CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पति से मिला टॉर्चर, मुस्लिम बॉयफ्रेंड निकला उससे भी दो कदम आगे… दो बच्चों की मां का किया ये हश्र

पति से मिला टॉर्चर, मुस्लिम बॉयफ्रेंड निकला उससे भी दो कदम आगे… दो बच्चों की मां का किया ये हश्र

By Newsdesk Admin
05/07/2025
Share

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां पति को छोड़कर दूसरे समुदाय के प्रेमी के साथ रह रही मीरा की गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. मीरा के चार साल के बेटे ने ही बताया कि उसकी मां को उसी के सामने मामा (प्रेमी) ने मारा. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया जिसमें गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई. साथ ही शरीर पर कई जगह चोट के भी निशान मिले हैं. फिलहाल पुलिस मीरा के प्रेमी गुड्डू और पति पवन, दोनों की तलाश में जुटी है.

दरअसल, पीलीभीत जिले के बीसलपुर थाना क्षेत्र के मीरपुर रिछौला गांव की रहने वाली मीरा शर्मा (30) की शादी करीब आठ साल पहले पवन नाम के युवक से हुई थी. शादी के शुरुआती साल ठीक चले, लेकिन बाद में दोनों में झगड़े बढ़ने लगे. एक साल पहले झगड़ा इतना बढ़ गया कि मीरा अपने चार साल के बेटे गोविंदा को लेकर पवन का घर छोड़कर मायके चली आई. मायके में कुछ दिन रहने के बाद मीरा ने बरेली के रामगंगा नगर सेक्टर-7, ब्लॉक-8 में एक क्वार्टर किराए पर लिया. यहां शाहजहांपुर के रहने वाले गुड्डू उर्फ आशिक के साथ रहने लगी. बताया जाता है कि गुड्डू दूसरे समुदाय का है. पड़ोसियों ने बताया कि दोनों पिछले कुछ महीनों से साथ में रह रहे थे, लेकिन इनके बीच अक्सर झगड़ा भी होता रहता था.

कमरे में मिला शव, पड़ोसियों को हुआ शक

पड़ोसियों ने देखा कि मीरा के कमरे का दरवाजा सुबह से बंद है. उन्होंने कई बार आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. जब ज्यादा देर तक दरवाजा नहीं खुला तो किसी अनहोनी की आशंका पर बिथरी चैनपुर थाना पुलिस को सूचना दी गई. इंस्पेक्टर चंद्र प्रकाश शुक्ल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. दरवाजा खुलवाया गया तो अंदर का मंजर देखकर सबके होश उड़ गए. मीरा का शव कमरे में पड़ा था. उसका चेहरा सूजा हुआ था और शरीर पर चोट के कई निशान थे. देखकर साफ लग रहा था कि उसे बुरी तरह पीटा गया है.

बेटे ने बताया- मामा ने मम्मी का गला दबाया

पुलिस को कमरे में ही मीरा का चार साल का बेटा गोविंदा भी मिला. वह डरा-सहमा कोने में बैठा था. पुलिस ने जब उससे पूछने की कोशिश की तो वह घबराया हुआ था. पास की महिलाओं ने उसे गोद में लिया और प्यार से बात की, तब उसने धीरे से कहा मामा ने मम्मी का गला दबाया. बच्चे की बात सुनकर पुलिस को शक और गहरा गया कि मीरा की हत्या उसके प्रेमी गुड्डू ने ही की है. पड़ोसियों ने भी बताया कि रात को उनके कमरे से झगड़े की आवाजें आ रही थीं.

पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या की पुष्टि

पुलिस ने मीरा के मायके और ससुराल वालों को सूचना दी. दोनों तरफ से लोग बरेली पहुंचे. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ हुआ कि मीरा की गला दबाकर हत्या की गई है. उसके चेहरे और शरीर पर चोटों के कई निशान थे. डॉक्टरों के मुताबिक मीरा की मौत करीब 20 घंटे पहले, यानी गुरुवार रात को ही हो गई थी.

