CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » केंद्र की इस योजना की यूपी में धूम, 10 लाख आवेदनों के बाद योगी सरकार ने लिया अहम फैसला

केंद्र की इस योजना की यूपी में धूम, 10 लाख आवेदनों के बाद योगी सरकार ने लिया अहम फैसला

By Newsdesk Admin 10/04/2025
Share

10 अप्रैल 2025 :

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उत्तर प्रदेश प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, पीएम कुसुम योजना और गेहूं खरीद जैसे अभियानों में देशभर में सबसे बेहतर प्रदर्शन करेगा. उन्होंने कहा कि सरकार गांव-गांव जाकर किसानों से सीधे संपर्क कर रही है और उन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर गेहूं बेचने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. मुख्यमंत्री गुरुवार को केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रहलाद जोशी के साथ इन योजनाओं की संयुक्त समीक्षा बैठक के दौरान बोल रहे थे.

मुख्यमंत्री ने बताया कि सौर ऊर्जा नीति 2022 के तहत यूपी में लोगों तक सस्ती और भरोसेमंद बिजली पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास हो रहे हैं. प्रदेश सरकार ने 2027 तक 22 हजार मेगावाट सोलर ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य तय किया है. इसके लिए सोलर पार्क, सोलर रूफटॉप, कृषि पंपों के सोलराइजेशन और एक्सप्रेसवे व रेलवे ट्रैक किनारे सोलर प्लांट लगाने का काम किया जा रहा है.

उन्होंने बताया कि पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत अब तक 10 लाख से ज्यादा आवेदन मिल चुके हैं. इनमें से एक लाख से अधिक घरों पर सोलर पैनल लगाए जा चुके हैं. अब हर महीने 22 हजार से अधिक सोलर पैनल इंस्टॉलेशन का लक्ष्य रखा गया है. मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि आवेदन करने वालों को जल्द से जल्द सोलर पैनल दिए जाएं. साथ ही वेंडर्स की संख्या बढ़ाई जाए और युवाओं को ट्रेनिंग देकर ‘सूर्य मित्र’ बनाया जाए.

पीएम कुसुम योजना की समीक्षा में मुख्यमंत्री ने बताया कि निजी नलकूपों को सौर ऊर्जा से जोड़ने में उत्तर प्रदेश देश में पहले स्थान पर है. अब गांवों, विशेषकर वनटांगिया और आदिवासी इलाकों जैसे सोनभद्र, मिर्जापुर और चित्रकूट में मुफ्त सोलर पैनल देने का काम किया जा रहा है.

सीएम ने 17 नगर निगमों में सोलर पार्क बनाने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने सभी 17 नगर निगमों में सोलर पार्क बनाने के निर्देश दिए हैं, ताकि शहरों की स्ट्रीट लाइट्स भी सौर ऊर्जा से चल सकें. गेहूं खरीद के मामले में भी उत्तर प्रदेश ने बड़ी कामयाबी हासिल की है. मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक 1.40 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा गेहूं की खरीद 26,000 से अधिक किसानों से की जा चुकी है. भारत सरकार की अनुमति से मोबाइल खरीद केंद्रों की शुरुआत की गई है, जो किसानों के गांव-गांव जाकर खरीद कर रहे हैं.

यूपी का कार्य पूरे देश के लिए मिसाल बन रहा है- केंद्रीय मंत्री

इस बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने यूपी सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश का कार्य पूरे देश के लिए मिसाल बन रहा है. खासतौर पर अयोध्या और वाराणसी में सौर ऊर्जा को लेकर जो काम हुआ है, वह दूसरे राज्यों के लिए आदर्श है.

