CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » फलोदी में दर्दनाक हादसा: भांजी को बचाने नहर में कूदा मामा, दोनों ने गंवाई जान, परिवार में मातम!

फलोदी में दर्दनाक हादसा: भांजी को बचाने नहर में कूदा मामा, दोनों ने गंवाई जान, परिवार में मातम!

By Newsdesk Admin
30/06/2025
Share

सीजी भास्कर 30 जून राजस्थान के फलोदी के नोख थाना क्षेत्र में नहर में डूबने से एक मामा-भांजी की मौत हो गई. मामा भांजी को बचाने के लिए नहर में उतरे थे. लेकिन वह न अपनी जान बचा पाए और न ही अपनी भांजी की और दोनों की मौत हो गई. मृतक लड़की के पिता ने थाने में घटना की जानकारी दी. मृतका के पिता ने बताया कि उसकी 12 साल की बेटी पपीता कालबेलिया की नहर में डूबने से मौत हो गई.

वहीं पारसनाथ कालबेलिया ने बताया कि उसके भाई सोमनाथ की नहर में डूबने से मौत हो गई.बताया जा रहा है कि दोनों मृतक आपस में मामा-भांजी है. नोख थानाधिकारी शारदा बिश्नोई ने बताया कि पालडी सिध्दा बोरूंदा के रहने वाले मृतक सोमनाथ कालबेलिया और महादेव नगर बोरूंदा की रहने वाली पपीता कालबेलिया नोख मे खेती का काम करने आए थे. इस दौरान वह नहर क्षेत्र में घूमने गए, जहां पपीता एक रस्सी बांधकर बच्चों को लेकर नहाने के लिए नहर में उतर गई.नहीं बचा पाए अपनी जानइस दौरान अचानक रस्सी खुल गई और बच्चों के साथ पपीता कालबेलिया नहर में बहने लगी. उसने अपने मामा सोमनाथ कालबेलिया को बचाने के लिए आवाज लगाई. अपनी भांजी और दो मासूम बच्चों को पानी में बहता देखकर सोमनाथ तुरंत पानी में कूद गया.

इसके बाद बच्चों को सोमनाथ ने नहर से बाहर उछालकर फेंक दिया और उनकी जान बचा ली. लेकिन वह अपनी भांजी और अपनी जान नहीं बचा पाया.मौके पर पहुंची गोताखोरों की टीमसोमनाथ और पपीता नहर से नहीं निकल पाए और उनकी नहर में डूबने से मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने पर गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. दोनों के शव नहर से बाहर निकाले गए, जिसके बाद दोनों मृतकों के शव को नोख सीएचसी मोर्चरी में रखवाया गया है. मामा-भांजी की मौत के बाद परिवार में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Indigo Flight Incident : गोवा से टेकआफ के बाद नीचे आने लगा विमान…यात्रियों की अटकी सांसें…
कराना था बेटे का इलाज, कर दिया पिता का ऑपरेशन… हैरान कर देगी कोटा मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की यह लापरवाही
बड़ी खबर : पुलिस हिरासत में मौत मामले में भाजपा सरकार Action में, विपक्ष और परिवार के आरोप बाद पुलिस इंस्पेक्टर सहित कई लोगों पर FIR दर्ज
बर्थडे पार्टी का बहाना कर घर से ले गए दोस्त, फिर कर दी हत्या…4 दिन बाद गड्ढे से मिली सड़ी हुई लाश
President Donald Trump : राष्ट्रपति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, G7 मीटिंग में नहीं होंगे शामिल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Farmer Death 
Bilaspur Farmer Death : बाड़ी में मिला शादीशुदा किसान का शव

Bilaspur Farmer Death :परिजनों के आरोपों के आधार पर…

Mungeli Fraud Case
Mungeli Fraud Case : धोखाधड़ी के आरोपी पर पुलिस मेहरबान? जमानत खारिज होने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

Mungeli Fraud Case : शिकायतकर्ता आरोपी की तत्काल…

Dongargarh Murder Case 
Dongargarh Murder Case : पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, बीच-बचाव करने आए दोस्त पर भी हमला

Dongargarh Murder Case :घटना की सूचना मिलते ही…

Cyber Fraud Network
Cyber Fraud Network :1242 म्यूल अकाउंट का खुलासा; 122 गिरफ्तार, बैंक अफसर भी जांच के घेरे में

Cyber Fraud Network :पूरे मनी ट्रेल की जांच…

Kanker Girl Death
Kanker Girl Death : युवती की संदिग्ध मौत, बाथरूम में मिला शव

Kanker Girl Death :मौत के कारणों का पता…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?