CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Tourism Development in Bastar : हिंसा से विकास की ओर बस्तर…नंबी जलप्रपात तक सड़क निर्माण से खुलेगा पर्यटन का नया द्वार

Tourism Development in Bastar : हिंसा से विकास की ओर बस्तर…नंबी जलप्रपात तक सड़क निर्माण से खुलेगा पर्यटन का नया द्वार

By Newsdesk Admin 24/10/2025
Share
Tourism Development in Bastar
Tourism Development in Bastar

सीजी भास्कर, 24 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री (Tourism Development in Bastar) विजय शर्मा शुक्रवार दोपहर बीजापुर जिले के अत्यंत सुदूर माओवाद प्रभावित ग्राम नंबी पहुंचे। उन्होंने नंबी चौक से नंबी जलप्रपात पर्यटन स्थल तक 94.48 लाख रुपए की लागत से बनने वाली (WBM road project) डब्ल्यूबीएम सड़क का भूमिपूजन किया।

यह सड़क सीधे नंबी जलप्रपात तक जाएगी, जिससे क्षेत्र में (Tourism Development in Bastar) पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। शर्मा ने बताया कि पर्यटन विकास के माध्यम से बस्तर अब नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। इस अवसर पर उन्होंने नंबी गांव में 20 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण की स्वीकृति भी दी।

ग्रामीणों से जनचौपाल के माध्यम से संवाद

नंबी गांव में आयोजित जनचौपाल में उपमुख्यमंत्री शर्मा ने ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और शासन की योजनाओं जैसे महतारी वंदन योजना, धान खरीदी, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि आदि की जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों को इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही युवाओं को (CSC training and employment) सीएससी सेंटर संचालन के लिए प्रशिक्षण दिलाने और किसानों के जमीन पट्टा शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए।

नंबी जलधारा समिति के युवाओं को किया प्रोत्साहित

पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा गठित (Tourism Development in Bastar) नंबी जलधारा समिति के 24 युवा सदस्य नंबी जलप्रपात का संचालन एवं देखरेख कर रहे हैं। समिति अध्यक्ष गजेन्द्र के अनुसार, पिछले चार माह में जलधारा स्थल से चार लाख रुपए की आमदनी हुई है और यहां तक कि जर्मनी से विदेशी पर्यटक भी भ्रमण करने पहुंचे हैं। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए युवाओं को प्रोत्साहित किया।

उन्होंने कहा कि दो वर्ष पूर्व नंबी में सुरक्षा कैंप स्थापित हुआ था, जिससे अब गांव में बिजली, पानी, राशन और स्कूल जैसी मूलभूत सुविधाएं पहुंच चुकी हैं। बीजापुर अब विकास की राह पर अग्रसर है। सरकार की पुनर्वास नीति से बड़ी संख्या में लोग हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में लौट रहे हैं। शर्मा ने विश्वास जताया कि वह दिन दूर नहीं जब बस्तर पूरी तरह (violence-free Bastar vision) हिंसा मुक्त होगा।

इस अवसर पर कलेक्टर संबित मिश्रा ने सुरक्षा कैंप स्थापित होने के बाद हुए विकास कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम में एडीजी नक्सल ऑपरेशन विवेकानंद सिन्हा, बस्तर संभाग आयुक्त डोमन सिंह, आईजी बस्तर सुंदरराज पी., डीआईजी कमलोचन कश्यप, पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव, डीएफओ रंगानाथन रामाकृष्णन वाय, जनप्रतिनिधि, अधिकारी व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सरपंच सुशीला काका, जनपद पंचायत अध्यक्ष पूर्णिमा तेलम एवं दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी ने भी संबोधित किया।

You Might Also Like

Durg Fire Incident: रात के अंधेरे में भड़की आग, 4 दुकानों का सबकुछ राख…

Raipur Drunk Driving Crackdown: संडे नाइट चेकिंग में टूटा रिकॉर्ड, 159 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Gondia Railway Update 2026: ट्रैक अपग्रेड के बाद फिर पटरी पर लौटी ट्रेनें, समर स्पेशल से यात्रियों को बड़ी राहत

Raipur Municipal Budget 2026: बजट से पहले निगम में सियासी संग्राम, ‘वादा तेरा वादा’ से गूंजा सदन

Chhattisgarh New Rules 2026: 1 अप्रैल से बदलेगा पूरा सिस्टम, LPG से UPI तक जेब और जिंदगी पर असर

Newsdesk Admin 24/10/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Middle East War Statement: विधानसभा पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, ईरान के समर्थन में दिया बड़ा बयान

Middle East War Statement : जम्मू-कश्मीर की पूर्व…

Durg Fire Incident: रात के अंधेरे में भड़की आग, 4 दुकानों का सबकुछ राख…

Durg Fire Incident : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले…

Apple 2026 Launch: टेक वर्ल्ड में हलचल, 11 नए प्रोडक्ट्स से मार्केट पर बड़ा दांव

सीजी भास्कर 30 मार्च टेक दिग्गज Apple इस…

Raipur Drunk Driving Crackdown: संडे नाइट चेकिंग में टूटा रिकॉर्ड, 159 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

राजधानी Raipur की सड़कों पर रविवार रात पुलिस…

Gondia Railway Update 2026: ट्रैक अपग्रेड के बाद फिर पटरी पर लौटी ट्रेनें, समर स्पेशल से यात्रियों को बड़ी राहत

महाराष्ट्र के Gondia रेलवे स्टेशन पर लंबे समय…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

Durg Fire Incident: रात के अंधेरे में भड़की आग, 4 दुकानों का सबकुछ राख…

30/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Raipur Drunk Driving Crackdown: संडे नाइट चेकिंग में टूटा रिकॉर्ड, 159 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

30/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

Gondia Railway Update 2026: ट्रैक अपग्रेड के बाद फिर पटरी पर लौटी ट्रेनें, समर स्पेशल से यात्रियों को बड़ी राहत

30/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

Raipur Municipal Budget 2026: बजट से पहले निगम में सियासी संग्राम, ‘वादा तेरा वादा’ से गूंजा सदन

30/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?