CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » महिला को थी कॉफी की ऐसी लत, दिमाग में हो गया ट्यूमर, जानें क्या है मामला

महिला को थी कॉफी की ऐसी लत, दिमाग में हो गया ट्यूमर, जानें क्या है मामला

By Newsdesk Admin 24/03/2025
Share

सीजी भास्कर 24 मार्च बहुत से लोगों को कॉफी पीना बहुत पसंद होता है और वो दिनभर में बिना गिने कई कप कॉफी के पी जाते हैं. हालांकि, हर चीज का संतुलित तरीके सेवन किया जाए तो वो शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाता है. लेकिन अगर किसी भी को हद से ज्यादा कंज्यूम किया जाए तो वो सेहत के लिए नुकसानदायक हो जाती है. इस बीच लंदन की एक 37 साल की महिला का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां कॉफी एडिक्ट इस महिला ने एकदम से कॉफी को पीना बंद कर दिया.ऐसा करने के कुछ समय बाद महिला को बहुत तेज सिरदर्द और ब्रेन फॉग होने लगा.

पहले तो महिला को लगा कि उसने कैफीन को लेना बंद कर दिया है, जिसकी वजह से उसे इन सभी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. मगर फिर स्थिति इस कदर खराब हो गई कि महिला को कई तरह के टेस्ट कराने पड़े, जिसमें ये बात सामने आई कि महिला को ब्रेन कैंसर हो गया है. महिला का नाम एबी फ़ेलथम है और वो कॉफी की इतनी आदी थी कि दिनभर में 12 कप पी जाती थीं. हालांकि, जब उन्होंने कैफीन को पूरी तरह से छोड़ दिया तो उनकी लाइफ में बहुत से बदलाव आए, जिनके लिए वो बिल्कुल भी तैयार नहीं थीं.ग्रेड 3 ऑलिगोडेंड्रोग्लिओमा से पीड़ित हैं एबीजब उसकी दृष्टि एक सीमा तक धुंधली हो गई, वह बिल्कुल भी नहीं देख पा रही थी. ऐसी स्थिति में उन्हें चलने-फिरने के लिए भी किसी न किसी की जरूरत पड़ने लगी, तो एबी ने अपना फुल चेकअप कराया, जिसमें पता चला कि उनकी ऑप्टिक नसों में सूजन हो गई है,

जो उनके दिमाग में दबाव पैदा करने वाली किसी चीज का संकेत था. हालांकि, इसके बाद एबी पहली सर्जरी के लिए गईं. डॉक्टर्स ने उनके दिमाग पर प्रेशर डाल रहे सिस्ट को निकाल दिया.मगर इसके बाद भी एबी की परेशानियां दूर नहीं हुईं. उनका कैंसर इतना एग्रेसिव था कि दो हफ्ते बाद उन्हें फिर से परेशानियां होने लगीं. इसके लिए उनकी एक सर्जरी और हुई, जिसके बाद उन्हें पता चला कि वो लाइलाज ग्रेड 3 ऑलिगोडेंड्रोग्लिओमा से पीड़ित हैं. यह एक प्रकार का ब्रेन ट्यूमर है जिसमें एक व्यक्ति सिर्फ 15 सालों तक ही जीवित रह सकता है.क्या होता है ऑलिगोडेंड्रोग्लिओमा?ऑलिगोडेंड्रोग्लिओमा एक दुर्लभ ब्रेन ट्यूमर है, जो दिमाग और रीढ़ की हड्डी में मौजूद ऑलिगोडेंड्रोसाइट नाम की सेल्स में बनता है.

ये सेल्स न्यूरॉन्स (नसों) के चारों तरफ मायलिन नाम की परत बनाती हैं, जो न्यूरल सिग्नल्स को तेजी से भेजने में मदद करती है. जब इन सेल्स में असामान्य ग्रोथ होने लगती है, तो ट्यूमर बन जाता है. ये ट्यूमर स्लो-ग्रोइंग होता है, लेकिन समय के साथ बढ़ सकता है और ब्रेन फंक्शन पर असर डाल सकता है.ऑलिगोडेंड्रोग्लिओमा के लक्षण ट्यूमर के साइज और लोकेशन पर निर्भर करते हैं. इसके आम लक्षणों में सिरदर्द, दौरे (सीज़र्स), कमजोरी, बोलने या याददाश्त से जुड़ी दिक्कतें शामिल हो सकती हैं. इसका डायग्नोसिस MRI और बायोप्सी से किया जाता है.

