CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Traffic Police Health Risk : प्रदूषित हवा से ट्रैफिक जवानों की सेहत पर संकट, 36% में फेफड़ों के संक्रमण के लक्षण

Traffic Police Health Risk : प्रदूषित हवा से ट्रैफिक जवानों की सेहत पर संकट, 36% में फेफड़ों के संक्रमण के लक्षण

By Newsdesk Admin
14/02/2026
Share

सीजी भास्कर, 14 फरवरी। छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहरों रायपुर, दुर्ग-भिलाई और बिलासपुर में व्यस्त चौक-चौराहों (Traffic Police Health Risk) पर तैनात ट्रैफिक पुलिस जवानों की सेहत पर वायु प्रदूषण का गंभीर असर सामने आया है। हालिया स्वास्थ्य जांच में सामने आया कि ड्यूटी पर तैनात करीब 36 प्रतिशत ट्रैफिक जवानों के फेफड़ों में संक्रमण के लक्षण पाए गए हैं, जबकि कई जवानों को सांस लेने में लगातार परेशानी हो रही है।

विशेषज्ञों की टीम ने तीनों शहरों में कुल 159 ट्रैफिक जवानों का ऑन-स्पॉट पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट किया। जांच के दौरान जवानों ने सांस फूलना, खांसी, एलर्जी, सीने में जकड़न और लंबे समय से सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं की शिकायत की। कुछ जवानों ने स्वास्थ्य परीक्षण से इनकार भी किया और बताया कि नौकरी की मजबूरी के चलते वे खराब स्वास्थ्य के बावजूद रोजाना प्रदूषित माहौल में ड्यूटी कर रहे हैं।

जांच रिपोर्ट के मुताबिक, रायपुर में जांचे गए 52 जवानों में से 22 प्रतिशत को सांस से जुड़ी परेशानी और 6 प्रतिशत में गंभीर लक्षण () पाए गए। भिलाई में 46 जवानों की जांच में 32 प्रतिशत के फेफड़ों में संक्रमण (Traffic Police Health Risk) के संकेत मिले। वहीं, बिलासपुर में 61 जवानों की जांच की गई, जिनमें से 34 प्रतिशत को फेफड़ों से संबंधित समस्याएं पाई गईं। विशेषज्ञों का मानना है कि वाहनों से निकलने वाला धुआं और सड़कों की उड़ती धूल इन बीमारियों का मुख्य कारण है।

प्रदूषण के आंकड़े भी चिंता बढ़ाने वाले हैं। इन शहरों में पीएम 2.5 का औसत स्तर करीब 200 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर और पीएम 10 का स्तर 527 तक दर्ज किया गया, जो World Health Organization के तय मानकों से लगभग पांच गुना अधिक है। यह स्थिति लंबे समय तक बनी रही तो स्वास्थ्य जोखिम और गंभीर हो सकता है।

विशेषज्ञों के अनुसार प्रदूषण बढ़ने के पीछे पुराने और अधिक प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों की बड़ी भूमिका है। अकेले रायपुर में करीब 17 लाख वाहन (Traffic Police Health Risk) पंजीकृत हैं, जिनमें से लगभग 6 लाख वाहन 15 साल से ज्यादा पुराने बताए जा रहे हैं। कई वाहनों में अब तक डिजिटल नंबर प्लेट नहीं लगी है और नियमित प्रदूषण जांच भी नहीं हो पा रही है।

हवा की गुणवत्ता सुधारने के लिए केंद्र सरकार ने वित्त आयोग के तहत लगभग 300 करोड़ रुपये का फंड जारी किया है, जिसमें से 191 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। इसके अलावा National Clean Air Programme के तहत रायपुर और दुर्ग-भिलाई को विशेष सहायता भी दी गई है। बावजूद इसके, विशेषज्ञों का कहना है कि यदि प्रदूषण नियंत्रण के ठोस और प्रभावी कदम जल्द नहीं उठाए गए, तो ट्रैफिक जवानों के साथ-साथ आम नागरिकों की सेहत पर भी इसका गंभीर और दीर्घकालिक असर पड़ सकता है।

14 साल बाद मिला बुजुर्ग दंपती को हाई कोर्ट से न्याय, अपनी ही जमीन के लिए लड़ रहे थे लड़ाई
Chhattisgarh Fertilizer Distribution Management : छत्तीसगढ़ के अन्नदाताओं से गद्दारी करने वाले सीधे जाएंगे जेल!
Balod Krait Snake Bite Death : तीजा मनाने मायके आई महिला को करैत ने डसा, इलाज में देरी से मौत; दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया
Anganwadi Vaccine Case : टीकाकरण के बाद मासूम की मौत, 24 घंटे तड़पती रही दो महीने की बच्ची, गुस्साए ग्रामीणों ने घेरा कलेक्टर ऑफिस
Wildlife Protection Act : दुर्लभ ‘शेकरू’ का शिकार कर इंस्टाग्राम पर डाली वीडियो, अब सलाखों के पीछे पहुँचा युवक

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ravan Dahan : मुंगेली में आज 51 फीट के रावण का होगा दहन, शाम 5 बजे से जुटेंगे लोग

मुंगेली में विजयादशमी के मौके पर मंगलवार, 20…

Pendra Mahakali
Pendra Mahakali : पेंड्रा की बड़ी महाकाली के दर्शन करने पहुंचे एसपी मनोज कुमार खिलारी, जिले की खुशहाली की कामना

पेंड्रा की प्रसिद्ध बड़ी महाकाली के दर्शन करने…

Vindhyavasini Temple
Vindhyavasini Temple : धमतरी के विंध्यवासिनी मंदिर में 2535 मनोकामना ज्योत के सामने हवन, महाआरती के साथ संपन्न हुआ पूजन

धमतरी के मां बिलाई विंध्यवासिनी मंदिर में शारदीय…

Shravan Suryavanshi Custodial Death : हिरासत में मौत की जांच के लिए CBI को 3 महीने और, परिवार को 25 लाख मुआवजा
Article 370 : अनुच्छेद 370 पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से असहमत फारूक अब्दुल्ला, राज्य के दर्जे पर उठाए सवाल

नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने…

Tiger Shroff Firing
Tiger Shroff Firing : टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से डरे मीका सिंह, बोले आज इनके साथ हुआ, कल किसी और के साथ भी हो सकता है

अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़ी फायरिंग की घटना…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?