CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » आ गई टाइम मैगजीन की टॉप 100 वाली लिस्ट, डोनाल्ड ट्रंप-यूनुस का नाम, नहीं मिली किसी भारतीय को जगह

आ गई टाइम मैगजीन की टॉप 100 वाली लिस्ट, डोनाल्ड ट्रंप-यूनुस का नाम, नहीं मिली किसी भारतीय को जगह

By Newsdesk Admin
17/04/2025
Share

17 अप्रैल 2025 :

Time Magazine Top 100 Influential People List 2025: टाइम मैगजीन की 2025 की “100 सबसे प्रभावशाली लोग” की सूची में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मुहम्मद यूनुस का नाम भी शामिल है.

17 अप्रैल को जारी की गई इस साल की सूची में राजनीति, विज्ञान, कला और समाजसेवा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को जगह दी गई है. इस सूची को ‘लीडर्स’, ‘आइकॉन्स’ और ‘टाइटन्स’ जैसी कई श्रेणियों में बांटा गया है.

इन लोगों को भी मिली जगह

इस साल ‘लीडर्स’ की लिस्ट में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर और अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं. हालांकि, हैरान करने वाली बात यह है कि इस साल टाइम मैगज़ीन की इस सूची में कोई भारतीय नाम नहीं है. फिर भी, ‘लीडर्स’ सूची में वर्टेक्स फार्मास्यूटिकल्स की भारतीय मूल की सीईओ रेशमा केवलरमानी का नाम शामिल है. रेशमा केवलरमानी सार्वजनिक अमेरिकी बायोटेक्नोलॉजी कंपनी की पहली महिला सीईओ बनी हैं.

आलिया भट्ट और साक्षी मलिक का नाम

टाइम मैगज़ीन की 2024 की लिस्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और ओलंपिक पहलवान साक्षी मलिक का नाम था. 2025 की लिस्ट को 17 अप्रैल को ऑनलाइन प्रकाशित किया गया और यह टाइम पत्रिका के लेटेस्ट अंक में भी उपलब्ध है.

इस साल की लिस्ट में और भी मशहूर हस्तियां शामिल हैं, जैसे सेरेना विलियम्स, स्नूप डॉग, एलन मस्क, ग्रेटा गेरविग, एड शीरन और रूसी विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की पत्नी यूलिया नवलनाया. टाइम की यह लिस्ट अब 21वें साल में है और इसे दुनियाभर में काफी पावरफुल माना जाता है.

भारतीय मूल की रेशमा केवलरमानी ने बनाई जगह

टाइम मैगज़ीन की लिस्ट में भले ही कोई भारतीय नाम न हो, लेकिन भारतीय मूल की रेशमा केवलरमानी का नाम प्रभावशाली नेताओं की सूची में शामिल है. रेशमा वर्टेक्स फार्मास्यूटिकल्स नामक बड़ी अमेरिकी बायोटेक कंपनी की पहली महिला CEO हैं. वह 11 साल की उम्र में अमेरिका आई थीं.

‘राहुल गांधी को PAK से मिलती है सराहना, क्या यह गर्व की बात है?’, कांग्रेस नेता पर भड़के बृजभूषण सिंह
टाटा ग्रुप और सरकारी कंपनी में बड़ी डील, सेमीकंडक्टर को लेकर करने जा रहे ये काम
Hospital fire : एसएमएस हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर में देर रात आग, ICU में धुआं भरने से मचा हड़कंप, जांच समिति गठित
ST SC Hostel Girls Pregnant : सरकारी छात्रावासों में शर्मसार करने वाली घटना, स्वास्थ्य जांच में दो नाबालिग छात्राएं पाई गईं गर्भवती
Kalkaji Mass Suicide Case: दो महीने पहले भी टूटी थी उम्मीद की डोर, अब सामने आया कालकाजी त्रासदी का अनकहा सच
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raigarh Gang Rape Case Verdict
Raigarh Gang Rape Case Verdict : रायगढ़ गैंगरेप मामले में 6 आरोपियों को सजा, 2 को उम्रकैद और 4 को 20-20 साल का कारावास

Raigarh Gang Rape Case Verdict :मामले में दो…

BSP Scrap Theft CBI Probe
BSP Scrap Theft CBI Probe : BSP में 114 करोड़ की लोहा चोरी का मामला गरमाया, CBI जांच को सरकार की मंजूरी

BSP Scrap Theft CBI Probe : CBI जांच…

Bilaspur Viral Knife Video
Bilaspur Viral Knife Video : चाकू लहराती युवती का वीडियो वायरल, सड़क पर शराब पीने का वीडियो भी सामने आया

Bilaspur Viral Knife Video : पुलिस के अनुसार…

Bilaspur Loan Dispute Attack
Bilaspur Loan Dispute Attack : ₹6 हजार की उधारी पर ₹18 हजार ब्याज का विवाद, दंपती पर गला काटने के आरोप

Bilaspur Loan Dispute Attack : पुलिस के मुताबिक…

Bhilai Paver Block Scam : भिलाई निगम के पेवर ब्लॉक काम में 8 इंजीनियर दोषी, विधायक रिकेश ने बर्खास्तगी की मांग की
Bhilai Paver Block Scam : भिलाई निगम के पेवर ब्लॉक काम में 8 इंजीनियर दोषी, विधायक रिकेश ने बर्खास्तगी की मांग की

भिलाई नगर, 29 सितंबर। नगर पालिक निगम भिलाई…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?