CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » महिला से अभद्रता और धमकी के आरोप में पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत 3 गिरफ्तार

महिला से अभद्रता और धमकी के आरोप में पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत 3 गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
09/06/2026
Share

दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र में एक महिला और उसके परिवार के साथ कथित अभद्रता, गाली-गलौज और धमकी देने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में पूर्व जिला पंचायत सदस्य मोरध्वज साहू उर्फ मोनू भी शामिल हैं। तीनों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, अमलेश्वरडीह निवासी एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि 7 जून की रात करीब 11 बजे कुछ लोग कार क्रमांक CG04 NE 8055 से उसके घर पहुंचे और बाहर खड़े होकर गाली-गलौज करने लगे।

महिला ने लगाए अश्लील टिप्पणियों के आरोप

शिकायत के मुताबिक, जब महिला ने गैलरी से बाहर आकर शोर-शराबे का कारण पूछा, तो आरोपी दीपक वर्मा, जय साहू और मोरध्वज साहू उर्फ मोनू ने उसके पति के बारे में पूछते हुए कथित रूप से अश्लील भाषा का इस्तेमाल किया और अभद्र टिप्पणियां कीं।

महिला का आरोप है कि आरोपियों ने अशोभनीय इशारे किए और घर में घुसने की भी कोशिश की। इसी दौरान उसके पति उमेश साहू बाहर आए तो उन्हें भी कथित तौर पर जान से मारने की धमकी दी गई।

शिकायत के बाद दर्ज हुआ मामला

घटना के दौरान आसपास के लोगों ने भी हंगामा होते देखा और सुना। इसके बाद पीड़िता ने अमलेश्वर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 333, 296, 351(3), 79 और 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पर्याप्त आधार मिलने पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

राजनीति में सक्रिय रहा है मोरध्वज साहू

मामले के मुख्य आरोपियों में शामिल मोरध्वज साहू उर्फ मोनू क्षेत्रीय राजनीति में सक्रिय रहे हैं। वर्ष 2019 में वे पाटन क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए थे। बाद में वर्ष 2022 में उन्होंने भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी।

वर्ष 2025 के नगरीय निकाय चुनाव में उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में अमलेश्वर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद का चुनाव भी लड़ा था, हालांकि उन्हें सफलता नहीं मिली थी।

पहले भी विवादों में रहा नाम

मोरध्वज साहू का नाम पूर्व में भी विवादों से जुड़ चुका है। वर्ष 2022 में रायपुर के एक मीडिया कर्मी पर कथित हमले और उसकी पत्नी के साथ दुर्व्यवहार से जुड़े मामले में भी उनका नाम सामने आया था।

थाने पहुंचे दोनों पक्षों के बीच मारपीट,FIR दर्ज

इसी मामले में अमलेश्वर थाना परिसर पहुंचे दोनों पक्ष में मारपीट और जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के पूर्व उपाध्यक्ष उमेश साहू, उनकी पत्नी अनिता साहू तथा अन्य लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, हेमंत साहू ने शिकायत दर्ज कराई है कि 8 जून 2026 को दोपहर करीब 12 से 12:30 बजे के बीच वह अपने चाचा मोरध्वज साहू की जमानत संबंधी कार्य के सिलसिले में अमलेश्वर थाना पहुंचे थे।

थाना परिसर में मारपीट का आरोप

शिकायतकर्ता का आरोप है कि इसी दौरान अनिता साहू, उनके पति उमेश साहू और उनके साथ मौजूद अन्य लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर कथित रूप से हाथ-मुक्कों से मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई।

हेमंत साहू ने अपने आवेदन में उल्लेख किया है कि घटना थाना परिसर के भीतर हुई, जिसे वहां मौजूद पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों ने भी देखा।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

लिखित शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच की। प्रथम दृष्टया आरोपों में तथ्य पाए जाने पर अमलेश्वर थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296, 351(2), 115(2) एवं 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया है।

पुलिस का बयान

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामले की आगे की जांच जारी है।

मुकेश चंद्राकर गंगा घाट बैकुंठ धाम में डुबकी लगाकर अपने तन मन को पवित्र करें-राजेंद्र अरोरा
Naxal Surrender Chhattisgarh : 25 लाख के इनामी टॉप कमांडर सहित 1.15 करोड़ के 25 खूंखार नक्सलियों ने डाल दिया हथियार
CM Helpline 1076 : मुख्यमंत्री ने स्वयं सुनी नागरिक की शिकायत, त्वरित समाधान का दिया भरोसा
Bastar Martyr Ranjit Kashyap : मणिपुर में शहीद हुआ बस्तर का लाल रंजीत कश्यप, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
Agristack Portal Registration : समर्थन मूल्य में धान बेचने के लिए एग्री स्टेक पोर्टल में किसानों को पंजीयन अनिवार्य

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bangladeshi Citizen
Bangladeshi Citizen :  अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी नागरिक रीना अख्तर डिपोर्ट, दुर्ग पुलिस व केंद्रीय एजेंसियों की संयुक्त कार्रवाई

​दुर्ग जिले में अवैध रूप से निवासरत विदेशी…

Geography Journal
Geography Journal :  छत्तीसगढ़ की पहली भौगोलिक शोध पत्रिका का विमोचन, शोधकर्ताओं को मिलेगा नया मंच

रायपुर में छत्तीसगढ़ भूगोल परिषद की शोध पत्रिका…

Polio Vaccination
Polio Vaccination :  रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर की पहल, 956 नौनिहालों को पिलाई गई पोलियो की खुराक

क्लब ऑफ भिलाई ग्रेटर द्वारा लाल बहादुर शास्त्री…

Kanker Crime
Kanker Crime : किराना दुकान पर सामान लेने पहुंचा, महिला से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार

कांकेर जिले में किराना दुकान पर महिला से…

Chhattisgarh Rajyotsav
Chhattisgarh Rajyotsav :  छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में अमित शाह के आने की संभावना, आसमान में दिखेंगे हैरतअंगेज हवाई करतब

छत्तीसगढ़ के 26वें स्थापना दिवस पर नवा रायपुर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?