CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » तलवार से मारने और नाखून उखाड़ने वाली बात गलत, पुलिस बोली “गोली लगने से ही हुई राम गोपाल की मौत”

तलवार से मारने और नाखून उखाड़ने वाली बात गलत, पुलिस बोली “गोली लगने से ही हुई राम गोपाल की मौत”

By Newsdesk Admin 17/10/2024
Share

सीजी भास्कर, 17 अक्टूबर। बहराइच हिंसा में रामगोपाल मिश्रा के मर्डर पर फैल रही अफवाह को लेकर पुलिस ने अपील जारी की है। पुलिस का कहना है कि युवक की मौत गोली लगने से हुई है। एएसपी ने लोगों से गलत और भ्रामक खबरों से बचने को कहा। बहराइच के हिंसाग्रस्त इलाकों में फिलहाल शांति बनी हुई है।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के बहराइच में दो गुटों के बीच हुई हिंसा में एक युवक की मौत हो गई थी। युवक की मौत को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें फैलाई गईं। मृतक युवक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर भी भ्रामक जानकारियां दी गईं। पुलिस ने इन सभी को झूठा बताते हुए अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉक्टर पवित्र मोहन त्रिपाठी ने अपील की है कि भ्रामक सूचना न फैलाएं। बहराइच पुलिस ने अपील करते हुए कहा है कि कस्बा महाराजगंज थाना हरदी जिला बहराइच में एक हिंदू व्यक्ति की हत्या के संबंध में सोशल मीडिया में साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने के उद्देश्य से भ्रामक सूचना जैसे मृतक को करंट लगाना, तलवार से मारना एवं नाखून उखाड़ना आदि बातें फैलाई जा रही हैं, जिसमें कोई सच्चाई नहीं है।

पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम में मृत्यु का कारण गोली लगने से होना पाया गया है। इस घटना में एक व्यक्ति के अतिरिक्त अन्य किसी की मृत्यु नहीं हुई है इसलिए सभी से अनुरोध है कि साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने के लिए अफवाहों पर ध्यान न दें व भ्रामक सूचनाओं को प्रसारित न करें। जिला प्रशासन द्वारा हिंसा वाले दिन से बहराइच में बंद इंटरनेट को बुधवार रात से बहाल कर दिया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। अब तक 10 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। इनमें एक मुकदमा मृतक रामगोपाल के परिजनों की ओर से दर्ज कराया गया है। तीन मुकदमे दूसरे गुट ने आगजनी, तोड़फोड़ और मारपीट को लेकर दर्ज कराए हैं। अब तक 54 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

आपको बता दें कि रविवार को बहराइच से 30 किलोमीटर दूर महसी तहसील के महाराजगंज कस्बा में दुर्गा विसर्जन यात्रा में डीजे पर बज रहे कथित गाने को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए। हिंसा में युवक रामगोपाल मिश्रा की मौत हो गई। उसका एक वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें वह एक छत से दूसरे धर्म का झंडा नोंचते दिख रहा है। हिंसा कर रहे लोगों को हटाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। सोमवार को रामगोपाल के अंतिम संस्कार में हजारों की भीड़ जुट गई। इनके हाथों में लाठी डंडे थे। भीड़ ने दूसरे समुदाय के दुकान-मकान और गाड़ियों को निशाना बनाते हुए तोड़फोड़ और आगजनी की। भीड़ ने गांवों में भी घरों को निशाना बनाया गया था। हालात को काबू करने के लिए एडीजी और एसटीएफ चीफ अमिताभ यश मैदान में उतरे थे।

You Might Also Like

Attempt to Murder Case: शराब के पैसे नहीं देने पर व्यापारी पर ब्लेड से हमला, शहर में सनसनी

Bomb Threat News: बिलासपुर जिला कोर्ट को तीसरी बार उड़ाने की धमकी, सर्च ऑपरेशन में कुछ नहीं मिला

Lightning Strike Alert: सरगुजा में आकाशीय बिजली का कहर, बच्ची की मौत; छत्तीसगढ़ में बदला मौसम मिजाज

House Theft Case: सूने मकान में सेंधमारी करने वाला गैंग पकड़ा, दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Cyber Fraud Alert: IPS Ankita Sharma नाम पर ‘वर्दी वाला’ ठगी गैंग एक्टिव, भिलाई-दुर्ग में बढ़े मामले

Newsdesk Admin 17/10/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Train Extra Coach Update: शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में बढ़े डिब्बे, कंफर्म टिकट की उम्मीद हुई मजबूत

सीजी भास्कर, 28 मार्च। यात्रियों की बढ़ती भीड़…

International Parcel Service: विदेश पार्सल भेजना हुआ आसान, डाकघरों में ट्रैकिंग और फ्री पिक-अप सुविधा शुरू

सीजी भास्कर, 28 मार्च। शहर सहित पूरे संभाग…

Attempt to Murder Case: शराब के पैसे नहीं देने पर व्यापारी पर ब्लेड से हमला, शहर में सनसनी

सीजी भास्कर, 28 मार्च। शहर के पुराना बस…

Naxal Surrender Update: डेडलाइन से पहले कांकेर में बड़ा ब्रेकथ्रू, 19 नक्सलियों के सरेंडर की तैयारी

सीजी भास्कर, 28 मार्च। उत्तर बस्तर के कांकेर…

Payment Dispute Case: भुगतान अटका तो ठेकेदार का फूटा गुस्सा, आत्मदाह की चेतावनी से सरगुजा प्रशासन में हलचल

सीजी भास्कर, 28 मार्च। सरगुजा जिले में जल…

You Might Also Like

अपराधछत्तीसगढ़

Attempt to Murder Case: शराब के पैसे नहीं देने पर व्यापारी पर ब्लेड से हमला, शहर में सनसनी

28/03/2026
अपराधघटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Bomb Threat News: बिलासपुर जिला कोर्ट को तीसरी बार उड़ाने की धमकी, सर्च ऑपरेशन में कुछ नहीं मिला

28/03/2026
अपराधघटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Lightning Strike Alert: सरगुजा में आकाशीय बिजली का कहर, बच्ची की मौत; छत्तीसगढ़ में बदला मौसम मिजाज

28/03/2026
अपराधछत्तीसगढ़

House Theft Case: सूने मकान में सेंधमारी करने वाला गैंग पकड़ा, दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई

28/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?