CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘यह सेना वेना सब नकली है’, करणी सेना के विरोध के बीच अखिलेश यादव ने सपा सांसद का किया समर्थन

‘यह सेना वेना सब नकली है’, करणी सेना के विरोध के बीच अखिलेश यादव ने सपा सांसद का किया समर्थन

By Newsdesk Admin
12/04/2025
Share

आगरा , 12 अप्रैल 2025 :

UP News: आगरा में राणा सांगा की जयंती पर करणी सेना के कार्यक्रम को देखते हुए समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. इसी बीच इटावा पहुंचे सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि अगर कोई हमारे रामजीलाल सुमन या हमारे कार्यकर्ता का अपमान करेगा तो हम समाजवादी लोग भी उनके साथ खड़े दिखाई देंगे, उनके सम्मान की लड़ाई लड़ने का काम करेंगे और यह सेना वेना सब नकली है, यह सब बीजेपी वाले हैं.

उन्होंने कहा रामजीलाल सुमन के ऊपर किसी तरह का अपमान का व्यवहार नहीं कर पाएंगे और अगर अभी भी सरकार ने खुली छूट दे रखी है तो सरकार इसके लिए जिम्मेदार है. वहीं सपा चीफ ने कहा भारतीय जनता पार्टी की सरकार जब से आई आतंकवादियों के अटैक बढ़े हैं, बड़े पैमाने पर फौज के जवान शहीद हुए हैं.

सपा चीफ अखिलेश यादव ने कहा कि पीडीए से जुड़कर हम लोग 90 प्रतिशत आबादी को साथ लेकर चलने का काम करेंगे. जो कोरोना में हमें कहते थे वैक्सीन वैक्सीन, बताओ हार्ट अटैक ज्यादा हो रहे हैं कि नहीं हो रहे हैं? सुनने में आ रहा है कैंसर भी बहुत बढ़ता चला जा रहा है. यह संविधान हमारे लिए बुनियाद है, हमारे लिए कर्म ग्रंथ है.

बाबा साहब ने भी जीवन भर भेदभाव देखा

उन्होंने कहा कि मैं सोच सकता हूं कि अगर हम लोगों के साथ ऐसा व्यवहार हो सकता है तो और जो हमारे बहुजन समाज के लोग हैं उनके साथ में न जाने कैसा कैसा व्यवहार होता होगा. हमारा आरक्षण छीना जा रहा है हम लोगों को आगे बढ़ने का मौका नहीं दिया जा रहा है. बाबा साहब ने भी जीवन भर भेदभाव देखा. जहां जानवर भी पानी पी सकते थे वहां पर भी पानी लेने नहीं जा सकते थे. हजारों साल पुरानी बुराई जो हमारे समाज में है, आज भी खत्म नहीं हुई. इस तरह की घृणा दुनिया में कहीं नहीं देखा जाता, सिर्फ हमारे देश में देखा जाता है.

फूलन देवी जी का भी एक अलग इतिहास

पूर्व सीएम ने कहा कि फूलन देवी जी का भी एक अलग इतिहास है. शायद धरती पर, दुनिया के इतिहास में इतनी प्रताड़ना इतना अपमान किसी महिला का हुआ होगा. जो व्यवहार, अपमान हुआ था उसको सम्मान में बदलने के लिए नेताजी और समाजवादी पार्टी ने उन्हें लोकसभा में पहुंचाने का काम किया था. आज पीडीए और बाबा साहब के संविधान, लोहिया जी के चिंतन और नेताजी के संघर्ष की वजह से हम लोग उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी हैं.

भीमराव अंबेडकर ने दुनिया का सबसे अच्छा संविधान दिया

उन्होंने कहा कि अंग्रेजों के जाने के बाद बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने दुनिया का सबसे अच्छा संविधान दिया, उन्होंने हमें और आपको अधिकार दिलाने का काम किया. आज हमारे अधिकारों की कोई परवाह नहीं कर रहा है. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाकर पूरे पीडीए परिवार को एक प्रकाश स्तंभ की तरह चलने का मौका दिया. आज के दिन हम सब पीडीए परिवार के लोग संकल्प लेते हैं कि कोई कितना भी साहसी हो जाए, ताकतवर हो जाए लेकिन बाबा साहब का संविधान हम लोग बदलने नहीं देंगे.

कब्रों से गायब हो रहीं हड्डियां, इंसानी खोपड़ियों की हो रही ऑनलाइन बिक्री
अभी अभी CBSE ने किया बोर्ड परीक्षाओं का ऐलान, 10th और 12th परीक्षा 15 फरवरी से
करणी सेना का सपा सांसद के घर पर हमला , भड़के अखिलेश यादव बोले , ‘भाजपा दरारवादी पार्टी है ….’
Gold Price Today : सोने की कीमत घटी, चांदी का बढ़ा भाव, जानें आज क्या है 22-24 कैरेट गोल्ड का रेट
Inspiring Story : स्टेशन पर कुली का काम करते हुए क्रैक किया यूपीएससी, बना आईएएस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Trailer Theft
Trailer Theft : रायगढ़ से ट्रेलर का डाला चोरी कर रायपुर में बेचने वाला गिरोह पकड़ा, 300 कैमरों से खुला राज

रायगढ़ में सड़क किनारे खड़े ट्रेलर का डाला…

Rajya Sabha Election
Rajya Sabha Election : सरोज पांडेय के कथित बैंक खाते की जानकारी पर हाईकोर्ट सख्त, दो सप्ताह में मांगा जवाब

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय…

River Drowning
River Drowning : अरपा नदी में नहाने गए 14 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत, दो घंटे चला रेस्क्यू अभियान

बिलासपुर में गुरुवार दोपहर अरपा नदी में नहाने…

Housing Society Election
Housing Society Election : आशीर्वाद वैली समिति चुनाव को लेकर तस्वीर साफ, 25 अगस्त को होगा मतदान

आवासीय सहकारी समिति मर्यादित, बोदरी के चुनाव को…

Teacher Recruitment
Teacher Recruitment : 57 हजार शिक्षक भर्ती के वादे पर फिर उठी आवाज, दुर्ग में अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन

दुर्ग में 13 अगस्त को शिक्षक भर्ती की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?