CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » चोर ने भगवान को कहा Sorry : जून के बाद फिर सितंबर में चोरी, मंदिर को दो बार निशाना बनाने वाले आरोपी को भगवान से माफी मंगवाने हथकड़ी में मंदिर लेकर गई पुलिस, मुखौटा, लोटा, घंटियां और बर्तन जब्त

चोर ने भगवान को कहा Sorry : जून के बाद फिर सितंबर में चोरी, मंदिर को दो बार निशाना बनाने वाले आरोपी को भगवान से माफी मंगवाने हथकड़ी में मंदिर लेकर गई पुलिस, मुखौटा, लोटा, घंटियां और बर्तन जब्त

By Newsdesk Admin 16/09/2024
Share

सीजी भास्कर, 16 सितंबर। मंदिर में दो बार चोरियां करने वाले शातिर चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया और फिर उसे हथकड़ी में मंदिर ले जाया गया, जहां चोर ने हाथ जोड़‌ कर भगवान से माफी मांगी। पूरा मामला मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले का है।

आपको बता दें कि जबलपुर तिलवारा स्थित महाकाल भैरव मंदिर में दो बार चोरियां करने वाले शातिर चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे हथकड़ी में मंदिर ले जाया गया जहां चोर ने हाथ जोड़ भगवान से माफी मांगी। इसके साथ ही अब उसने चोरी नहीं करने की बात भी कही। इसके बाद पुलिस ने उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया। पकड़े गए चोर के कब्जे से चुराया हुआ भगवान का मुखौटा, लोटा, घंटियां आदि जब्त कर लिया गया है।

टीआई बृजेश मिश्रा ने बताया कि तिलवारा थाना क्षेत्र स्थित काल भैरव मंदिर में विगत दिनों में दो चोरियां हुई थीं। हनुमानजी की मूर्ति के चहरे पर लगा चांदी का मुखौटा, पूजन सामग्री आरती, घंटे, कांसे की कटोरी, लोटा, हवन बेदी चोरी गया था। पहली चोरी 23 जून तो दूसरी बार चोरी 2 सितम्बर को हुई थी। दोनों ही मामलों में मंदिर के पुजारी अंकुर दुबे (30 वर्ष) निवासी बाजना मठ की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज किए गए थे। पुलिस ने सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर संदेही शिवम बर्मन (23 वर्ष) निवासी बापू नगर थाना रांझी को अभिरक्षा में लेते हुये पूछताछ की तो उसने चोरियां करना स्वीकार किया। आरोपी शिवम बर्मन को दोनों प्रकरणों में विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

You Might Also Like

Karnataka Ragging Case :  शराब-सिगरेट के लिए दबाव, घंटों तक खड़ा रखा, रैगिंग का खतरनाक मामला

PNB Harassment Case : बैंक प्रताड़ना के आरोपों के बीच दंपती की त्रासदी, पत्नी की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या की कोशिश

Illegal Police Action Case : होटल में घुसपैठ, बिना FIR गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट सख्त, पुलिस पर ₹1 लाख का जुर्माना

Raipur Literature Festival 2026: पुरखौती मुक्तांगन से साहित्य का वैश्विक संवाद शुरू

Amrit Mission Jagdalpur: दस साल बाद भी टैंकर पर टिका शहर, सवाल वही—कब खत्म होगी पानी की मजबूरी?

Newsdesk Admin 16/09/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Battle of Galwan
Battle of Galwan : सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ के पहले सॉन्ग ‘मातृभूमि’ का टीजर रिलीज

सीजी भास्कर, 24 जनवरी। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान…

Rahul Gandhi on Trump Tarif
Rahul Gandhi on Trump Tariff : ‘ये आपकी ही जवाबदेही…’,राहुल ने PM मोदी को फिर घेरा

सीजी भास्कर, 24 जनवरी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष…

Maharashtra Politics
Maharashtra Politics : BMC चुनाव के बाद ठाकरे ब्रदर्स में आ गई दरार!

सीजी भास्कर, 24 जनवरी। महाराष्ट्र (Maharashtra Politics) में…

Karnataka Ragging Case
Karnataka Ragging Case :  शराब-सिगरेट के लिए दबाव, घंटों तक खड़ा रखा, रैगिंग का खतरनाक मामला

सीजी भास्कर, 24 जनवरी। रैगिंग (Karnataka Ragging Case)…

IND vs NZ 2nd T20
IND vs NZ 2nd T20 : ईशान की तूफान और सूर्य की चमक में न्यूजीलैंड हुआ अस्त….!

सीजी भास्कर, 24 जनवरी। टी20 मैचों (IND vs…

You Might Also Like

Karnataka Ragging Case
अपराध

Karnataka Ragging Case :  शराब-सिगरेट के लिए दबाव, घंटों तक खड़ा रखा, रैगिंग का खतरनाक मामला

24/01/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

PNB Harassment Case : बैंक प्रताड़ना के आरोपों के बीच दंपती की त्रासदी, पत्नी की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या की कोशिश

23/01/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Illegal Police Action Case : होटल में घुसपैठ, बिना FIR गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट सख्त, पुलिस पर ₹1 लाख का जुर्माना

23/01/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Raipur Literature Festival 2026: पुरखौती मुक्तांगन से साहित्य का वैश्विक संवाद शुरू

23/01/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?