CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » शादी समारोह में मचा हड़कंप : खाना खाने से फूड पाइजनिंग का शिकार हुए 200 से ज्यादा बाराती, घराती

शादी समारोह में मचा हड़कंप : खाना खाने से फूड पाइजनिंग का शिकार हुए 200 से ज्यादा बाराती, घराती

By Newsdesk Admin 12/11/2024
Share

सीजी भास्कर, 12 नवंबर। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आसीवन थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में एक वैवाहिक समारोह के दौरान दूषित खीर खाने से सौ से ज्यादा लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया। कुछ को परिजन संडीला, लखनऊ आदि जगह लेकर गए है। एक साथ सैकड़ों लोगों को फूड प्वाजनिंग की जानकारी होने पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।

आसीवन क्षेत्र के मजरा रसूलपुर निवासी अबरार की पुत्री की बारात सोमवार दोपहर सफीपुर क्षेत्र के उनवा गांव से आई थी। वैवाहिक कार्यक्रम के साथ खाना चल रहा था। लगभग दो घंटे बाद दो सौ बारातियों व घरातियों की हालत अचानक बिगड़ गई। इससे अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने निजी साधनों से बीमारों को कुरसठ के प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराया। कुछ लोग लखनऊ और संडीला ले गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शादी में बनी खीर खाने से लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए।

प्राथमिक उपचार के बाद करीब 80 लोगों को डॉक्टरों ने उनके घर भेज दिया जबकि 20 लोगों की हालत में कोई खास सुधार नहीं हुआ, जिन्हें परिजन बेहतर इलाज के लिए विभिन्न निजी अस्पतालों में लेकर चले गए । डॉक्टरों ने फूड प्वाइजनिंग का कारण खीर में इस्तेमाल किया गया खोवा होने की आशंका जताई है। हालांकि अब तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

You Might Also Like

SIT Kumaraswamy News : कांग्रेस सरकार ने केंद्रीय मंत्री के खिलाफ जांच के लिए एसआइटी का किया गठन…सुप्रीम कोर्ट ने लगाई अंतरिम रोक…

5 गवाहों की गवाही बाद कोर्ट ने नाबालिग बेटी से रेप के दोषी पिता को सुनाई कड़ी सजा

लालू यादव का शंखनाद ‘हर हाल में तेजस्वी होंगे CM’ क्या कांग्रेस देगी साथ?

थरूर का ट्रंप-पाक बैठक पर तीखा वार: ‘आतंकवाद भेजने वालों और खदेड़ने वालों में समानता नहीं, मध्यस्थता का सवाल ही नहीं

चाकू से हमला कर भिलाई में रूपये लूट भागने वाले आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

TAGGED: Breaking news, Unnao news, Uttar pradesh breaking news
Newsdesk Admin 12/11/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article मुकेश चंद्राकर गंगा घाट बैकुंठ धाम में डुबकी लगाकर अपने तन मन को पवित्र करें-राजेंद्र अरोरा
Next Article आठवां वेतन आयोग शीघ्र लागू होने के संकेत, मोदी कैबिनेट में हुई चर्चा, जानिए कितनी बढ़ेगी सैलरी

You Might Also Like

देश-दुनिया

SIT Kumaraswamy News : कांग्रेस सरकार ने केंद्रीय मंत्री के खिलाफ जांच के लिए एसआइटी का किया गठन…सुप्रीम कोर्ट ने लगाई अंतरिम रोक…

19/06/2025
अपराधघटना दुर्घटनाट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

5 गवाहों की गवाही बाद कोर्ट ने नाबालिग बेटी से रेप के दोषी पिता को सुनाई कड़ी सजा

19/06/2025
देश-दुनियाराजनीतिराज्य

लालू यादव का शंखनाद ‘हर हाल में तेजस्वी होंगे CM’ क्या कांग्रेस देगी साथ?

19/06/2025
देश-दुनियाराजनीति

थरूर का ट्रंप-पाक बैठक पर तीखा वार: ‘आतंकवाद भेजने वालों और खदेड़ने वालों में समानता नहीं, मध्यस्थता का सवाल ही नहीं

19/06/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2024 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?