CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मोबाइल नंबर ब्लॉक करने पर भड़का युवक, घर में घुसकर युवती की कर दी बेरहमी से हत्या

मोबाइल नंबर ब्लॉक करने पर भड़का युवक, घर में घुसकर युवती की कर दी बेरहमी से हत्या

By Newsdesk Admin
18/08/2025
Share

कुसमी (छत्तीसगढ़)। प्रदेश से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। कुसमी थाना क्षेत्र के ग्राम हर्री में एक युवक ने युवती के मोबाइल नंबर ब्लॉक करने पर गुस्से में आकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। आरोपी ने धारदार हथियार से हमला कर 22 वर्षीय युवती हेमंती लकड़ा की जान ले ली।

Contents
  • खेत से लौटे पिता ने देखा खौफनाक मंजर
  • जबरन बातचीत की कोशिश से परेशान थी युवती
  • पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
  • जांच में जुटी पुलिस

खेत से लौटे पिता ने देखा खौफनाक मंजर

पीड़िता के पिता मनरूप लकड़ा ने बताया कि 12 अगस्त की दोपहर वह खेत में काम करने के बाद भैंस चराने गए थे। घर लौटने पर उन्होंने देखा कि बेटी खून से लथपथ जमीन पर पड़ी है। युवती के सीने पर चाकू से कई वार किए गए थे। पास में ही खून से सना चाकू पड़ा मिला।

जबरन बातचीत की कोशिश से परेशान थी युवती

परिजनों के अनुसार गांव का चंदर सोनवानी (39 वर्ष) हेमंती से जबरन बातचीत करने की कोशिश करता था। करीब 20 दिन पहले उसने युवती का गला दबाने और मोबाइल छीनने की कोशिश भी की थी। लगातार परेशानियों से तंग आकर हेमंती ने आरोपी का मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया और उससे दूरी बना ली थी। इसी बात से नाराज़ होकर युवक ने यह खौफनाक कदम उठाया।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

हत्या के बाद चंदर सोनवानी फरार हो गया था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 16 अगस्त को ग्राम उमको से उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली है।

जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और ग्रामीण आक्रोशित हैं।

दुर्ग के पत्रकार ओम प्रकाश पाल का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार
AI Data Center Raipur : भारत का पहला AI डेटा सेंटर पार्क नवा रायपुर में, छत्तीसगढ़ की डिजिटल क्रांति की नई पहचान
Scholarship Scheme : अर्थाभावग्रस्त कलाकारों और छात्रों के लिए छात्रवृत्ति योजना, संस्कृति विभाग ने आवेदन आमंत्रित किए
Karnataka Gold Smuggling Case : कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या के पिता DGP रामचंद्र राव के खिलाफ जांच के आदेश
Chhattisgarh Rain Update : बारिश की रफ्तार थमी, जलाशय हुए फुल! 25 बांधों में 90% से ज्यादा पानी, महानदी उफान पर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Balrampur Bribe Case : 22 हजार की रिश्वत लेते सिविल सप्लाई का सहायक प्रबंधक गिरफ्तार
Balrampur Bribe Case : 22 हजार की रिश्वत लेते सिविल सप्लाई का सहायक प्रबंधक गिरफ्तार

करीब 11.39 लाख रुपए के भुगतान के बदले…

Cyber Fraud
Cyber Fraud : मुंगेली में पेंशनरों से लेकर ग्रामीणों तक पहुंची पुलिस, साइबर ठगी से बचने के बताए तरीके

जिले में साइबर ठगी के बढ़ते मामलों को…

BSP Scrap Case : विधायक रिकेश सेन की मुहिम रंग लाई, अब CBI करेगी 250 टन लोहा चोरी की जांच
BSP Scrap Case : विधायक रिकेश सेन की मुहिम रंग लाई, अब CBI करेगी 250 टन लोहा चोरी की जांच

भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP Scrap Case)  में सामने…

Minor Case
Minor Case : सरगुजा में नाबालिग को बुलाकर मारपीट का आरोप, धमकी देने के मामले में तीन युवक गिरफ्तार

सीतापुर में 16 वर्षीय नाबालिग के साथ मारपीट…

Elephant Crop Damage : रायगढ़ में हाथियों का उत्पात, 16 किसानों की धान की फसल रौंदी
Elephant Crop Damage : रायगढ़ में हाथियों का उत्पात, 16 किसानों की धान की फसल रौंदी

16 किसानों की फसल का नुकसान (Elephant Crop…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?