इलाज के लिए सर्जरी, रेडिएशन और कीमोथेरेपी का इस्तेमाल किया जाता है. सही समय पर इलाज मिलने से मरीज की लाइफ क्वालिटी बेहतर हो सकती है.ऑलिगोडेंड्रोग्लिओमास होने का क्या कारण है?ऑलिगोडेंड्रोग्लिओमा का सही कारण अब तक पूरी तरह से पता नहीं चला है, लेकिन यह तब होता है जब ब्रेन की ऑलिगोडेंड्रोसाइट सेल्स में जेनेटिक म्यूटेशन आ जाते हैं. खासतौर पर, IDH1 और IDH2 नाम के जीन में बदलाव और 1p/19q को-डिलेशन नामक जेनेटिक परिवर्तन इससे जुड़े होते हैं. ये म्यूटेशन सेल्स को अनियंत्रित रूप से बढ़ने और ट्यूमर बनाने के लिए ट्रिगर कर सकते हैं. हालांकि, यह म्यूटेशन किन कारणों से होता है, इस पर अभी भी रिसर्च जारी है.

कुछ रिस्क फैक्टर्स इसे बढ़ा सकते हैं, जैसे रेडिएशन एक्सपोजर, जेनेटिक प्रेडिस्पोजिशन और कुछ केमिकल्स के संपर्क में आना. हालांकि, लाइफस्टाइल फैक्टर्स जैसे डाइट या स्ट्रेस को इस ट्यूमर के सीधे कारण के रूप में नहीं देखा जाता. अधिकतर मामलों में, ऑलिगोडेंड्रोग्लिओमा बिना किसी स्पष्ट कारण के विकसित हो जाता है, इसलिए इसे रोकने के लिए कोई निश्चित तरीका फिलहाल मौजूद नहीं है.

You Might Also Like

Bhilai Chemical Leak: पाइपलाइन फटने से फैला जहरीला धुआं, सुरक्षा लापरवाही पर उठे बड़े सवाल

Ghar Wapsi Korba: हनुमंत कथा में 583 लोगों की वापसी का दावा, धीरेंद्र शास्त्री का धर्मांतरण पर बड़ा बयान

Financial Year Changes 2026: जेब पर असर या राहत? टोल महंगा, टैक्स आसान, छत्तीसगढ़ में बड़ी राहत

Khelo Masters Games 2026: छत्तीसगढ़ का जलवा, एथलेटिक्स में 82 मेडल के साथ बना दबदबा

Israel Lebanon conflict : ‘जंग का खौफनाक सच’…लेबनान में फिर गिरे 4 सैनिक, अब तक बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा

Newsdesk Admin 24/03/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Illegal Scrap Transport Raigarh: तमनार चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई, 13 टन कबाड़ जब्त, ट्रक सीज

रायगढ़ जिले में अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने…

Summer Special Train Timing: यात्रियों के लिए राहत, 2 अप्रैल से बदलेगा शेड्यूल, छत्तीसगढ़ के स्टेशनों पर नई टाइमिंग लागू

गर्मियों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे…

Naxal Dump Bijapur: जंगल में दबा ‘खजाना’ उजागर, 7 किलो सोना-3 करोड़ कैश बरामद, 34 नक्सलियों की घर वापसी

बीजापुर के घने जंगलों में छिपा हुआ एक…

Bhilai Chemical Leak: पाइपलाइन फटने से फैला जहरीला धुआं, सुरक्षा लापरवाही पर उठे बड़े सवाल

भिलाई के हथखोज इंडस्ट्रियल एरिया में (Bhilai Chemical…

Weather Alert Chhattisgarh: बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का खतरा, गर्मी से मिलेगी राहत

छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ली है,…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Khelo Masters Games 2026: छत्तीसगढ़ का जलवा, एथलेटिक्स में 82 मेडल के साथ बना दबदबा

31/03/2026
Israel Lebanon conflict
देश-दुनिया

Israel Lebanon conflict : ‘जंग का खौफनाक सच’…लेबनान में फिर गिरे 4 सैनिक, अब तक बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा

31/03/2026
Donald Trump Statement
देश-दुनिया

Donald Trump Statement : ‘अब खुद लड़ो!’ ट्रंप का बड़ा बयान… ब्रिटेन को सुनाई खरी-खरी, दुनिया में बढ़ा तनाव

31/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

BCom LLB Result Controversy: 25.86% रिजल्ट पर बवाल, ‘एब्सेंट’ और जीरो नंबर से भड़के छात्र, यूनिवर्सिटी घिरी

31/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?