पति भी संदेह के घेरे में, पुलिस कर रही तलाश

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि मीरा का पति पवन भी कभी-कभी उसी क्वार्टर में आता-जाता था. कई बार पवन और मीरा में झगड़ा हुआ. एक-दो बार तो पवन अपने बेटे को जबरदस्ती लेकर चला गया था, लेकिन बाद में मीरा फिर से बेटे को वापस ले आई. मीरा का बड़ा बेटा अब भी पवन के पास ही रह रहा है.इंस्पेक्टर चंद्र प्रकाश शुक्ल ने बताया कि फिलहाल गुड्डू को हत्या का मुख्य आरोपी मानकर उसकी तलाश की जा रही है. लेकिन पति पवन की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है. इसलिए पुलिस पवन को भी ढूंढ रही है ताकि उससे भी पूछताछ की जा सके.

पुलिस का बयान

इंस्पेक्टर ने बताया कि यह महिला की हत्या का मामला है. फील्ड यूनिट को बुलाकर मौके से सबूत जुटाए गए. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. आरोपी गुड्डू फरार है, उसका मोबाइल भी बंद है. पति पवन की भी तलाश की जा रही है. जल्द ही इस पूरे मामले में जल्दी खुलासा किया जाएंगा.

होम बायर्स से ठगी मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, बिल्डर की 94.82 करोड़ की संपत्ति जब्त
‘500-500 के 11 नोट दे…’ पुलिस वालों को इंकार किया तो ड्राइवर की फोड़ दी आंख, DCP ने 11 पुलिसकर्मियों को किया SUSPEND
Gaya News: गया वालों के लिए खुशखबरी, जंक्शन से गुजरेंगी 50 स्पेशल ट्रेनें; लिस्ट में सुपरफास्ट भी शामिल
FASTag Annual Pass: फास्‍टैग अकाउंट में कैसे एक्टिव होगा ₹3000 वाला एनुअल पास? जानिए प्रॉसेस, वैलिडिटी और सबकुछ
बार-बार झूठ बोल रहा मुंबई हमलों का गुनहगार तहव्वुर राणा, अब NIA ने निकाली काट; लेगी ये एक्शन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Balrampur Railway Counter : बलरामपुर में जल्द खुलेगा रेलवे रिजर्वेशन काउंटर, हजारों यात्रियों को राहत
Balrampur Railway Counter : बलरामपुर में जल्द खुलेगा रेलवे रिजर्वेशन काउंटर, हजारों यात्रियों को राहत

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के लोगों के लिए बड़ी राहत…

Raipur Police Action : स्वतंत्रता दिवस से पहले पश्चिम जोन में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 140 आबकारी केस
Raipur Police Action : स्वतंत्रता दिवस से पहले पश्चिम जोन में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 140 आबकारी केस

स्वतंत्रता दिवस और आगामी त्योहारों को देखते हुए…

Chhattisgarh 6 Lane Expressway : 2500 करोड़ की लागत से MP से रायपुर तक बनेगा 6-लेन एक्सप्रेस वे
Chhattisgarh 6 Lane Expressway : 2500 करोड़ की लागत से MP से रायपुर तक बनेगा 6-लेन एक्सप्रेस वे

मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के बीच सड़क कनेक्टिविटी को…

Narmadapur Financial Irregularity : निर्माण कार्यों में 2 करोड़ से ज्यादा की गड़बड़ी, सरपंच-सचिवों को नोटिस
Narmadapur Financial Irregularity : निर्माण कार्यों में 2 करोड़ से ज्यादा की गड़बड़ी, सरपंच-सचिवों को नोटिस

जनपद पंचायत मैनपाट की ग्राम पंचायत नर्मदापुर में…

Bastar Tiranga Yatra 2026 : नारायणपुर से शुरू हुई तिरंगा यात्रा, बाइक से उपमुख्यमंत्री और वन मंत्री ने किया नेतृत्व
Bastar Tiranga Yatra 2026 : नारायणपुर से शुरू हुई तिरंगा यात्रा, बाइक से उपमुख्यमंत्री और वन मंत्री ने किया नेतृत्व

बस्तर में शांति, एकता और राष्ट्र निर्माण का…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?