CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » यातायात हो रहा बाधित, सब्जी बाजार से ठेले वालों को हटाएं, चिकन दुकानें और अवैध अतिक्रमण हटवाने दुर्ग कलेक्टर से लगी गुहार, जनदर्शन में आज 130 आवेदन

यातायात हो रहा बाधित, सब्जी बाजार से ठेले वालों को हटाएं, चिकन दुकानें और अवैध अतिक्रमण हटवाने दुर्ग कलेक्टर से लगी गुहार, जनदर्शन में आज 130 आवेदन

By Newsdesk Admin 14/10/2024
Share

सीजी भास्कर, 14 अक्टूबर। आज जनदर्शन में कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने जनदर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने समस्याओं को गंभीरता से सुना और समुचित समाधान एवं निराकरण करने संबंधित विभागों को शीघ्र कार्यवाही कर आवश्यक पहल करने कहा है। जनदर्शन में आज 130 आवेदन प्राप्त हुए। आवेदनों में एक भिलाई निवासी ने रूआबांधा साप्ताहिक बाजार से ठेला व्यापारी को हटाने आवेदन दिया है। आवेदन में रूआबांधा साप्ताहिक सब्जी बाजार प्रत्येक शनिवार को लगता है, जिसके कारण मुख्य मार्ग में यातायात बाधित होता है। ठेला व्यावसायियों द्वारा अवैध रूप से ठेला लगाकर व्यवसाय करने से व्यस्त मार्ग में हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। अवैध ठेलों के कारण शाम से रात तक मार्ग अवरूद्ध रहता है, जिससे यातायात बाधित होती है।

इस पर कलेक्टर ने नगर निगम रिसाली को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।नगपुरा निवासी ने वृद्धा पेंशन या लोक कलाकार संबंधी पेंशन दिलाने गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि वह लोककला से जुड़ा हुआ है। विभिन्न संस्थाओं से सम्मान व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है, लेकिन कुछ दिनों से उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है। अपनी जीविका उपार्जन के लिए वृद्धा पेंशन की मांग की। इस पर कलेक्टर ने समाज कल्याण विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। बोरसी निवासी ने रिहायशी क्षेत्र से चिकन दुकान को हटवाने आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि विगत वर्षो से रिहायशी क्षेत्र में चिकन की दुकान संचालित की जा रही है, जिसके कारण रहवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही खाली जमीन पर अवैध कब्जा कर कार वॉशिंग का काम भी किया जा रहा है। इस पर कलेक्टर ने नगर निगम दुर्ग को निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

बोरई निवासी दिव्यांग ने बैटरी चलित ट्रायसायकल दिलाने आवेदन दिया। 80 प्रतिशत दिव्यांगता होने के कारण ट्रायसियकल के लिए संबंधित विभाग में आवेदन प्रस्तुत किया गया था। ट्रायसियकल के अभाव में जीवकोपार्जन करना मुश्किल हो रहा है। इस पर कलेक्टर ने समाज कल्याण विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में आज प्रधानमंत्री आवास योजना, आर्थिक सहायता, अनुकम्पा नियुक्ति, सड़क मरम्मत, राशन कार्ड, अवैध कब्जा सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए। इन सभी आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

You Might Also Like

Bilaspur Court Bomb Threat: तीसरी बार धमकी से दहशत, हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां …

IPS Dangi Suspension Case: आरोपों के बीच कार्रवाई, वायरल इंटरव्यू और चैट्स ने बढ़ाई सियासी हलचल….

Zolfaghar Missile Strike: 400+ बैलिस्टिक हमलों से हिला मिडिल ईस्ट, ईरान के ‘True Promise-4’ ऑपरेशन ने बढ़ाया तनाव

Ram Navami Political Statement: रामनवमी पर विधायक पुरंदर मिश्रा का कांग्रेस पर तीखा वार, ‘प्रभु राम को काल्पनिक मानना बंद करें’

Kawardha Live-in Murder Case: शादी के दबाव में रिश्ते का खौफनाक अंत, बेटे ने पिता संग मिलकर रची साजिश

Newsdesk Admin 14/10/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

International Parcel Service: विदेश पार्सल भेजना हुआ आसान, डाकघरों में ट्रैकिंग और फ्री पिक-अप सुविधा शुरू

सीजी भास्कर, 28 मार्च। शहर सहित पूरे संभाग…

Attempt to Murder Case: शराब के पैसे नहीं देने पर व्यापारी पर ब्लेड से हमला, शहर में सनसनी

सीजी भास्कर, 28 मार्च। शहर के पुराना बस…

Naxal Surrender Update: डेडलाइन से पहले कांकेर में बड़ा ब्रेकथ्रू, 19 नक्सलियों के सरेंडर की तैयारी

सीजी भास्कर, 28 मार्च। उत्तर बस्तर के कांकेर…

Payment Dispute Case: भुगतान अटका तो ठेकेदार का फूटा गुस्सा, आत्मदाह की चेतावनी से सरगुजा प्रशासन में हलचल

सीजी भास्कर, 28 मार्च। सरगुजा जिले में जल…

Bomb Threat News: बिलासपुर जिला कोर्ट को तीसरी बार उड़ाने की धमकी, सर्च ऑपरेशन में कुछ नहीं मिला

सीजी भास्कर, 28 मार्च। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

Bilaspur Court Bomb Threat: तीसरी बार धमकी से दहशत, हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां …

27/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

IPS Dangi Suspension Case: आरोपों के बीच कार्रवाई, वायरल इंटरव्यू और चैट्स ने बढ़ाई सियासी हलचल….

27/03/2026
भिलाई-दुर्ग

Zolfaghar Missile Strike: 400+ बैलिस्टिक हमलों से हिला मिडिल ईस्ट, ईरान के ‘True Promise-4’ ऑपरेशन ने बढ़ाया तनाव

27/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Ram Navami Political Statement: रामनवमी पर विधायक पुरंदर मिश्रा का कांग्रेस पर तीखा वार, ‘प्रभु राम को काल्पनिक मानना बंद करें’

27/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?