CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » फर्जी IB अफसर बन चालान से बचना चाहता था युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

फर्जी IB अफसर बन चालान से बचना चाहता था युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By Newsdesk Admin 01/09/2025
Share

सीजी भास्कर, 01 सितम्बर। राजधानी रायपुर की पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है, जो खुद को इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) अधिकारी बताकर चालान से बचने की कोशिश कर रहा था।

Contents
चेकिंग के दौरान हुआ खुलासाभोपाल में बुर्का पहनकर की थी जासूसीसोशल मीडिया पर भी झूठा रौबजेल भेजा गया आरोपी

युवक ने पुलिस के सामने नकली आईडी कार्ड दिखाया, लेकिन जांच में उसकी पोल खुल गई।

चेकिंग के दौरान हुआ खुलासा

31 अगस्त को रायपुर के चंदनडीह चौक, नंदनवन जीई रोड पर पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी।

इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक स्कूटी को रोका गया।
  • चालक ने अपना नाम विशाल कुमार (29) बताया।
  • स्थायी पता भोपाल का और अस्थायी पता रायपुर का बताया।
  • चालान की कार्रवाई शुरू होते ही उसने खुद को IB का असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर बताया।

युवक ने पहचान पत्र दिखाकर पुलिस पर रौब जमाने की कोशिश की।

लेकिन पुलिस को आईडी कार्ड और उसके व्यवहार पर शक हुआ।

जब आईडी की जांच की गई तो वह पूरी तरह फर्जी निकला। इसके बाद आमानाका पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

भोपाल में बुर्का पहनकर की थी जासूसी

जांच में सामने आया कि यही युवक भोपाल में एक अजीबो गरीब घटना का हिस्सा रह चुका है।

  • अक्टूबर 2024 में वह अपने दो दोस्तों के साथ बुर्का पहनकर होने वाले ससुराल गया।
  • वहां उसने महिला की आवाज निकालकर अपने ससुर से बात की।
  • बुर्के के नीचे पहने जूतों ने उसकी पहचान खोल दी।

इसके बाद मोहल्ले वालों ने तीनों की अर्धनग्न कर बेल्ट और डंडों से पिटाई कर दी थी।

युवक को शक था कि उसके ससुर दूसरी महिलाओं से संबंध रखते हैं और बेटी की शादी के पैसे किसी और पर खर्च कर सकते हैं। इसी वजह से वह जासूसी करने गया था।

सोशल मीडिया पर भी झूठा रौब

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी विशाल ने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी कार्ड के साथ तस्वीरें अपलोड की थीं।

उसने अपने प्रोफाइल में खुद को “Ministry of Home Affairs” से जुड़ा हुआ बताया था।

जेल भेजा गया आरोपी

फिलहाल आमानाका पुलिस ने विशाल कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और फर्जी पहचान पत्र रखने की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

कोर्ट में पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

You Might Also Like

Money Laundering Case : पूर्व सीएम भूपेश के बेटे चैतन्य की मुश्किलें बढ़ी, हाई कोर्ट से जमानत याचिका खारिज

Bee Attack Incident : मधुमक्खियों का 5 श्रमिकों पर हमला, 100-150 डंक मारे, जान बचाने नाले में कूदी महिलाएं

Prisoner Escape Case : हत्या का दोषी कैदी फरार, चार जेल प्रहरी बर्खास्त

Custody Escape Case : आत्महत्या के लिए उकसाने वाला मुख्य आरोपित थाने से फरार

Digital Registry Reform : दिवाली पर छत्तीसगढ़ सरकार की बड़ी सौगात, कृषि भूमि की रजिस्ट्री अब बिना ऋण पुस्तिका के

Newsdesk Admin 01/09/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Car Sales on Dhanteras
Car Sales on Dhanteras : बम-बम हुआ कार बाजार! धनतेरस पर Maruti ने बेचेगी 50,000 कारें, Hyundai ने भी पकड़ी रफ्तार

सीजी भास्कर, 19 अक्टूबर। इस बार की दिवाली…

India vs Australia
India vs Australia : कमबैक मैच में नहीं चला ROKO का जादू… शुभमन गिल ने भी किया निराश, कोहली तो बना गए शर्मनाक रिकॉर्ड

सीजी भास्कर, 19 अक्टूबर। भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया…

Money Laundering Case
Money Laundering Case : पूर्व सीएम भूपेश के बेटे चैतन्य की मुश्किलें बढ़ी, हाई कोर्ट से जमानत याचिका खारिज

सीजी भास्कर, 19 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री…

Bribery Case Investigation
Bribery Case Investigation : 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ा गया कॉन्स्टेबल सस्पेंड, DSP हेडक्वार्टर करेंगे जांच

सीजी भास्कर, 19 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले…

Bee Attack Incident : मधुमक्खियों का 5 श्रमिकों पर हमला, 100-150 डंक मारे, जान बचाने नाले में कूदी महिलाएं

सीजी भास्कर, 19 अक्टूबर। मधुमक्खियों (Bee Attack Incident)…

You Might Also Like

Money Laundering Case
छत्तीसगढ़

Money Laundering Case : पूर्व सीएम भूपेश के बेटे चैतन्य की मुश्किलें बढ़ी, हाई कोर्ट से जमानत याचिका खारिज

19/10/2025
छत्तीसगढ़

Bee Attack Incident : मधुमक्खियों का 5 श्रमिकों पर हमला, 100-150 डंक मारे, जान बचाने नाले में कूदी महिलाएं

19/10/2025
Prisoner Escape Case
छत्तीसगढ़

Prisoner Escape Case : हत्या का दोषी कैदी फरार, चार जेल प्रहरी बर्खास्त

19/10/2025
Custody Escape Case
अपराधछत्तीसगढ़

Custody Escape Case : आत्महत्या के लिए उकसाने वाला मुख्य आरोपित थाने से फरार

18/10/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?