CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बिलासपुर में सूने मकानों में घुसे चोर:चार-धाम की यात्रा पर है परिवार, दो घरों से चार नकाबपोश चोरों ने लाखों का सामान किया पार

बिलासपुर में सूने मकानों में घुसे चोर:चार-धाम की यात्रा पर है परिवार, दो घरों से चार नकाबपोश चोरों ने लाखों का सामान किया पार

By Newsdesk Admin
24/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 24 मई |

बिलासपुर में चोरों ने रिहायशी कॉलोनी के दो सूने मकानों को निशाना बनाया। खिड़की तोड़कर घर में घुसे चोरों ने कमरों की तलाशी ली, फिर जेवर, कीमती सामान और कैश समेत लाखों का सामान पार कर दिया। घटना सरकंडा के पॉश कॉलोनी महावीर सिटी और गणेश वैली की है। नकाबपोश चोरों का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।

दरअसल, 21 मई की रात चोर गिरोह ने सरकंडा के क्षेत्र के मोपका स्थित दो कॉलोनी के सूने मकानों पर धावा बोल दिया। यहां रहने वाले पंकज सुरेश पाणी परिवार समेत शादी में महाराष्ट्र गए थे। इस दौरान चोर उनके घर की खिड़की तोड़ कर अंदर घुस गए।

ग्राउंड फ्लोर में पांच बेडरूम के दरवाजों का सेंट्रल लॉक तोड़ा। ड्रेसिंग में रखे पर्स से 10 हजार रुपए कैश, टाइटन की घड़ी और अन्य कीमती सामान ले गए। उन्होंने चोरी की जानकारी पुलिस को दी, जिस पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

चार धाम की यात्रा पर है परिवार

इस गैंग ने मोपका के ही महावीर सिटी के एक सूने मकान को भी निशाना बनाया। यहां भी खिड़की तोड़ कर चोर घर में घुसे और कई कीमती सामान चोरी कर ले गए। परिवार के सदस्य चार धाम की यात्रा पर हैं। इसलिए अब तक चोरी हुए सामान की रिपोर्ट थाने में दर्ज नहीं कराई जा सकी है।

बताया जा रहा है कि घर से चोरों ने सोने-चांदी के गहनों समेत लाखों का सामान पार कर दिया है। हालांकि, इसकी जानकारी परिवार के लौटने के बाद होगी।

चोरों का सीसीटीवी वीडियो आया सामने

चोरी की जानकारी मिलते ही गुरुवार को पुलिस जांच करने पहुंची। गणेश वैली और महावीर सिटी में चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। दरअसल, जिस मकान में चोरी हुई है उसके घर के बाहर भी सीसीटीवी कैमरा लगा है।

सीसीटीवी वीडियो में सभी युवक मुंह में गमछा बांधे नजर आ रहे हैं। उनकी पीठ पर बैग है। एक सदस्य दीवार फांदते हुए नजर आ रहा है। फुटेज सामने आने के बाद पुलिस यह तक नहीं बता पा रही कि गिरोह बाहर का या लोकल। हालांकि पुलिस संदेहियों की तलाश कर रही है।

23 दिन के भीतर 6 कालोनियों में हुई वारदात

सरकंडा क्षेत्र में महीने के पिछले 23 दिनों में चोरों ने 6 पॉश कॉलोनियों में धावा बोला है। इसमें जैन मंदिर सहगल गली में ओम प्रकाश मनचंदा के घर 80 हजार कैश और जेवर समेत एक लाख की चोरी, रॉयल पैलेस के सामने बैंक कर्मी के घर से घरेलू सामान, एसईसीएल कॉलोनी, प्रतीक्षा विहार में चोरियां हुई हैं। इनमें से एक भी आरोपी अब तक नहीं पकड़ा जा सका है।

रैकी के बाद चोरी की आशंका

जिस तरीके से चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। इससे आशंका जताई जा रही है कि गैंग के सदस्यों ने पहले दिन में सूने मकानों की रेकी की है। जिसके बाद मकान में ताला लगे देखकर चोरी की योजना बनाई है। ऐसे में पुलिस आसपास के इलाकों के सीसीटीवी वीडियो की भी जांच कर रही है ताकि, दिन में घूमने वाले संदेहियों की पहचान की जा सके।

एनिवर्सरी सेलिब्रेशन के दौरान आईस्क्रीम वाले से मारपीट, वीडियो बना रहे युवक को भी पीटा; कांस्टेबल पर लगे आरोप…
कियोस्क संचालक ने KYC के नाम पर फिंगरप्रिंट लिए, खाते से 42 लाग निकाल कर भागा, उड़ीसा से पकड़ाया
Paddy Procurement Control Room : धान खरीदी पर निगरानी के लिए जिला नियंत्रण कक्ष सक्रिय, तीन दिन में सुलझेंगी शिकायतें
CAF Recruitment Protest: नौकरी की आस में उबाल, HM हाउस के बाहर कैंडिडेट्स और पुलिस आमने-सामने
Crime News : ग्रेजुएशन की फर्जी डिग्री से पुलिस विभाग में ले ली नौकरी 🛑 दो कांस्टेबल्स के खिलाफ जुर्म दर्ज 🛑 अग्रिम जांच में जुटी पुलिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mor Gaon Mor Pani
Mor Gaon Mor Pani : 1610 करोड़ के जल संरक्षण अभियान से बदलेगा गांवों का भविष्य

सीजी भास्कर, 07 जून :  जलवायु परिवर्तन, अनिश्चित…

INDIA Alliance Meeting
INDIA Alliance Meeting : कांग्रेस से नाराज CPI (M) का बड़ा फैसला, मतभेदों के बावजूद बैठक में होगी शामिल

सीजी भास्कर, 07 जून :  केरल विधानसभा चुनाव…

IND vs AFG Test
IND vs AFG Test : अफगानिस्तान के गेंदबाज बेबस, भारत ने 564 रन बनाकर पारी घोषित की

सीजी भास्कर, 07 जून : भारत और अफगानिस्तान  (IND…

Durg Violence News
Durg Violence News : बच्चों की कहासुनी बनी खूनी संघर्ष की वजह, घर में घुसकर हमला, 7 घायल

सीजी भास्कर, 07 जून :  दुर्ग के सिद्धार्थनगर…

WhatsApp View Once Text feature : निजी मैसेज रहेंगे और ज्यादा सुरक्षित

सीजी भास्कर, 07 जून। दुनिया के सबसे लोकप्रिय…

You Might Also Like

अपराधछत्तीसगढ़

Fake IAS Scam Bemetara: DM बनकर लाखों की ठगी, फर्जी अफसर की पोल खुली

24/02/2026
अपराधट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्ग

दुर्ग जिले में 3-3 मर्डर ने उड़ाई पुलिस महकमे की नींद, एक आरोपी गिरफ्तार, चप्पा चप्पा छान रही पुलिस

08/12/2024
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्डराजनीतिराज्य

वायरल विडियो पर भड़के भूपेश, कहा – “मुख्यमंत्री जी…! आप कुछ भी हो सकते हैं पर भगवान नहीं हो सकते” देखिए विडियो जिससे गरमा गई है छत्तीसगढ़ की सियासत

11/01/2025
ट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्गराज्य

पवन सिंह BJMTUC के जिलाध्यक्ष बने, बधाइयों का लगा तांता

14/08/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?