मंगलवार को लगने जा रहा Total Lunar Eclipse 2025 खगोल प्रेमियों के लिए खास रहेगा। भारतीय समयानुसार ग्रहण की शुरुआत दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर होगी और इसका समापन शाम 6 बजकर 48 मिनट पर माना गया है। यह खगोलीय घटना पूर्णिमा के दिन घटित हो रही है, जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीध में आ जाते हैं।
पूर्ण चरण का समय
ग्रहण का पूर्ण चरण, जब चंद्रमा पूरी तरह पृथ्वी की गहरी छाया में रहेगा, शाम 4 बजकर 34 मिनट से 5 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। वैज्ञानिक गणनाओं के अनुसार इस बार ग्रहण का परिमाण 1.155 है, जो इसे पूर्ण चंद्रग्रहण की श्रेणी में रखता है। इसी दौरान चंद्रमा पर दिखाई देने वाला संभावित (Blood Moon Effect) चर्चा का विषय बना हुआ है।
रायपुर में क्या दिखेगा?
राजधानी रायपुर में चंद्रमा का उदय शाम 6 बजकर 7 मिनट पर होगा। उस समय तक पूर्ण चरण समाप्ति की ओर बढ़ चुका होगा। ऐसे में यहां केवल अंतिम (Partial Lunar Eclipse in Raipur) यानी आंशिक चरण ही दिखाई देगा। अनुमान है कि शहर में लगभग 40 से 45 मिनट तक ग्रहण का प्रभाव नजर आ सकता है।
किन क्षेत्रों में दिखेगा पूरा नजारा
देश के अधिकांश हिस्सों में ग्रहण के अंतिम चरण चंद्रोदय के समय दिखाई देंगे। पूर्वोत्तर भारत और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के कुछ इलाकों में पूर्ण चरण भी देखा जा सकेगा। भारत के अलावा पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर और अमेरिका के कई क्षेत्रों में यह खगोलीय घटना स्पष्ट रूप से नजर आएगी। इसको लेकर (Lunar Eclipse Timing India) भी ट्रेंड कर रहा है।
क्यों लगता है चंद्रग्रहण?
खगोल विज्ञान के अनुसार, जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आकर अपनी छाया चंद्रमा पर डालती है, तब चंद्रग्रहण की स्थिति बनती है। यदि चंद्रमा पूरी तरह पृथ्वी की मुख्य छाया (Umbra) में प्रवेश कर जाए तो पूर्ण चंद्रग्रहण कहलाता है, जबकि आंशिक रूप से छाया में आने पर इसे आंशिक चंद्रग्रहण कहा जाता है।
रायपुर में ब्लड मून नहीं दिखेगा
चंद्रोदय के समय रायपुर में चांद थोड़ा कटा या धुंधला दिखाई दे सकता है, लेकिन पूर्ण चरण न दिखने के कारण यहां लाल रंग वाला ब्लड मून प्रभाव स्पष्ट रूप से नजर नहीं आएगा। हालांकि, आकाश साफ रहने पर ग्रहण का अंतिम दृश्य खगोल प्रेमियों के लिए दिलचस्प हो सकता है।





