CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भिलाई के सुपेला में देर रात दर्दनाक हादसा : चौहान स्टेट की लिफ्ट में गिर कर युवक की मौत, आकाशगंगा में नारियल पानी बेचता था

भिलाई के सुपेला में देर रात दर्दनाक हादसा : चौहान स्टेट की लिफ्ट में गिर कर युवक की मौत, आकाशगंगा में नारियल पानी बेचता था

By Newsdesk Admin 03/01/2025
Share

सीजी भास्कर, 03 जनवरी। बीती रात सुपेला चौहान स्टेट स्थित लिफ्ट में चौथे माले से गिर कर एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 32 वर्षीय विनय गुप्ता निवासी कर्मा स्कूल के पीछे वार्ड-17 सुपेला के रूप में हुई है। युवक आकाशगंगा मार्केट में नारियल पानी बेचता था। घटना कल रात 11 बजे की बताई जा रही है। सुपेला पुलिस मामले में फिलहाल मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है।

सुपेला थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि कल रात युवक के लिफ्ट में गिरने की सूचना मिली। फ़ौरन टीम मौके पर भेजी गई। चौहान स्टेट में लगी लिफ्ट से युवक चौथी मंजिल पर गया था। आशंका जताई जा रही है कि वापस आते समय उसने लिफ्ट का प्रयोग करने दरवाजा खोला, लिफ्ट आई भी मगर तब वो भीतर नहीं गया। कुछ समय बाद जब लिफ्ट नीचे चली गई तो युवक दरवाजा खोल भीतर चला गया और लिफ्ट केज में वह नीचे रूकी लिफ्ट के ऊपर गिरा जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। शव को पीएम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत की वास्तविक वजह सामने आएगी।

चौहान स्टेट में कुछ लोगों ने बताया कि विनय नशे में था और काफी देर से वह चौहान स्टेट के फ्लोर पर देखा गया। आशंका यह भी है कि नशे की मदहोशी में वह लिफ्ट केज के गड्ढे में जा गिरा होगा। विनय कर्मा स्कूल के पीछे सुपेला निवासी बसंत गुप्ता के दो लड़कों में बड़ा बेटा था। उसके मौत की खबर से मोहल्ले और घर में मातम पसर गया। विनय आकाशगंगा सुपेला में नारियल पानी बेचता था। बसंत गुप्ता ने पुलिस प्रशासन से विनय की मौत के संबंध में जांच की मांग की है।

You Might Also Like

नहीं रहे छत्तीसगढ़ हास्य कवि पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे

छत्तीसगढ़ के हास्य सम्राट पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे का निधन, हार्ट अटैक से ली अंतिम सांस

विधायक रिकेश के प्रस्ताव पर 7 करोड़ की स्वीकृति, नेहरू नगर से सुपेला अंडरब्रिज तक बनेगी रेल लाईन के पैरेलल रोड

241 मौतों के बाद भी जांच अधूरी? ब्लैक बॉक्स अपडेट के बीच कांग्रेस का आरोप- ‘अहमदाबाद हादसे में जानबूझकर देरी!’

ग्वालियर से बेंगलुरु के लिए पहली सीधी ट्रेन आज से:केंद्रीय मंत्री सिंधिया दिखाएंगे हरी झंडी, सीएम रहेंगे वर्चुअली;शिवपुरी, गुना होकर गुजरेगी ट्रेन

TAGGED: bhilai, bhilainews, Breaking news, Chhattisgarh, crime news, hamarbhilai, india, police, Raipur Breaking
Newsdesk Admin 03/01/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article भिलाई कैंप-2 में हेडफोन को लेकर एगरोल दुकान पर जमकर मारपीट, छावनी पुलिस ने 4 के खिलाफ दर्ज की काउंटर रिपोर्ट
Next Article दिनदहाड़े बैकुंठ धाम मैदान और पावर हाऊस में चाकू लहरा दबंगई दिखा रहे दो युवकों को छावनी पुलिस ने दबोचा, 12-12 इंच का चाकू जब्त

You Might Also Like

घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डराज्यशिक्षासांस्कृतिक

नहीं रहे छत्तीसगढ़ हास्य कवि पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे

26/06/2025
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़राज्य

छत्तीसगढ़ के हास्य सम्राट पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे का निधन, हार्ट अटैक से ली अंतिम सांस

26/06/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डभिलाई-दुर्गराज्य

विधायक रिकेश के प्रस्ताव पर 7 करोड़ की स्वीकृति, नेहरू नगर से सुपेला अंडरब्रिज तक बनेगी रेल लाईन के पैरेलल रोड

26/06/2025
घटना दुर्घटनादेश-दुनिया

241 मौतों के बाद भी जांच अधूरी? ब्लैक बॉक्स अपडेट के बीच कांग्रेस का आरोप- ‘अहमदाबाद हादसे में जानबूझकर देरी!’

26/06/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2024 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?