CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » महिला के वो 48 घंटे, बेटी के साथ डिजिटल अरेस्ट, वीडियो कॉल पर कॉल, लाखों की ठगी

महिला के वो 48 घंटे, बेटी के साथ डिजिटल अरेस्ट, वीडियो कॉल पर कॉल, लाखों की ठगी

By Newsdesk Admin 08/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 08 अप्रैल। जिले की साइबर थाना पुलिस ने एक बड़े साइबर ठगी रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन सभी पर आरोप है कि ये फर्जी बैंक खातों के जरिए लोगों से लाखों रुपये की ठगी कर रहे थे।

गिरोह ने एक महिला को वीडियो कॉल के जरिए 48 घंटे तक ‘डिजिटल आरेस्ट’ कर उससे 8.10 लाख रुपये ऐंठ लिए. पुलिस ने आरोपियों से पांच मोबाइल फोन और एक महिंद्रा थार कार भी बरामद की है। मामला दिल्ली में उत्तर सायबर थाना क्षेत्र का है।

CBI-ED का नाम लेकर धमकी : दिल्ली के लाहौरी गेट निवासी शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्हें एक अज्ञात कॉल आया, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को टेलीकॉम विभाग का अधिकारी बताया और फर्जी सिम इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। इसके बाद उन्हें व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल्स आने लगे, जिनमें कॉल करने वाले खुद को सीबीआई और ईडी अधिकारी बताकर मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तारी की धमकी देने लगे।

आरोप है कि फर्जी सुप्रीम कोर्ट और जांच एजेंसियों के दस्तावेज़ दिखाकर महिला को डराया गया और उसे, उसकी बेटी और पिता को 48 घंटे तक वीडियो कॉल पर नज़रबंद रखा गया. इसी दौरान आरोपियों ने उनसे कुल 8.10 लाख रुपये की ठगी की.

साइबर पुलिस ने ठगी गिरोह के 4 सदस्यों को पकड़ा

शिकायत के बाद साइबर थाना उत्तर में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई. टीम ने तकनीकी जांच और कॉल डिटेल्स के जरिए आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की. ग्रेटर कैलाश, कालकाजी और आर.के. पुरम में छापेमारी कर चार आरोपियों राजा मंडल, तुषार थापा, सौरभ तिवारी और अनुप कुमार तिवारी को गिरफ्तार किया गया.

पूछताछ में खुलासा हुआ कि सौरभ और तुषार इलाके में रहने वाले लोगों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बैंक खाते खुलवाते थे और हर लेन-देन पर कमीशन देते थे. खाते के जरिए ठगी की रकम ट्रांसफर कराई जाती थी, जिसे बाद में नगद निकाला जाता था.

पुलिस ने पीछा करते हुए पकड़ी थार कार

जब पुलिस ने आर.के. पुरम में छापा मारा तो दो आरोपी मौके से फरार हो गए, लेकिन अपनी महिंद्रा थार कार छोड़ गए जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है. एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया.

पुलिस की छानबीन जारी

दिल्ली पुलिस ने मामले में और धाराएं जोड़ते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है. मामले में फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है. पुलिस का मानना है कि यह एक संगठित गिरोह है, जो देशभर में कई लोगों को अपना शिकार बना चुका है.

You Might Also Like

Balodabazar Elderly Rape Case: असहाय बुजुर्ग महिला से दरिंदगी, मकान मालिक सहित दो गिरफ्तार

Atmanand School Incident : क्लासरूम में दहशत फैलाने वाला छात्र पकड़ा गया, चाकू बरामद; तीन नाबालिग CWC के सुपुर्द

Amit Shah Chhattisgarh Visit: अमित शाह के दौरे पर कांग्रेस के सवाल, सांसद बृजमोहन का तीखा पलटवार

Chhattisgarh Economy : वैश्विक समझौते से बदलने वाला है खेल, संकेत मिले राज्य की अर्थव्यवस्था को नई उड़ान

Girls Ashram Superstition Case: शासकीय कन्या आश्रम में अंधविश्वास का साया, शिक्षिका पर छात्राओं को डराने के गंभीर आरोप

Newsdesk Admin 08/04/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Weather Update: ठंडी रातों और गर्म दिनों के बीच झूलता छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम का…

Balodabazar Elderly Rape Case: असहाय बुजुर्ग महिला से दरिंदगी, मकान मालिक सहित दो गिरफ्तार

बलौदाबाजार जिले से सामने आए Balodabazar Elderly Rape…

Amit Shah Naxal Review Meeting: रायपुर में हाईलेवल बैठक, इंटेलिजेंस रिपोर्ट पर फोकस

Amit Shah Naxal Review Meeting: केंद्रीय गृहमंत्री अमित…

Form 7 Misuse SIR: मतदाता सूची से नाम हटाने की साजिश, दीपक बैज ने आयोग से की सख्त कार्रवाई की मांग

सीजी भास्कर 8 फरवरी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक…

Federation Cup Volleyball Final CG: खिताबी जंग आज, केरल बनाम तमिलनाडु

सीजी भास्कर 8 फरवरी छत्तीसगढ़ की राजधानी स्थित…

You Might Also Like

अपराधछत्तीसगढ़

Balodabazar Elderly Rape Case: असहाय बुजुर्ग महिला से दरिंदगी, मकान मालिक सहित दो गिरफ्तार

08/02/2026
Atmanand School Incident
अपराधछत्तीसगढ़

Atmanand School Incident : क्लासरूम में दहशत फैलाने वाला छात्र पकड़ा गया, चाकू बरामद; तीन नाबालिग CWC के सुपुर्द

07/02/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Amit Shah Chhattisgarh Visit: अमित शाह के दौरे पर कांग्रेस के सवाल, सांसद बृजमोहन का तीखा पलटवार

07/02/2026
Chhattisgarh Economy
छत्तीसगढ़देश-दुनिया

Chhattisgarh Economy : वैश्विक समझौते से बदलने वाला है खेल, संकेत मिले राज्य की अर्थव्यवस्था को नई उड़ान

07/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?