CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बाल्टी में डूब कर घर के इकलौते चिराग की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बाल्टी में डूब कर घर के इकलौते चिराग की मौत, परिवार में मचा कोहराम

By Newsdesk Admin
30/08/2025
Share

दो बेटों की पहले ही हो चुकी है मौत

सीजी भास्कर, 30 अगस्त। एक मासूम की पानी से भरी बाल्टी में डूबकर मौत हो गई।

Contents
  • दो बेटों की पहले ही हो चुकी है मौत
  • पीनी भरे बाल्टी में गिरा मासूम
  • तीसरा बेटी भी कर गया गोद सूनी
  • परिवार का रो-रो कर बुरा हाल

दो साल का मासूम मुराद घर में खेलते-खेलते पानी की बाल्टी के पास जा पहुंचा और उसमें गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

जिस दौरान यह हादसा हुआ उसकी मां घर में सो रही थी। मासूम परिवार का इकलौता चिराग था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

उत्तर प्रदेश में हाथरस जिले के सहपऊ में शुक्रवार देर शाम यह दर्दनाक हादसा हो गया।

मुराद की मां बीते 6 महीने से अपने मायके में बच्चों के साथ रह रही थी। पति सानू उत्तराखंड में मजदूरी करते हैं।

यह घटना तब हुई जब शाम के समय शहरबानो घर में आराम कर रहीं थी। शहरबानो की मां नफीसा बेगम बकरी चराने गईं थीं।

पिता जफरुद्दीन भी बकरियों के लिए चारा कटवाने गए थे।

पीनी भरे बाल्टी में गिरा मासूम

इस दौरान शहरबानो की भतीजी सोना उसके घर आई। उसने मुराद को बाल्टी में गिरा देखा। यह देखकर उसके पैरो तले जमीन निकल गई। वो जोर से चीख पड़ी।

चीख सुनते ही मुराद की मां व अन्य लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। नजारा देख हर कोई स्तब्ध रह रह गया। घर में चीख पुकार मच गई।

लोगों ने उसे पानी से निकाला और सीएचसी लेकर भागे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।

तीसरा बेटी भी कर गया गोद सूनी

मुराद शहरबानो का इकलौता बेटा था। इसकी शादी के एक साल बाद उनके एक बेटा पैदा हुआ, जो जन्म के बाद ही मर गया।

दूसरा बेटा भी सिर्फ तीन महीने महीने ही जीवित रह सका। इस सब के बाद अब मुराद भी मां शहरबानों की गोद सूनी कर गया। घटना के बाद परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है।

परिवार का रो-रो कर बुरा हाल

घटना के बाद से हर कोई स्तब्ध है। परिजनों ने बताया कि मुराद भी बीमार चल रहा था। वह घर का इकलौता चिराग था।

उन्होंने उसकी बीमारी में लाखों रुपये खर्च किये, लेकिन किसे पता था कि मुराद भी उन्हें छोड़ कर चला जाएगा।

हादसे के बाद से मां शहरबानो रो-रोकर बेसुध है।
Bhilai News : दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशीली दवा के साथ आरोपी को दबोचा, 7200 टेबलेट जब्त, भिलाई-दुर्ग में Online नशे के ग्राहकों की लिस्ट खंगाल रही पुलिस
Harbhajan Singh : सुरक्षा हटाने पर हाईकोर्ट की दो टूक, विरोध प्रदर्शन को नहीं माना जान का खतरा
Gupt Navratri 2024: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की जानें तिथि 🟠 घट स्थापना मुहूर्त और महत्व
भिलाई से लापता नौवीं क्लास के तीन नाबालिग की 48 घंटे बाद भी खबर नहीं, बिना मोबाइल ट्रेसिंग में आ रही दिक्कत
Film-Inspired Murder : दृश्यम देखकर बेटे ने पिता की हत्या, जांच में क्राइम सीरियल का संदिग्ध असर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Kinnar Murder
Bilaspur Kinnar Murder : शराब पार्टी में विवाद बना मौत की वजह, किन्नर की गला घोंटकर हत्या

सीजी भास्कर, 21 जुलाई : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर…

Inspire Award Chhattisgarh
Inspire Award Chhattisgarh : जापान से लौटे युवा वैज्ञानिकों का राज्यपाल ने किया सम्मान

सीजी भास्कर, 21 जुलाई : इंस्पायर अवार्ड-मानक योजना…

Rare Ducks Raipur
Rare Ducks Raipur : रायपुर की आर्द्रभूमि में दिखीं दो दुर्लभ प्रजातियां, बढ़ा प्रकृति प्रेमियों का आकर्षण

सीजी भास्कर, 21 जुलाई : रायपुर जिले के…

Chhattisgarh Rain Alert
Chhattisgarh Rain Alert : केलो डैम के 4 गेट खुले, कई इलाकों में जलभराव

सीजी भास्कर, 21 जुलाई : छत्तीसगढ़ में लगातार…

Bharat Trade Fair 2026
Bharat Trade Fair 2026 : भारत व्यापार महोत्सव के लिए छत्तीसगढ़ में रजिस्ट्रेशन शुरू

सीजी भास्कर, 21 जुलाई : नई दिल्ली के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?