CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » 1.6 करोड़ का ‘टाइम मशीन’: डोंगला में तैयार अत्याधुनिक तारामंडल, सीएम करेंगे उद्घाटन

1.6 करोड़ का ‘टाइम मशीन’: डोंगला में तैयार अत्याधुनिक तारामंडल, सीएम करेंगे उद्घाटन

By Newsdesk Admin 18/06/2025
Share

सीजी भास्कर 18 जून मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार 21 जून को वराहमिहिर खगोलीय वेधशाला, डोंगला, उज्जैन में “खगोल विज्ञान एवं भारतीय ज्ञान परंपरा” विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ करेंगे. इसमें देश के प्रतिष्ठित वैज्ञानिक और शिक्षाविद शामिल होंगे. इस दौरान अनेक शैक्षणिक एवं वैज्ञानिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा.

इनमें योग शिविर, शून्य छाया अवलोकन, साइंस शो, स्टेम वर्कशॉप, व्याख्यान एवं परिचर्चा प्रमुख हैं.कार्यशाला भारतीय खगोलशास्त्र की परंपरा और उसकी वैज्ञानिक प्रासंगिकता पर केंद्रित होगी. विशेषज्ञ भारतीय ज्ञान प्रणाली और आधुनिक विज्ञान के समन्वय पर विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा. कार्यशाला में खगोल विज्ञान के साथ-साथ भारत की प्राचीन ज्ञान परंपराओं को आधुनिक विज्ञान से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा.अत्याधुनिक तारामंडल का लोकार्पणमुख्यमंत्री डॉ. यादव पद्मश्री डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर वेधशाला में शंकु यंत्र के माध्यम से शून्य छाया अवलोकन करेंगे. साथ ही आचार्य वराहमिहिर न्यास एवं अवादा फाउंडेशन द्वारा निर्मित अत्याधुनिक तारामंडल का लोकार्पण भी करेंगे. इस दौरान तारामंडल-शो का प्रदर्शन भी किया जायेगा.

मुख्यमंत्री डॉ. यादव वेधशाला स्थित ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय कार्यशाला के उद्घाटन-सत्र को संबोधित करेंगे. परिचर्चा सत्र में खगोल विज्ञान और भारतीय ज्ञान परंपरा पर चर्चा होगी.गौरतलब है कि आचार्य वराहमिहिर न्यास द्वारा अवादा फाउंडेशन के आर्थिक सहयोग एवं डीप स्काई प्लेनेटेरियम, कोलकाता के तकनीकी सहयोग से आचार्य वराहमिहिर न्यास द्वारा ग्राम डोंगला में अत्याधुनिक डिजीटल तारामंडल की स्थापना की गई हैं. तारामंडल की स्थापना का उद्देश्य ग्रामीण अंचल के आमजन एवं स्कूली बच्चों में खगोल विज्ञान संबंधी जानकारी एवं प्राकृतिक घटनाओं संबंधी जिज्ञासा शांत करना है.इस तारामंडल में 8 मीटर व्यास के एफ.आर.पी. डोम में ई-विजन 4 के डिजीटल प्रोजेक्टर एवं डिजीटल साउण्ड सिस्टम लगाया गया हैं.

इस वातानुकूलित गोलाकार तारामंडल में 55 लोग एक साथ बैठकर आकाशीय रंगमंच की हैरतअंगेज और जिज्ञाशावर्धक ब्रह्मांड में होने वाली घटनाओं का रोमांचक अनुभव एवं आनन्द ले सकेंगे. इस तारामंडल की लागत करीब 1.6 करोड़ रूपए है.वराहमिहिर खगोलीय वेधशाला, डोंगलाउज्जैन जिले के महिदपुर तहसील स्थित ऐतिहासिक ग्राम डोंगला से कर्क रेखा गुजरती है. प्राचीन काल से ही खगोल और ज्योतिष विज्ञान की दृष्टि से विशेष महत्व रखता है. भारत की गौरवशाली ज्ञान परंपरा को आगे बढ़ाते हुए वर्ष 2013 में मध्यप्रदेश शासन के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा ग्राम डोंगला में वराहमिहिर खगोलीय वेधशाला की स्थापना की गई. इस महत्वाकांक्षी परियोजना की परिकल्पना, भूमि चयन से लेकर निर्माण तक की प्रक्रिया में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का विशेष योगदान रहा है.

