CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » एक कुत्ते की वजह से आधे घंटे रुकी रही ट्रेन, मची अफरा-तफरी, देखिए विडियो

एक कुत्ते की वजह से आधे घंटे रुकी रही ट्रेन, मची अफरा-तफरी, देखिए विडियो

By Newsdesk Admin 20/08/2025
Share

सीजी भास्कर​, 20 अगस्त​। एक कुत्ते की वजह से एक ट्रेन करीब आधे घंटे तक एक स्टेशन पर खड़ी रही। महिला यात्रियों की बोगी में किसी ने कुत्ते को बांध दिया था, जिसके बाद मौके पर हंगामा मच गया।

Contents
आरपीएफ और स्टेशन कर्मी पहुंचेकुत्ते को एनिमल वेलफेयर बोर्ड को सौंपा
सभी यात्री बोगी से नीचे उतर गए। कुत्ते के डर की वजह से कोई भी बोगी में नहीं बैठ रहा था। इसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे और बोगी को सील कर दिया, जिसके बाद ट्रेन आगे बढ़ी।

बिहार के पूर्वी चंपारण से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां रक्सौल-समस्तीपुर यात्री ट्रेन में महिला यात्रियों की बोगी में एक पालतू कुत्ते को जंजीर के साथ सीट में बांध दिया गया था।

महिला यात्रियों की बोगी ट्रेन मैनेजर के बोगी के ठीक बगल थी।

यात्रियों ने जब बोगी में एक कुत्ते को जंजीर से बंधा हुआ देखा तो हड़कंप मच गया। बोगी में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। लोग कुत्ते के डर से नीचे उतर गए।

आरपीएफ और स्टेशन कर्मी पहुंचे

इस मामले की जानकारी ट्रेन मैनेजर को दी गई। इसके बाद आरपीएफ और स्टेशन कर्मी भी बोगी में पहुंचे।

उन्होंने इस मामले की जानकारी सीनियर ऑफिसर को दी। ऐसे में सिर्फ एक कुत्ते की वजह से ट्रेन करीब 35 मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही। 

हालांकि, अभी तक यह जानकारी सामने नहीं आ सकी है कि कुत्ते को जंजीर से किसने बांधा था और ये कुत्ता किसका है।

कुत्ते को एनिमल वेलफेयर बोर्ड को सौंपा

घटना की पूरी जानकारी मिलने पर अधिकारियों के निर्देश पर महिला बोगी को रेल कर्मियों ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर सील कर दिया। इसके बाद ट्रेन को करीब 8 बजे आगे के लिए रवाना किया।

इस तरह करीब आधे घंटे तक स्टेशन पर खड़ी रहने के बाद ट्रेन आगे बढ़ी। समस्तीपुर मंडल के डीआरएम ने इस कुत्ते को आरपीएफ, दरभंगा के एनिमल वेलफेयर बोर्ड को सौंप दिया है।

You Might Also Like

बिलासपुर में स्कूल में चाकूबाजी: मामूली विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, दो छात्र घायल

शेरनी बनी मां रीमा, नन्ही बेटी को बचाने जंगली जानवर से भिड़ी, दहशत में गांव

स्टेज 3 कैंसर के मरीज ने लड़की का किया मर्डर

छत से फेंका फिर ईंट-पत्थर से कुचल डाला, पड़ोसी की चादर बनी खून-खराबे की वजह

हाथी के हमले में पति की मौत, मुआवजे के लिए पहुंच गईं 6 पत्नियां – वन विभाग परेशान

Newsdesk Admin 20/08/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article 828 नए प्राचार्यों की काउंसलिंग शुरू: पहले दिन 280 शिक्षकों की पोस्टिंग, बाकी को 23 अगस्त को मिलेगा अवसर
Next Article शेरनी बनी मां रीमा, नन्ही बेटी को बचाने जंगली जानवर से भिड़ी, दहशत में गांव

You Might Also Like

अन्यअपराधघटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

बिलासपुर में स्कूल में चाकूबाजी: मामूली विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, दो छात्र घायल

20/08/2025
अन्यघटना दुर्घटनादेश-दुनिया

शेरनी बनी मां रीमा, नन्ही बेटी को बचाने जंगली जानवर से भिड़ी, दहशत में गांव

20/08/2025
अन्यअपराधट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

स्टेज 3 कैंसर के मरीज ने लड़की का किया मर्डर

20/08/2025
अन्यअपराधदेश-दुनिया

छत से फेंका फिर ईंट-पत्थर से कुचल डाला, पड़ोसी की चादर बनी खून-खराबे की वजह

20/08/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?