में…

SECL High Court Order 2026 : “नौकरी गई, जीवन गया… लेकिन हक नहीं जाएगा”, हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, SECL को देना होगा आश्रित को पैसा

सीजी भास्कर, 30 मार्च। बिलासपुर हाई कोर्ट ने…

Somanna Maoist Surrender : डेडलाइन से ठीक पहले बड़ा झटका! टॉप माओवादी नेता सोमन्ना ने किया सरेंडर, नेटवर्क हिला

सीजी भास्कर, 30 मार्च। नक्सल विरोधी अभियान के…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़देश-दुनिया

Nitin Navin Resignation: विधायक पद छोड़ते वक्त छलका दर्द, “20 साल सिर्फ राजनीति नहीं, परिवार था”

30/03/2026
देश-दुनिया

Stock Market Crash: खुलते ही बाजार में भूचाल, सेंसेक्स 1200 अंक टूटा, निवेशकों के 7 लाख करोड़ स्वाहा

30/03/2026
देश-दुनिया

India China Flights Resumed : 6 साल बाद खुला आसमान का रास्ता, कोलकाता से शंघाई के लिए सीधी उड़ान शुरू, व्यापार और पर्यटन को नई रफ्तार

30/03/2026
देश-दुनियाराजनीति

Udaan Yatri Cafe price India : एयरपोर्ट पर 10 रुपये की चाय! राघव चड्ढा का VIDEO वायरल, बोले – अब जेब पर नहीं पड़ेगा बोझ

30/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?