CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » राजगीर जू और नेचर सफारी जाने वाले पढ़ लें ये खबर, गर्मी को लेकर टाइमिंग में हो गया बदलाव

राजगीर जू और नेचर सफारी जाने वाले पढ़ लें ये खबर, गर्मी को लेकर टाइमिंग में हो गया बदलाव

By Newsdesk Admin
23/04/2025
Share

23 अप्रैल 2025 :

Bihar News: गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए बिहार के लोकप्रिय पर्यटन स्थल राजगीर स्थित जू सफारी और नेचर सफारी के संचालन समय में बदलाव किया गया है. अब पर्यटक इन दोनों स्थलों का आनंद केवल सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक ही ले सकेंगे. यह निर्णय 24 अप्रैल 2025 से लागू होगा और अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा.

बता दें कि राजगीर इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है जहां का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है. मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार आने वाले दिनों में भी तापमान में कोई खास राहत नहीं मिलने वाली है. ऐसे में दोपहर के समय लू चलने और गर्मी के कारण स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ने की संभावना को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है.

दोपहर 12 बजे तक ही मिलेगी प्रवेश की अनुमति

जू सफारी के निदेशक राम सुंदर एम ने बताया कि यह बदलाव पर्यटकों की सुरक्षा और वन्यजीवों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर किया गया है. उन्होंने बताया कि पर्यटकों को जू सफारी और नेचर सफारी के प्रवेश की अनुमति केवल दोपहर 12 बजे तक ही दी जाएगी ताकि वे निर्धारित समय से पहले भ्रमण समाप्त कर सकें.

पर्यटकों को एहतियात बरतने के निर्देश

उन्होंने यह भी अपील की कि सफारी भ्रमण पर आने वाले सभी पर्यटक गर्मी और लू से बचने के लिए जरूरी एहतियात बरतें. पर्यटक हल्के कपड़े पहनें. पर्याप्त मात्रा में पानी साथ रखें. धूप से बचने के लिए टोपी या छाते का उपयोग करें. राम सुंदर एम ने कहा कि यह निर्णय पिछले वर्ष की तरह इस बार भी अस्थायी रूप से लिया गया है. मौसम की स्थिति सामान्य होने तक यह प्रभावी रहेगा. गर्मियों के मौसम में यह परिवर्तन न केवल पर्यटकों की सुरक्षा के लिए आवश्यक है बल्कि वन्यजीवों को भी अत्यधिक तापमान से बचाने में सहायक साबित होगा.

देश-विदेश से बड़ी संख्या में आते हैं पर्यटक

राजगीर जू और नेचर सफारी अपने प्राकृतिक सौंदर्य और जैव विविधता के लिए प्रसिद्ध है. जहां देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक हर साल आते हैं इसलिए इस प्रकार के समयबद्ध प्रबंध पर्यावरण संतुलन और पर्यटन प्रबंधन दोनों के लिए आवश्यक माने जा रहे हैं.

रायपुर का 2 हजार करोड़ का बजट कल होगा पेश: मेयर मीनल करेंगी घोषणा, पार्षदों के मोबाइल पर रहेगा बैन…
Khan Sir : खान सर को अदालत से फिर मिली राहत, अब इस तारीख तक गिरफ्तारी पर लगी रोक
Ram Statue Goa : भगवान राम की दुनिया की सबसे ऊंची कांस्य प्रतिमा का अनावरण आज
रीतलाल यादव के वकील का बड़ा बयान, ‘जैसे ही पता चला कि पुलिस को उनकी तलाश थी…’
Pakistani Creams Alert India : पाकिस्तानी क्रीम को लेकर भारत में बड़ा अलर्ट, दो प्रोडक्ट में तय सीमा से ज्यादा भारी धातु, इस्तेमाल से बचने की सलाह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Family Triple Murder Case
Raipur Family Triple Murder Case : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मारा, फिर खुद पर किया हमला

Raipur Family Triple Murder Case :पुलिस ने मृतकों…

Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case
Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : राष्ट्रीय-पार्टी में पद दिलाने के नाम पर 82.63 लाख ठगे ,फेसबुक पर हुई थी पहचान

Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : पीड़ित ने…

Bishnoi Gang Threat in Raipur
Bishnoi Gang Threat in Raipur : बिश्नोई गैंग के नाम पर कांग्रेस नेता से 25 करोड़ की मांग, शोएब ढेबर समेत कई लोगों से पूछताछ

Bishnoi Gang Threat in Raipur : पुलिस अब…

Hospital Guard Patient Drip Case
Hospital Guard Patient Drip Case : रायपुर के अस्पताल में गार्ड ने मरीज को चढ़ाई ड्रिप

Hospital Guard Patient Drip Case :अस्पताल की इंचार्ज…

Principal Lecturer Misbehavior Case
Principal Lecturer Misbehavior Case : बिलासपुर में लेक्चरर पर प्रिंसिपल से बदसलूकी का आरोप, DEO-BEO और थाने में शिकायत

Principal Lecturer Misbehavior Case : शिक्षा विभाग और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?