CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘देश में नहीं है खाद्य पदार्थों की कोई कमी…चिंता न करें लोग’, PAK से बढ़ते तनाव के बीच सरकार का आश्वासन

‘देश में नहीं है खाद्य पदार्थों की कोई कमी…चिंता न करें लोग’, PAK से बढ़ते तनाव के बीच सरकार का आश्वासन

By Newsdesk Admin
10/05/2025
Share

10 मई 2025 : पाकिस्तान से बढ़ते तनाव के बीच कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने एक बयान जारी कर लोगों से खाद्यान्न उपलब्धता के बारे में चिंता न करने की अपील की है. मंत्रालय का कहना है कि देश में वर्तमान स्थिति को देखते हुए हम पूरी तरह से तैयार हैं. हमारे पास धान, गेहूं, दालों, फल और सब्जियों की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है.

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्रालय ने शनिवार को देशभर के नागरिकों को आश्वासन देते हुए एक पत्र जारी कर जारी किया है. मंत्रालय द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि वर्तमान परिस्थिति में देश की खाद्य सुरक्षा को लेकर किसी भी नागरिक को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है.

‘पर्याप्त मात्रा में हैं अनाज, दाल और फल’

पत्र में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने कहा कि हमारे पास धान, गेहूं, दालों, फल और सब्जियों की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है. देशभर में किसानों से फसल की खरीदी सुचारू रूप से जारी है और अनाज से लेकर बागवानी तक सभी क्षेत्रों में उत्पादन लक्ष्य से ऊपर है.
https://twitter.com/JoshiPralhad/status/1920795124226769044

पत्र में आगे लिखा है कि हर खेत तक जरूरी जानकारी, संसाधन और समर्थन पहुंचाने की दिशा में सतत समीक्षा और समन्वय किया जा रहा है. किसान वैज्ञानिक और प्रशासन तीनों एकजुट हैं. साथ ही केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भरोसा दिया है कि हमारी तैयारियां पूरी है.

हमारे पास है जरूरत से ज्यादा स्टॉक: प्रह्लाद जोशी

इससे पहले शुक्रवार को केंद्रीय केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने एक बयान जारी कर बताया कि देश में जरूरी चीजों की कोई कमी नहीं है, पूरे देश पर्याप्त स्टॉक मौजूद है.

‘बाजार में न लगाए भीड़’

उन्होंने कहा, ‘मैं सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हमारे पास वर्तमान में सामान्य आवश्यकता से कई गुना अधिक स्टॉक उपलब्ध है. चाहे वह चावल, गेहूं, या चना, तूर, मसूर, या मूंग जैसी दालें हों. बिल्कुल कोई कमी नहीं है और नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे घबराएं नहीं या खाद्य अनाज खरीदने के लिए बाजारों में भीड़ न लगाएं.’

जमाखोरी करने वालों पर होगी कार्रवाई

साथ ही उन्होंने अपनी एक्स पोस्ट में कहा, ‘देश में खाद्य स्टॉक के बारे में प्रचारित संदेशों पर विश्वास न करें. हमारे पास आवश्यक मानकों से कई अधिक खाद्य स्टॉक है. भाम्रक संदेशों पर ध्यान न दे. आवश्यक वस्तुओं के व्यापार में शामिल व्यापारियों, थोक विक्रेताओं, खुदरा विक्रेताओं या व्यावसायिक संस्थाओं को कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ सहयोग करने का निर्देश दिया जाता है. जमाखोरी या स्टॉक पाइलिंग में शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी.’

बरेली में पुलिस चौकी प्रभारी और दो सिपाहियो पर दर्ज़ हुई FIR , अपहरण सहित कई बड़े आरोप
Keir Starmer Resignation : PM कीर स्टार्मर पर इस्तीफे का दबाव, 100 से ज्यादा सांसदों ने उठाई पद छोड़ने की मांग
Controversial statement of Bhim Army chief Chandrashekhar Azad : “विधायक को जूतों से मारना चाहिए”
Red Fort Blast Delhi : दिल्ली में लाल किले के पास कार में जोरदार धमाका, 8 की मौत और कई घायल
मुंबई राउंडटेबल में योगी सरकार को मिला निवेशकों का भरोसा, यूपी में होंगे हजारों करोड़ के निवेश

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

PM Modi
PM Modi : पीएम मोदी बोले, भारत ने दुनिया को सस्ती दवाएं और प्रतिभा दी, बदले में कुछ नहीं मांगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में ब्लूमबर्ग न्यू…

Ambikapur Police : रसोइये पर फेंका गर्म खाना, गार्ड को कमरे में किया बंद, प्लेस ऑफ सेफ्टी से 6 बालक फरार
Ambikapur Police : रसोइये पर फेंका गर्म खाना, गार्ड को कमरे में किया बंद, प्लेस ऑफ सेफ्टी से 6 बालक फरार

पुलिस (Ambikapur Police)  ने तलाश शुरू की। छह…

Noise Pollution Bill : 50 हजार जुर्माना देकर रातभर बजा सकेंगे DJ! कोलाहल विधेयक पर पर्यावरणविद् ने उठाए 10 सवाल
Noise Pollution Bill : 50 हजार जुर्माना देकर रातभर बजा सकेंगे DJ! कोलाहल विधेयक पर पर्यावरणविद् ने उठाए 10 सवाल

कोलाहल नियंत्रण विधेयक (Noise Pollution Bill) अभी प्रारूप…

Python Surgery : स्नेकमैन 250 किमी दूर ले गया अजगर, 3 घंटे की सर्जरी में निकाला ट्यूमर
Python Surgery : स्नेकमैन 250 किमी दूर ले गया अजगर, 3 घंटे की सर्जरी में निकाला ट्यूमर

सरगुजा के स्नेकमैन सत्यम द्विवेदी ने मिसाल पेश…

CG Assistant Teacher Vacancy : हाईकोर्ट के आदेश से बदले नियम, अब दिव्यांग अभ्यर्थी भी कर सकेंगे आवेदन
CG Assistant Teacher Vacancy : हाईकोर्ट के आदेश से बदले नियम, अब दिव्यांग अभ्यर्थी भी कर सकेंगे आवेदन

सहायक शिक्षक भर्ती में बदलाव (CG Assistant Teacher…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?