इस वेधशाला की स्थापना में भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान (IIA), बैंगलोर और आर्यभट्ट प्रशिक्षण विज्ञान शोध संस्थान (ARIES), नैनीताल का तकनीकी सहयोग प्राप्त हुआ है.वेधशाला में 5 मीटर डोम में स्थापित 20 इंच का आधुनिक टेलीस्कोप अनुसंधान और खगोल वैज्ञानिक गतिविधियों को बढ़ावा दे रहा है. यह सुविधा प्रदेश और देश के विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं और शिक्षाविदों को खगोल विज्ञान के क्षेत्र में अध्ययन और अनुसंधान का मंच प्रदान कर रही है.

यहाँ खगोल विज्ञान पर आधारित विंटर स्कूल का आयोजन होता है और “एक भारत श्रेष्ठ भारत” योजना के अंतर्गत अन्य राज्यों के विद्यार्थी भी इस वेधशाला का भ्रमण कर रहे हैं.डोंगला में ही स्थापित पद्मश्री डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर वेधशाला, जो प्राचीन खगोलीय यंत्रों पर केन्द्रित है, इस क्षेत्र की सांस्कृतिक और वैज्ञानिक विरासत को जीवंत बनाए हुए है. आधुनिक तकनीक और प्राचीन ज्ञान के समन्वय के रूप में डोंगला को “डोंगला मीन टाइम (DMT)” की अवधारणा के केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में यह प्रयास एक ऐतिहासिक पहल है.

You Might Also Like

India China Flights Resumed : 6 साल बाद खुला आसमान का रास्ता, कोलकाता से शंघाई के लिए सीधी उड़ान शुरू, व्यापार और पर्यटन को नई रफ्तार

Udaan Yatri Cafe price India : एयरपोर्ट पर 10 रुपये की चाय! राघव चड्ढा का VIDEO वायरल, बोले – अब जेब पर नहीं पड़ेगा बोझ

Nitin Nabin Resignation : चुपचाप भेजा गया इस्तीफा, अचानक खत्म हुआ सस्पेंस, नितिन नवीन ने छोड़ी विधायकी, अब आगे क्या?

Driver Murder Case: उधार के पैसों के विवाद में ड्राइवर की हत्या, हेल्पर को उम्रकैद

CBSE CG Board Dispute: CBSE पढ़ाई, CG बोर्ड परीक्षा पर हाईकोर्ट सख्त, शिक्षा सचिव से जवाब तलब

Newsdesk Admin 18/06/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

India China Flights Resumed : 6 साल बाद खुला आसमान का रास्ता, कोलकाता से शंघाई के लिए सीधी उड़ान शुरू, व्यापार और पर्यटन को नई रफ्तार

सीजी भास्कर, 30 मार्च। भारत और चीन के…

Udaan Yatri Cafe price India : एयरपोर्ट पर 10 रुपये की चाय! राघव चड्ढा का VIDEO वायरल, बोले – अब जेब पर नहीं पड़ेगा बोझ

सीजी भास्कर, 30 मार्च। महंगे एयरपोर्ट खानेपीने के…

Chhattisgarh GST Loss 1500 Crore : “राहत भी, नुकसान भी!” GST 2.0 से बढ़ा कलेक्शन, लेकिन छत्तीसगढ़ पर 1500 करोड़ का खतरा

सीजी भास्कर, 30 मार्च। देश में GST 2.0…

Nitin Nabin Resignation : चुपचाप भेजा गया इस्तीफा, अचानक खत्म हुआ सस्पेंस, नितिन नवीन ने छोड़ी विधायकी, अब आगे क्या?

सीजी भास्कर, 30 मार्च। बिहार की राजनीति में…

Sonam Kapoor Second Child : नाना का दिल हुआ खुशियों से भरपूर, सोनम कपूर के घर दूसरे बेटे का जन्म, अनिल कपूर ने यूं जताई खुशी

सीजी भास्कर, 30 मार्च। बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर…

You Might Also Like

देश-दुनिया

India China Flights Resumed : 6 साल बाद खुला आसमान का रास्ता, कोलकाता से शंघाई के लिए सीधी उड़ान शुरू, व्यापार और पर्यटन को नई रफ्तार

30/03/2026
देश-दुनियाराजनीति

Udaan Yatri Cafe price India : एयरपोर्ट पर 10 रुपये की चाय! राघव चड्ढा का VIDEO वायरल, बोले – अब जेब पर नहीं पड़ेगा बोझ

30/03/2026
राजनीति

Nitin Nabin Resignation : चुपचाप भेजा गया इस्तीफा, अचानक खत्म हुआ सस्पेंस, नितिन नवीन ने छोड़ी विधायकी, अब आगे क्या?

30/03/2026
देश-दुनिया

Cuba Tension Crisis: ट्रंप के संकेत से बढ़ी हलचल, वेनेजुएला के बाद क्यूबा पर टिकी दुनिया की नजर

29/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?