CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » महराजगंज में हटाई मजार, सिद्धार्थनगर में मदरसा, बहराइच में मस्जिद पर चला बुलडोजर, नेपाल सीमा पर एक्शन जारी

महराजगंज में हटाई मजार, सिद्धार्थनगर में मदरसा, बहराइच में मस्जिद पर चला बुलडोजर, नेपाल सीमा पर एक्शन जारी

By Newsdesk Admin
13/05/2025
Share

13 मई 2025 :

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर नेपाल सीमा से सटे जिलों में सोमवार को एक बार फिर अवैध कब्जों और बिना अनुमति चल रहे धार्मिक संस्थानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई. प्रशासन ने दिनभर चलाए गए विशेष अभियान में अवैध मदरसे और मजारें चिन्हित कर उन्हें ध्वस्त या सील कर दिया. यह कार्रवाई मुख्य रूप से श्रावस्ती, बहराइच, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर और महराजगंज जिलों में की गई. इस पूरे अभियान का मकसद भारत-नेपाल सीमा के 0 से 15 किलोमीटर के दायरे को अतिक्रमण मुक्त बनाना है. सरकार का कहना है कि इस संवेदनशील इलाके में किसी भी तरह की अवैध गतिविधियों को सहन नहीं किया जाएगा.

श्रावस्ती के जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि तहसील जमुनहा के गांव रहमतूगांव में शासकीय भूमि पर बने एक अवैध मदरसे को गिरा दिया गया. इसके अलावा चार अन्य बिना मान्यता वाले मदरसों को सील किया गया. कुल मिलाकर जिले में पांच ऐसे मदरसे चिन्हित किए गए हैं, जिनकी मान्यता नहीं थी और जो अवैध रूप से संचालित हो रहे थे.

बहराइच में मस्जिद पर चला बुलडोजर

बहराइच की जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि एक अवैध मस्जिद को गिराया गया है. अब तक जिले में 171 अवैध कब्जों को हटाया जा चुका है. यह सभी अतिक्रमण भारत-नेपाल सीमा के आसपास की संवेदनशील जमीन पर थे, जो प्रशासनिक दृष्टि से बेहद अहम मानी जाती हैं.

सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ इलाके में गाटा संख्या 515 पर बने एक मदरसे को खुद अतिक्रमणकर्ता गुलाम महीउद्दीन ने नोटिस मिलने के बाद हटा लिया. वहीं बलरामपुर जिले के ग्राम रतनवा में वन विभाग की जमीन पर बने एक अवैध मजार को प्रशासन ने गिरा दिया.

महराजगंज के जिलाधिकारी अनुनय झा के अनुसार, तहसील नौतनवा के सिसवा उर्फ खोरिया गांव में बाजार विस्तार के लिए सुरक्षित परती भूमि पर बनी एक मजार को हटाया गया.

सीमा क्षेत्र में किसी भी तरह की ढील नहीं

योगी सरकार ने साफ निर्देश दिए हैं कि नेपाल सीमा से सटे 15 किलोमीटर के दायरे में किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण, धार्मिक स्थलों या शैक्षणिक संस्थानों के संचालन को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. प्रशासन को नियमित निगरानी और समयबद्ध कार्रवाई करने के सख्त आदेश दिए गए हैं.

यहां बता दें कि नेपाल सीमा के आसपास सुरक्षा कारणों से विशेष निगरानी की आवश्यकता रहती है. लंबे समय से यह इलाका बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठ की आशंका को लेकर भी सुर्खियों में रहा है. ऐसे में योगी सरकार अब इस क्षेत्र को अतिक्रमण और अवैध गतिविधियों से पूरी तरह मुक्त करने के अभियान में जुटी है.

‘अब जीसस तुम्हारे भगवान…’, हेडमास्टर ने तीसरी कक्षा के छात्रों की आंखों में बांधी पट्टी, कब्रिस्तान ले जाकर करवाया ये काम
भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार जीती चैंपियंस ट्रॉफी…
BMW F 450 GS Launch India : एडवेंचर के शौकीनों का इंतजार खत्म, 23 को लॉन्च होगी नई BMW F 450 GS
Raipur Railway Station Crime: प्लेटफॉर्म पर चाकू से हमला, मोबाइल और नकदी लेकर फरार हुए बदमाश
क्लब जाओ या मंदिर, लोग बुराई ही करेंगे’, काजोल ने अपने बच्चों को दिए ट्रोलिंग से निपटने के टिप्स
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Hotel Financial Fraud Case
Hotel Financial Fraud Case : रायपुर के होटल में 28 लाख की वित्तीय गड़बड़ी का आरोप, दो अकाउंटेंट पर FIR

Hotel Financial Fraud Case : तेलीबांधा पुलिस ने…

Manendragarh Ganja Smuggling Case
Manendragarh Ganja Smuggling Case : कपड़ों के गट्ठरों के बीच छिपाकर ले जा रहे थे 9 क्विंटल गांजा, 6 तस्कर गिरफ्तार

Mankendragarh Ganja Smuggling Case : पुलिस अब गिरफ्तार…

Woman Suspicious Death Case
Woman Suspicious Death Case : बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Woman Suspicious Death Case :पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के…

WhatsApp Account Ban Avoid Tips
WhatsApp Account Ban Avoid Tips : WhatsApp अकाउंट रखना है सुरक्षित तो इन गलतियों से रहें दूर, वरना हो सकता है बैन

WhatsApp Account Ban Avoid Tips : अकाउंट पर…

Raigarh House Theft
Raigarh House Theft : सूने मकान का ताला तोड़कर 8 लाख की चोरी, दशगात्र में गया था परिवार

Raigarh House Theft : घटना के बाद लक्ष्मी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?