CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » आज भाई का था Birthday, सड़क हादसे में 3 बहन-भाई समेत 4 की मौत, खबर सुनते ही माता-पिता का फट गया कलेजा, नहीं रूक रहे आंसू

आज भाई का था Birthday, सड़क हादसे में 3 बहन-भाई समेत 4 की मौत, खबर सुनते ही माता-पिता का फट गया कलेजा, नहीं रूक रहे आंसू

By Newsdesk Admin 23/02/2025
Share

सीजी भास्कर, 23 फरवरी। सड़क हादसे में तीन छात्राओं और एक युवक की मौत हो गई है। इस दुर्घटना से दो परिवारों में कोहराम मच गया है। नरगिस, शहनाज की मौत की खबर से उसकी मां मदीना का बुरा हाल रहा वहीं रात में बेटे की मौत की खबर सुनकर तो मानो उनका कलेजा ही फट गया। चार मौतों से हर कोई बेहाल है। यह घटना हाथरस के सादाबाद में हुई जिसमें तीन छात्राओं व एक युवक की मौत हो गई है।

आपको बता दें कि कल दोपहर ढाई बजे यह सड़क हादसा हुआ। एक बाइक पर सवार चारों की मृत्यु ही गई। दूसरी बाइक पर आ रहे पीहू के भाई, बहन सिम्मी और नरगिस की बहन आसमीन को राहगीरों ने संभाला। सिम्मी ने हादसे की जानकारी फोन से स्वजन को दी कि उसकी बहन की मृत्यु हुई है। उसके पिता मुंबई में रहते हैं। मां पुष्पा देवी आगरा में रहकर एक ढलाई फैक्ट्री में काम करती हैं। शमसुद्दीन के पांच बच्चों में से दो बेटियों नरगिस, शहनाज और बेटा शहजाद की जान गई है। वे मूलरूप से सादाबाद क्षेत्र के गांव तसींगा के रहने वाले हैं। शमसुद्दीन ने तीन बेटियों का दाखिला कस्तूरबा गांधी विद्यालय कजरौठ में कराया गया था। तीन-चार वर्ष से सभी बहनें वहां रहकर पढ़ाई कर रही थीं। तीनों छात्राओं के शव हाथरस की मरच्युरी में हैं, जबकि भाई शहजाद की मृत्यु आगरा में हुई है। उसका पोस्टमार्टम आगरा में होगा। रात हो जाने के कारण स्वजन ने सुबह शव आगरा ले जाने का निर्णय लिया है। सादाबाद के एसडीएम संजय कुमार, सीओ हिमांशु माथुर, बीएसए स्वाती भारती, इगलास के एसडीएम और अलीगढ़ के बीएसए हाथरस पहुंचे। उन्होंने घटना के बारे में जानकारी जुटाई।

बताया जा रहा है कि आज 23 फरवरी को शहजाद का जन्मदिवस था। इससे एक दिन पहले ही वह काल के गाल में समा गया। वह दिल्ली में रहकर एक कंपनी में काम करता था। उसने यूपी बोर्ड में 10वीं का फार्म भरा था। सोमवार से उसकी परीक्षाएं थीं।

You Might Also Like

गर्भवती हिरण की मौत : बालोद में कुत्तों के डर से गई जान, ढाई महीने में चौथी घटना

शिक्षा और धन के साथ यदि “संस्कार” का मिश्रण हो जाए तो मनुष्य का कल्याण हो जाता है : पंडित प्रदीप मिश्रा

महिला थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप: पीड़िता को डंडे-बेल्ट से पीटा…

छत्तीसगढ़ दवा घोटाले में नया खुलासा: ED के रडार पर 3 IAS अधिकारी, जल्द हो सकती है बड़ी कार्रवाई

प्राइवेट स्कूलों में पढ़ा सकेंगे निजी प्रकाशकों की किताबें, हाई कोर्ट ने यह आदेश किया खारिज

TAGGED: Breaking news, crime news, Hathrash news, india, police, Road accident news hathrash, Uttar Pradesh accident news
Newsdesk Admin 23/02/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article हमसे फ्रेंडशिप नहीं करोगी डाल देंगे ते****, नस काट लेंगे….बेटी को धमकाने वाले तीन मनचलों की शिकायत लेकर थाना पहुंचा पिता
Next Article हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने संघ बना कराया पंजीयन, उमेश साहू अध्यक्ष बने

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

गर्भवती हिरण की मौत : बालोद में कुत्तों के डर से गई जान, ढाई महीने में चौथी घटना

03/08/2025
ट्रेंडिंगधर्मफीचर्डभिलाई-दुर्गसामाजिक

शिक्षा और धन के साथ यदि “संस्कार” का मिश्रण हो जाए तो मनुष्य का कल्याण हो जाता है : पंडित प्रदीप मिश्रा

03/08/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

महिला थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप: पीड़िता को डंडे-बेल्ट से पीटा…

03/08/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

छत्तीसगढ़ दवा घोटाले में नया खुलासा: ED के रडार पर 3 IAS अधिकारी, जल्द हो सकती है बड़ी कार्रवाई

03/08/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?