घर की छतों पर सोलर पैनल लगाने के लिए सब्सिडी दे रही है सरकार

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत केंद्र सरकार आम नागरिकों को घर की छतों पर सोलर पैनल लगाने के लिए सब्सिडी दे रही है, जिससे 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जा सके. वहीं पीएम कुसुम योजना के जरिए किसानों को उनके निजी पंपों के लिए सौर ऊर्जा से जोड़ने का प्रयास हो रहा है. गेहूं खरीद अभियान हर साल रबी सीजन में चलता है, जिसमें सरकार किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सीधे गेहूं खरीदती है. मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों और आम जनता को राहत देने के लिए पूरी ताकत से काम कर रही है, और आगे भी इसी जोश से काम करती रहेगी.

You Might Also Like

Gurmit Singh Helicopter Emergency Landing : तकनीकी खराबी के चलते राज्यपाल गुरमीत सिंह के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी सुरक्षित

SBI Market Cap Loss : शेयर बाजार में गिरावट का असर, सेंसेक्स की टॉप 10 में से 8 कंपनियों का मार्केट कैप 2.82 लाख करोड़ घटा

Iran Israel Conflict: माफी के बाद भी खाड़ी देशों के ऊपर मंडराया खतरा, ड्रोन-मिसाइल हमलों से बढ़ा क्षेत्रीय तनाव

Nishant Kumar JDU Join : बिहार की राजनीति में नई एंट्री, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने थामा JDU का दामन

Telangana Naxalites Surrender : तेलंगाना में माओवादियों का सामूहिक आत्मसमर्पण, 130 उग्रवादियों ने छोड़ी हिंसा की राह, CM की मौजूदगी में सौंपे हथियार

Newsdesk Admin 10/04/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Gurmit Singh Helicopter Emergency Landing
Gurmit Singh Helicopter Emergency Landing : तकनीकी खराबी के चलते राज्यपाल गुरमीत सिंह के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी सुरक्षित

सीजी भास्कर, 03 मार्च। उत्तराखंड के राज्यपाल Gurmit…

Urla Police Rescue Child
Urla Police Rescue Child : बिरगांव बाजार में भटका 6 साल का मासूम, उरला पुलिस ने कुछ ही घंटों में खोजकर परिवार से मिलाया

सीजी भास्कर, 08 मार्च। राजधानी रायपुर के बिरगांव…

Audio Books for Blind Students: दुर्ग की दिव्यांग शिक्षिका के. शारदा ने बनाई 3800 ऑडियो किताबें, अब NCERT पैटर्न पर देशभर के छात्रों के लिए तैयारी

दुर्ग जिले की शिक्षिका के. शारदा ने एक…

Mahtari Vandan Scheme Benefits
Mahtari Vandan Scheme Benefits : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा संबल, आर्थिक सहायता से बेटियों के सपनों को मिल रही नई उड़ान

सीजी भास्कर, 08 मार्च। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी…

Legal Assistant Contract Job Chhattisgarh
Legal Assistant Contract Job Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में 5 लीगल असिस्टेंट की संविदा नियुक्ति, रजिस्ट्रार जनरल ने जारी किया आदेश

सीजी भास्कर, 08 मार्च। छत्तीसगढ़ में लीगल असिस्टेंट…

You Might Also Like

Gurmit Singh Helicopter Emergency Landing
देश-दुनिया

Gurmit Singh Helicopter Emergency Landing : तकनीकी खराबी के चलते राज्यपाल गुरमीत सिंह के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी सुरक्षित

08/03/2026
SBI Market Cap Loss
देश-दुनिया

SBI Market Cap Loss : शेयर बाजार में गिरावट का असर, सेंसेक्स की टॉप 10 में से 8 कंपनियों का मार्केट कैप 2.82 लाख करोड़ घटा

08/03/2026
देश-दुनिया

Iran Israel Conflict: माफी के बाद भी खाड़ी देशों के ऊपर मंडराया खतरा, ड्रोन-मिसाइल हमलों से बढ़ा क्षेत्रीय तनाव

08/03/2026
Nishant Kumar JDU Join
देश-दुनियाराजनीति

Nishant Kumar JDU Join : बिहार की राजनीति में नई एंट्री, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने थामा JDU का दामन

08/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?