CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘चोर दंपत्ति’ गिरफ्तार : पति बाइक चलाता, पत्नी छीनती चेन, ऐसे करते थे लूट..!

‘चोर दंपत्ति’ गिरफ्तार : पति बाइक चलाता, पत्नी छीनती चेन, ऐसे करते थे लूट..!

By Newsdesk Admin 30/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 30 जून। एक शादीशुदा दंपत्ति (couple) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी की पहचान राहुल उर्फ मोटा (30) के रूप में हुई है।

Contents
300 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालाआरोपियों से स्कूटर, सोने की चेन बरामद

वो अपनी पत्नी के साथ मिलकर पहले दोपहिया वाहन चुराता, फिर उसका इस्तेमाल कर सोने की चेन छीनने का काम करता था। दिल्ली के रानी बाग इलाके में चेन स्नैचिंग और वाहन चोरी का यह आरोपी पुलिस से बचने वाहन सड़क किनारे छोड़ देता था।

पुलिस हिरासत में दोनों से पूछताछ हो रही है।

पुलिस उपायुक्त (बाहरी) सचिन शर्मा ने बताया कि 25 जून को एक महिला ने रानी बाग थाने में शिकायत दर्ज कराई कि एक बाइक सवार महिला और पुरुष ने उसकी सोने की चेन छीन ली।

पीड़ित महिला ऋषि नगर के पास एक एरोबिक्स सेंटर जा रही थी। उसी समय स्कूटी पर चोर उसके पास आए। आरोपी महिला गुलाबी सूट पहने हुए थी। उसने पीड़िता के गले से चेन खींची और उसके पति ने तेजी से बाइक को भगा दिया। 

300 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला

इस मामले में रानी बाग थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया इसके बाद पुलिस की टीम क्राइम सीन की जांच करने के साथ आसपास लगे 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला।

इस दौरान पुलिस को एक स्कूटी दिखी, जो पीड़ित महिला द्वारा बताए गए विवरण से मेल खा रही थी. पुलिस स्कूटी का पंजीकरण नंबर का पता लगाया।

मुखबिर ने आरोपियों की पहचान कर ली। इसके बाद पता चला कि वो स्कूटी निहाल विहार से चोरी हुई थी। उसी दिन चोरी का केस भी दर्ज किया गया था।

पुलिस ने सीसीटीवी के जरिए आरोपियों की गतिविधि पर नजर रखनी शुरू कर दी। इस दौरान उनको सुराग मिला, जो उन्हें नांगलोई तक ले गया।

एक स्थानीय मुखबिर ने आरोपियों की पहचान कर ली। उसने बताया कि सुल्तानपुरी निवासी राहुल उर्फ मोटा अपनी पत्नी के साथ चोरी की घटना को अंजाम दे रहा है।

आरोपियों से स्कूटर, सोने की चेन बरामद

डीसीपी ने बताया कि पुलिस की सक्रियता देखकर आरोपी उत्तम नगर के हस्तसाल में छिप गए. लेकिन पुलिस ने उनको ट्रैक करके पकड़ लिया। उनके पास से झपट मारी के लिए इस्तेमाल किया गया।

एक चोरी का स्कूटर और 20 ग्राम वजन की एक सोने की चेन बरामद की गई। पुलिस की पूछताछ में मुख्य आरोपी राहुल ने 10 मामलों में शामिल होने की बात स्वीकार की है। उसकी पत्नी के खिलाफ पहले से पांच केस दर्ज हैं।

You Might Also Like

SAIL New Chairman: डॉ. अशोक कुमार पांडा बनेंगे सेल के नए CMD, इंटरव्यू के बाद नाम पर लगी मुहर

Suicide Note Case: पेंटर की मौत ने लिया नया मोड़, सुसाइड नोट में ब्लैकमेलिंग और सट्टा गिरोह के गंभीर आरोप

Hamals Employment Crisis: हथखोज में 400 हमाल परिवारों पर टूटा रोजी-रोटी का संकट, गोदाम ठप होने से बढ़ी परेशानी

Attempt to Murder Case: शराब के पैसे नहीं देने पर व्यापारी पर ब्लेड से हमला, शहर में सनसनी

Payment Dispute Case: भुगतान अटका तो ठेकेदार का फूटा गुस्सा, आत्मदाह की चेतावनी से सरगुजा प्रशासन में हलचल

Newsdesk Admin 30/06/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

SAIL New Chairman: डॉ. अशोक कुमार पांडा बनेंगे सेल के नए CMD, इंटरव्यू के बाद नाम पर लगी मुहर

नई दिल्ली/भिलाई, 28 मार्च। देश की प्रमुख स्टील…

MPT Testing Facility: बीएसपी में शुरू हुई आधुनिक एमपीटी जांच सुविधा, रेल गुणवत्ता में होगा बड़ा सुधार

भिलाईनगर, 28 मार्च। भिलाई इस्पात संयंत्र में आधुनिक…

Suicide Note Case: पेंटर की मौत ने लिया नया मोड़, सुसाइड नोट में ब्लैकमेलिंग और सट्टा गिरोह के गंभीर आरोप

भिलाई नगर, 28 मार्च। स्मृति नगर चौकी क्षेत्र…

Hamals Employment Crisis: हथखोज में 400 हमाल परिवारों पर टूटा रोजी-रोटी का संकट, गोदाम ठप होने से बढ़ी परेशानी

भिलाईनगर, 28 मार्च। औद्योगिक क्षेत्र हथखोज में एक…

Train Extra Coach Update: शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में बढ़े डिब्बे, कंफर्म टिकट की उम्मीद हुई मजबूत

सीजी भास्कर, 28 मार्च। यात्रियों की बढ़ती भीड़…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

SAIL New Chairman: डॉ. अशोक कुमार पांडा बनेंगे सेल के नए CMD, इंटरव्यू के बाद नाम पर लगी मुहर

28/03/2026
अपराधछत्तीसगढ़

Attempt to Murder Case: शराब के पैसे नहीं देने पर व्यापारी पर ब्लेड से हमला, शहर में सनसनी

28/03/2026
अपराधघटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Bomb Threat News: बिलासपुर जिला कोर्ट को तीसरी बार उड़ाने की धमकी, सर्च ऑपरेशन में कुछ नहीं मिला

28/03/2026
अपराधघटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Lightning Strike Alert: सरगुजा में आकाशीय बिजली का कहर, बच्ची की मौत; छत्तीसगढ़ में बदला मौसम मिजाज

28/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?