CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » नाविक की चुभ गई बात, साहूकार ने नदी पर बनवा दिया पुल, 200 साल पुराने धरोहर के अस्तित्व पर मंडराया संकट

नाविक की चुभ गई बात, साहूकार ने नदी पर बनवा दिया पुल, 200 साल पुराने धरोहर के अस्तित्व पर मंडराया संकट

By Newsdesk Admin
07/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 07 जुलाई। एक साहूकार को नदी पार करने के लिए नाव की जरूरत थी। नाविक ने ताना दिया कि पैसे वाले हो तो पुल क्यों नहीं बनवा लेते। यह बात साहूकार के दिल पर लग गई।

Contents
  • नदी के जरिए आवागमन और व्यवसाय
  • क्या टूट जाएगा पुल?

साहूकार ने नाविक की बात को चुनौती के रूप में लेते हुए अगले कुछ महीनो में नदी पर पुल तैयार करवाया। ये पुल आज भी मजबूती से खड़ा है लेकिन अब इसके अस्तित्व पर संकट छा गए हैं। ये कहानी है एक पुल की, जिसका इतिहास 200 साल से भी पुराना है।

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा NH 124D के निर्माण और एक नए पुल के प्रस्ताव के चलते इस पुराने पुल को तोड़ने की बात चल रही है। हालांकि, स्थानीय समाजसेवी और नागरिक इस धरोहर को बचाने के लिए NHAI अधिकारियों से लगातार संपर्क कर रहे हैं और इसके सौंदर्यीकरण व संरक्षण की मांग कर रहे हैं।

नदी के जरिए आवागमन और व्यवसाय

गाजीपुर नदी के किनारे बसा हुआ है। पहले के समय आवागमन और व्यवसाय भी नदी के माध्यम से हुआ करता था। करीब 200 साल पहले तब सैदपुर सादात मार्ग पर हीरानंदपुर गांव के पास गांगी नदी बहा करती थी। इसी नदी को पार कर लोग जिला मुख्यालय या तहसील मुख्यालय पहुंचते थे।

उस वक्त सादात इलाके के भोला साव एक बड़े साहूकार के रूप में जाने जाते थे और उन्हें उन दिनों तहसील मुख्यालय किसी कार्य से आना था।

उन्होंने नदी किनारे पहुंचकर नाविक को आवाज़ लगाई, तब नाविक ने उन्हें खुद पुल बनवाने का ताना दिया और उस ताने के बाद साहूकार भोलानाथ ने निर्णय लिया कि आगे से कभी नाव यात्रा नहीं करेंगे। इसके बाद उन्होंने उस नदी पर स्वयं के खर्चे पर पुल का निर्माण कर डाला जो आज भी मौजूद है।

क्या टूट जाएगा पुल?

इसी पुल के बगल से होकर एक हाईवे 124 डी भी निकल रही है। उस हाईवे के बनने को लेकर इस पुल को भी तोड़े जाने की बात आ रही है।‌

इसकी जानकारी कुछ दिनों पहले स्थानीय लोगों को हुई थी, तब उस वक्त कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पहल करते हुए एनएचआई के अधिकारियों से संपर्क कर इस पुल को न तोड़ने के लिए ज्ञापन सौंपा था।

क्योंकि इसे स्थानीय लोग धरोहर मानते हैं, तब एनएचआई के जनरल मैनेजर ने आश्वासन दिया था कि पुल की मरम्मत और सुंदरीकरण कर यथावत रखा जाएगा।

लेकिन अब, नए पुल निर्माण का मामला फिर से सामने आने के साथ, पुराने पुल को तोड़ने की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

क्षेत्र के निवासी संजय सिंह ने एक बार फिर NHAI अधिकारियों से अपील की है कि इस पुराने पुल को न तोड़ा जाए। उन्होंने मांग की है कि इसे पैदल यात्रियों के लिए यथावत रखा जाए और इसका मरम्मत व सौंदर्यीकरण कराया जाए, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी इस ऐतिहासिक धरोहर और इसके पीछे की कहानी को जान सकें।

इस संबंध में NHAI से पत्राचार करने वाले आशुतोष ने बताया कि जिस मैनेजर को पहले पत्र दिया गया था। उनका तबादला हो चुका है और उसके बाद तीन और मैनेजर बदल चुके हैं।

वर्तमान में, ऐतिहासिक पुल के बगल में नए पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। आशुतोष ने उम्मीद जताई है कि आने वाले समय में इस पुल का सौंदर्यीकरण करा कर इसकी ऐतिहासिकता बरकरार रखी जाएगी।
CM Vishnudev Sai Statement: शिकायतों से सरकार की छवि पर असर, रतनलाल डांगी का सस्पेंशन सही कदम
लड़कियों को परेशान करने वाले 7 युवक पकड़ाए, पुलिस ने परिजनों भी लगाई फटकार
Women Commando Training Amaleshwar : 125 महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण
दो महीने शराब और नानवेज पर प्रतिबंध, CM योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में महाकुंभ को लेकर जारी किया फरमान, कहा – “दिल से मानें”
बिजली विभाग में 2,573 पदों की भर्ती के लिए 20 मार्च से होगी ऑनलाइन परीक्षा, सवा लाख आवेदन प्राप्त हुए..
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Youth Congress Election
Youth Congress Election : युवा कांग्रेस चुनाव में ऑनलाइन वोटिंग शुरू, 30 सितंबर तक मतदान; छह पदों पर होगा फैसला

युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरू…

Harvard Model United Nations India
Harvard Model United Nations India : 45 किशोरों ने शुरू की अनोखी मुहिम, जरूरतमंद बच्चों तक पहुंचाईं 1500 से ज्यादा किताबें और स्कूल सामग्री

शहर के किशोरों की टीम VolunTeens की पहल…

NEET PG Technical Issue
NEET PG Technical Issue : NEET PG परीक्षा में तकनीकी खामी, 40 कंप्यूटर अचानक हुए बंद, रिस्टार्ट के बाद Google विंडो खुलने से उठे सवाल

परीक्षा केंद्र में NEET PG ऑनलाइन परीक्षा के…

Dadar Nala Accident
Dadar Nala Accident : उफनते दादर नाले में स्कॉर्पियो बही, दो युवक बाल-बाल बचे, शराब के नशे में ड्राइविंग का आरोप

भारी बारिश के बाद उफनते दादर नाले को…

Chhattisgarh Weather
Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर, मैनपाट में नदी में बहे युवक-युवती, युवक की मौत, युवती रेस्क्यू

छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश से नदी-नाले उफान (Chhattisgarh…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?