CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बीपीएससी शिक्षिका और ढाई माह के मासूम की दर्दनाक मौत, हाइवा ने उजाड़ दिया हंसता-खेलता परिवार

बीपीएससी शिक्षिका और ढाई माह के मासूम की दर्दनाक मौत, हाइवा ने उजाड़ दिया हंसता-खेलता परिवार

By Newsdesk Admin 19/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 19 मई। बिहार के कटिहार जिले भीषण सड़क हादसे में बीपीएससी शिक्षिका की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 2 अन्य शिक्षक के साथ 4 लोग की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस हादसे में शिक्षिका का ढाई माह के बेटे की भी मृत्यु हो गई। मृतिका 3 दिन पहले ही कटिहार जिला आकर शिक्षक के पद पर ज्वाइन किया था।

घटना प्राणपुर थाना क्षेत्र के एनएच 81 कुशियारी मोड़ के समीप घटी है। यहां एक ही ऑटो से उत्क्रमित मध्य विद्यालय केवाला की शिक्षिका सिंपल कुमारी 24 वर्ष, उसकी नानी प्रतीका देवी 60 वर्ष, शिक्षक प्रशांत झा, संदीप कुमार गुप्ता अपना ड्यूटी खत्म कर कटिहार जा रहे थे। तभी एनएच-81 मुख्य सड़क पर एक तेज रफ्तार हाइवा ने ऑटो को टक्कर मार दी।

टक्कर इतना जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और उस पर सवार सभी लोग कागज की तरह बिखर गए। वहीं, टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौरे और सभी को सड़क से उठाया। इस घटना में बांका बौसी निवासी शिक्षिका सिंपल और उसके पुत्र युवराज कुमार की मौके पर मौत हो गई।

वहीं, अन्य शिक्षक उत्तर प्रदेश निवासी प्रशांत झा, संदीप कुमार गुप्ता व शिक्षिका की नानी प्रतिका देवी और ऑटो चालक जितेंद्र साह गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को कटिहार सदर अस्पताल लाया गया गया। उनकी हालत चिंताजनक होने पर बाहर दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया। फिलहाल सभी घायलों का इलाज कटिहार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही प्राणपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेते हुए कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए दोनों शव को सदर अस्पताल भेज दिया है।

पहुंचे परिजन देर शाम

शिक्षिका के परिजन बांका से कटिहार पहुंच गए हैं। परिजन ने बताया कि इस बार ही मृतिका को शिक्षक की नौकरी मिली थी। 15 मई को स्कूल जाकर अपनी ज्वाइनिंग की थी। साथ में ढाई महीने का बच्चा था, इसलिए उसे संभालने के लिए साथ में अपनी नानी को भी ले गई थी।

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया और मृतका के परिजनों को मुआवजा देने तथा तेज रफ्तार वाहन चालकों पर नक़ेल कसने की मांग जिला पदाधिकारी से की। पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम को खत्म किया. घटना के बाद हाइवा चालक फरार है। पुलिस ने दोनों गाड़ी को जब्त कर लिया है।

You Might Also Like

Highway Stunt Risk: फेयरवेल के नाम पर हाईवे बना स्टंट जोन, छात्रों के खतरनाक वीडियो वायरल

Road Rage Threat Case Raipur: सड़क विवाद से निकली धमकी की कहानी, शोएब ढेबर पर दर्ज हुई FIR

Bike Petrol Tank Blast : नशे में सड़क किनारे सोया युवक, अचानक फटी बाइक की पेट्रोल टंकी, गांव में मची अफरा-तफरी

Sukma Tribal Drama : बस्तर पंडुम 2026 का भव्य समापन, सुकमा के जनजातीय नाट्य ने जीता पहला पुरस्कार

SDRF Rescue Operation : गहराई का अंदाजा पड़ा भारी, एनीकेट में नहाने उतरे दो मासूमों की डूबने से मौत

Newsdesk Admin 19/05/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Public Transport Crisis Raipur: राजधानी की रफ्तार थमी, बसों की कमी से बढ़ा ट्रैफिक दबाव

Public Transport Crisis Raipur Reality : राजधानी रायपुर…

Chhattisgarh Train Cancellation
Chhattisgarh Train Cancellation : यात्रीगण ध्यान दें! छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द, 7 गाड़ियां बीच रास्ते में होंगी समाप्त – यात्रा से पहले जरूर पढ़ें

सीजी भास्कर, 10 फरवरी। छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने…

CG Viral Video
CG Viral Video : वर्दी पर दाग, सड़क पर नशे में पड़ा आरक्षक; पुलिस अनुशासन पर खड़े हुए सवाल

सीजी भास्कर, 10 फरवरी। “परित्राणाय साधुनाम्” का संदेश…

Chhattisgarh Real Estate News
Chhattisgarh Real Estate News : भूमि गाइडलाइन में रियायत से रियल एस्टेट को मिलेगी नई रफ्तार, मुख्यमंत्री साय से वेलफेयर एसोसिएशन की मुलाकात

सीजी भास्कर, 10 फरवरी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

AI Bike Theft Control Raipur: राजधानी में बाइक चोरों पर डिजिटल शिकंजा

AI Bike Theft Control Raipur Initiative : राजधानी…

You Might Also Like

घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Road Rage Threat Case Raipur: सड़क विवाद से निकली धमकी की कहानी, शोएब ढेबर पर दर्ज हुई FIR

09/02/2026
Bike Petrol Tank Blast
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

Bike Petrol Tank Blast : नशे में सड़क किनारे सोया युवक, अचानक फटी बाइक की पेट्रोल टंकी, गांव में मची अफरा-तफरी

09/02/2026
Sukma Tribal Drama
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

Sukma Tribal Drama : बस्तर पंडुम 2026 का भव्य समापन, सुकमा के जनजातीय नाट्य ने जीता पहला पुरस्कार

09/02/2026
SDRF Rescue Operation
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

SDRF Rescue Operation : गहराई का अंदाजा पड़ा भारी, एनीकेट में नहाने उतरे दो मासूमों की डूबने से मौत

09/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?